Responsive Scrollable Menu

विकास के नाम पर Forest Land के अंधाधुंध डायवर्जन पर 77 पूर्व नौकरशाहों ने जताई चिंता

पूर्व प्रशासनिक अधिकारियों के 77 सदस्यीय एक समूह ने एक खुला पत्र लिखकर विकास परियोजनाओं के लिए वन भूमि के हस्तांतरण के कारण बड़े पैमाने पर हो रही वनों की कटाई को लेकर चिंता जताई है। बुधवार को जारी इस पत्र में कहा गया है कि केंद्र ने 2014-15 से 2025-26 के बीच करीब 2.15 लाख हेक्टेयर वन भूमि को गैर-वनीय उपयोग के लिए हस्तांतरित करने की मंजूरी दी। इसमें करीब 62 प्रतिशत भूमि खनन, पनबिजली, सिंचाई और सड़क परियोजनाओं के लिए मंजूर की गई।

पत्र में कहा गया है, ‘‘वन भूमि के हस्तांतरण के मामले हाल के वर्षों में तेजी से बढ़े हैं। 2014-15 से 2018-19 के बीच पांच वर्षों में 74,705.68 हेक्टेयर वन भूमि के हस्तांतरण को मंजूरी दी गई। इसके बाद 2019-20 से 2023-24 के पांच साल की अवधि में यह आंकड़ा करीब 29 प्रतिशत बढ़कर 96,112.90 हेक्टेयर हो गया।’’ पत्र में कहा गया कि राष्ट्रीय उद्यानों और वन्यजीव अभयारण्यों यानी संरक्षित क्षेत्रों (पीए) तथा उनके पर्यावरण-संवेदनशील क्षेत्रों (ईएसजेड) की भूमि भी ‘‘चिंताजनक गति’’ से हस्तांतरित की जा रही है।

संरक्षित क्षेत्रों के भीतर भूमि हस्तांतरण के प्रस्तावों के लिए राष्ट्रीय वन्यजीव बोर्ड की स्थायी समिति (एससी-एनबीडब्ल्यूएल) की मंजूरी जरूरी होती है। यह एक वैधानिक निकाय है, जिसका काम वन्यजीवों और उनके आवासों के संरक्षण, संवर्धन तथा विकास को बढ़ावा देना है। पत्र के अनुसार, ‘‘हालांकि, यह देखा गया है कि 2014 के बाद से एससी-एनबीडब्ल्यूएल के समक्ष रखे गए भूमि हस्तांतरण के 97 प्रतिशत प्रस्तावों को मंजूरी दी गई है।

2024 और 2025 में हुई केवल चार बैठकों में ही संरक्षित क्षेत्रों और पर्यावरण-संवेदनशील क्षेत्रों के भीतर 5,824 हेक्टेयर भूमि को गैर-वनीय उपयोग के लिए मंजूरी दी गई। लगभग हर बैठक में 100 से अधिक प्रस्तावों को मंजूरी मिली।’’ पूर्व प्रशासनिक अधिकारियों ने कहा कि पिछले एक दशक में 30 से अधिक वन्यजीव अभयारण्यों और राष्ट्रीय उद्यानों को अधिसूचित दर्जे से बाहर कर दिया गया या उनका क्षेत्रफल काफी कम कर दिया गया, ताकि विकास परियोजनाओं के लिए उनकी भूमि का हस्तांतरण आसानी से किया जा सके। इसमें ग्रेट निकोबार के मेगापोड वन्यजीव अभयारण्य और गैलाथिया बे वन्यजीव अभयारण्य भी शामिल हैं।

इसके अलावा, पूर्व नौकरशाहों ने पत्र में कहा कि पर्यावरणीय मंजूरी के बाद उल्लंघनों को नियमित करने से संबंधित जुलाई में उच्चतम न्यायालय के फैसले से भी स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है, क्योंकि इसके तहत केंद्र को पर्यावरण (संरक्षण) अधिनियम, 1986 की धारा तीन के तहत उल्लंघनों को नियमित करने की अनुमति मिलती है। उच्चतम न्यायालय ने फैसला दिया था कि पर्यावरण (संरक्षण) अधिनियम, 1986 के तहत बाद में जारी वैध वैधानिक अधिसूचना के जरिए अधिकृत किए जाने की स्थिति में पूर्वव्यापी पर्यावरणीय मंजूरी कानूनी रूप से स्वीकार्य हो सकती है। पत्र में कहा गया, ‘‘अदालत के फैसले ने भारत के पर्यावरण से जुड़े मामलों में ‘एहतियाती सिद्धांत’ की जगह प्रभावी रूप से ‘प्रदूषण करो और भुगतान करो’ मॉडल ला दिया है।

उद्यमी जरूरी पूर्व मंजूरियां लिए बिना बड़ी परियोजनाएं खड़ी कर सकते हैं, सरकार के सामने ऐसी स्थिति पैदा कर सकते हैं जिसे बाद में पलटना मुश्किल हो और केवल मुआवजा देकर अपना संचालन जारी रख सकते हैं।’’ पूर्व प्रशासनिक अधिकारियों ने सरकार और न्यायपालिका से विकास परियोजनाओं के मुकाबले देश की पारिस्थितिक सुरक्षा तथा नागरिकों के स्वास्थ्य और जीवन को प्राथमिकता देने का आग्रह किया।

Continue reading on the app

UP Politics: Akhilesh Yadav का यूपी सरकार पर हमला, कहा- एक्सप्रेसवे टूट रहे और फिर बन रहे हैं

विश्वकर्मा जयंती के पावन अवसर पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी मुख्यालय (लखनऊ) में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए बड़ा ऐलान किया है। अखिलेश ने एक्सप्रेसवे की गुणवत्ता और UPI शुल्क को लेकर भी सरकार पर सवाल उठाए... #akhileshyadav #expressway #VishwakarmaJayanti #samajwadiparty #uppolitics #atwebvideos #aajtakdigital #atoriginals आजतक के साथ देखिये देश-विदेश की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news Live on the World's Most Subscribed News Channel on YouTube. #LatestNews #Aajtak #HindiNews Aaj Tak News Channel: आज तक भारत का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । आज तक न्‍यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। आज तक न्‍यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें । #hindinews #newsinhindi #hindisamachar #breakingnews #aajtak #samachar #news अधिक समाचारों के लिए यहां क्लिक करें: https://www.youtube.com/@aajtak?sub_confirmation=1 About Channel: Aaj Tak is India's Best Hindi News Channel. Aaj Tak News Channel Covers The Latest News, Breaking News, Politics, Entertainment News, Business News and Sports News. Stay tuned for all the News in Hindi. Join Aaj Tak Whatsapp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029Va7Rxc32ER6hBAuIL222 Watch Our Prime Shows on Aaj Tak: Vardaat — Real-life crime stories that shook the nation https://youtube.com/playlist?list=PLP-nGFpz3fa_WLJqwFuJlwfhAepqcOd3I&si=tJXqsrKVHOvxy4BJ Black & White with Anjana Om Kashyap - Big debates, sharp opinions, and political analysis https://youtube.com/playlist?list=PLP-nGFpz3fa_aLomcIgk-c_dRhuYOBphp&si=1wAaQfSUIfZ0OrIy Halla Bol — The nation’s most powerful debate on today’s top issues https://youtube.com/playlist?list=PLP-nGFpz3fa-ZT2YKfqzI-ayeZV0n8qAh&si=nnRN8_9u02p8QlG_ DasTak 2025: https://youtube.com/playlist?list=PLP-nGFpz3fa9q68r5rws67UxSUdhcHupG&si=QMiiUiKyXUP76DUk ताज़ा खबरों और LIVE अपडेट्स के लिए जुड़े रहें Aaj Tak के साथ - https://youtube.com/live/Nq2wYlWFucg?feature=share https://youtube.com/live/gH6ftEJDLGo?feature=share Download Aaj Tak APP, India’s No.1 Hindi News App: https://play.google.com/store/apps/details?id=in.AajTak.headlines&hl=hi Subscribe to Aaj Tak YouTube Channel: https://www.youtube.com/c/aajtak Visit Aaj Tak website: https://www.aajtak.in/ Follow us on Facebook: https://www.facebook.com/aajtak Follow us on Twitter: https://twitter.com/aajtak Follow us on Instagram: https://www.instagram.com/aajtak/ Subscribe our other Popular YouTube Channels: India Today: https://www.youtube.com/c/indiatoday SoSorry: https://www.youtube.com/c/sosorrypolitoons Good News Today: https://www.youtube.com/c/GoodNewsTodayOfficial AajTak AI: https://www.youtube.com/channel/UClZU5ouD9LkfgrelmL2auTg

Continue reading on the app

  Sports

Asian Games तक पहुंचेगा ‘ट्रॉफी विवाद’! मोहसिन नकवी से मेडल लेगी टीम इंडिया?

2025 में भारत की पुरुष टीम और 2026 में भारतीय महिला टीम ने एशिया कप के खिताब जीते लेकिन दोनों ही मौकों पर मोहसिन नकवी ट्रॉफी देने पहुंचे. मगर किसी भी भारतीय टीम ने नकवी के हाथों से ट्रॉफी नहीं ली. Sat, 19 Sep 2026 00:10:58 +0530

  Videos
See all

EPFO New Rules 2026: EPFO के नियम बदले, सैलरी पर इतना असर! | PF Update | UAN Update | PF Account #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-18T20:00:08+00:00

Earl Spencer defends Diana book claims about King Charles | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-18T20:00:23+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers