गुरुग्राम हिट एंड रन केस: सुबह 5 बजे तक क्लब में पार्टी, निकलते ही हुआ हादसा; CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस
उज्जैन से लेकर अहमदाबाद और बंगाल तक हुए रौशन, PM मोदी के जन्मदिन पर देश भर में जलाए गए करोड़ों दीपक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गुरुवार को 76वां जन्मदिन है. खास मौके पर देश भर में सेवा-संकल्प अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. मध्यप्रदेश से लेकर उत्तराखंड और गुजरात सहित देश भर में दीपोत्सव मनाया जा रहा है. देश में सबसे बड़ा आयोजन मध्यप्रदेश के उज्जैन में आयोजित किया गया है. यहां भगवान महाकाल की नगरी उज्जैन में शिप्रा नदी के घाटों और महाकाल लोक में 25 लाख से अधिक दीपक तो वहीं, मकानों और दुकानों में 10 लाख से अधिक दीपक जलाए गए हैं.
अहमदाबाद में भी जले दीए
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल ने अहमदबाद के कांकरिया झील पर आरती की. आरती से पहले अमित शाह पीएम मोदी के जन्मस्थान वडनगर गए. वहां उन्होंने कहा कि पीएम मोदी दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेताओं में से एक हैं. उन्होंने वडनगर से वाराणसी तक लगभग 13 किलोमीटर की बाइक रैली आयोजित की. वहीं, वाराणसी से भी वडनगर के लिए बाइक रैली भी शुरू हुई है.
#WATCH | Gomati: Tripura CM Manik Saha attends 'Ashirwad Ka Diya' program under 'Seva Sankalp Abhiyan' at the Tripura Sundari Temple. pic.twitter.com/EOfc0pA3jf
— ANI (@ANI) September 17, 2026
उत्तराखंड-बिहार भी जगमगाए
वहीं, उत्तराखंड के देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यमुनाघाट पर प्रधानमंत्री मोदी के नाम से पूजा और आरती की. पीएम मोदी के जन्मदिन के अवसर पर बिहार भी जगमगा रहा है. पूरे बिहार में 21 लाख दीपक जलाए गए हैं.
हुगली नदी किनारे जलाए गए 8.5 लाख दीये
17 सितंबर की शाम पश्चिम बंगाल में हुगली नदी के किनारे भी जगमगा रहे थे. नदी के 10 से अधिक घाटों को रोशन किया गया. हुगली नदी के किनारे 8.5 लाख दीये खरीदे. हुगली नदी के सबसे प्रमुख घाट बाजा कदमताल पर अकेले 1 लाख दीए जलाए गए हैं.
#WATCH | Madhya Pradesh: Beautiful visuals from the banks of Shipra River in Ujjain where 'Aashirwaad Ka Diya' event under Seva Sankalp Abhiyan is being organised this evening.
— ANI (@ANI) September 17, 2026
CM Mohan Yadav is attending the event here. pic.twitter.com/v7JUdOuGbZ
हरियाणा में वितरित किए गए 79 लाख
इसके अलावा, हरियाणा सरकार ने अंत्योदय परिवारों को दो-दो दीए निशुल्क दिए हैं. प्रदेश में कुल 39,76,273 राशनकार्ड धार है, इनके लिए हरियाणा सरकार द्वारा कुल 79,52,546 दीये आवंटित किए गए हैं.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation









