Raindrop Bangle Design: पानी की बूंदों वाली चूड़ियों से सजेगी कलाई, देखें रेन ड्रॉप बैंगल की ट्रेंडी डिजाइन
Raindrop Bangle Design 2026: पानी की बूंदों जैसी चमक वाली चूड़ियों के लेटेस्ट डिजाइन देखें। मोती, गोल्डन, सिल्वर, स्टोन वर्क और मल्टीलेयर रेनड्रॉप बंगल डिजाइन से पाएं कलाई को खूबसूरत और ट्रेंडी लुक।
दैनिक भास्कर की एडिटर दीप्ती राउत को ‘द स्टेट्समैन अवॉर्ड’:बांस की तीलियों से प्रसव की खबर पर मिला; लगातार दूसरे साल भास्कर जर्नलिस्ट को सम्मान
दैनिक भास्कर समूह के मराठी अखबार ‘दिव्य मराठी’ की एडिटर दीप्ती राउत को पत्रकारिता के क्षेत्र में प्रतिष्ठित ‘द स्टेट्समैन अवॉर्ड्स फॉर रूरल रिपोर्टिंग 2025’ का प्रथम पुरस्कार मिला है। कोलकाता में आयोजित समारोह में नाबार्ड प्रेसिडेंट पुरुषोत्तम कुमार भारद्वाज ने दीप्ती को सम्मानित किया। भास्कर जर्नलिस्ट को लगातार दूसरे साल इस श्रेणी में पहला पुरस्कार मिला है। पिछले साल राजस्थान के विजयपाल डूडी को पुरस्कार मिला था। तीर की पत्ती, बांस की तीलियों से प्रसव की खबर नासिक संस्करण की एडिटर दीप्ती ने अपनी रिपोर्ट में खुलासा किया था कि जननी सुरक्षा के लिए करोड़ों रुपए की योजनाएं होने के बावजूद महाराष्ट्र की सीमा से लगे गांवों में तीर की पत्ती, बांस की तीलियों और ब्लेड से प्रसव कराए जा रहे हैं। खबर पर बॉम्बे हाईकोर्ट ने खुद पहल कर जनहित याचिका दर्ज की थी। वहीं स्वास्थ्य मंत्री ने भी जांच के आदेश दिए थे। दिव्य मराठी में प्रकाशित खबर
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Asianetnews









