सलमान खान की आवाज का सोनू निगम ने उड़ाया मजाक?: Video Viral होते ही बोले- 'मेरा ऐसा रिएक्शन...'
Sonu Nigam: बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान और मशहूर प्लेबैक सिंगर सोनू निगम से जुड़ा एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को इस तरह पेश किया जा रहा था, जैसे सोनू निगम ने सलमान खान की सिंगिंग पर रिएक्शन देते हुए उनका मजाक उड़ाया हो। हालांकि, अब सोनू निगम ने खुद सामने आकर इस वायरल वीडियो की सच्चाई बताई है।
वायरल वीडियो को लेकर सोनू निगम ने किया खुलासा
सोनू निगम ने गुरुवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वायरल हो रहे वीडियो का स्क्रीनशॉट और उससे जुड़ी जानकारी शेयर की। सिंगर ने स्पष्ट किया कि सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा वीडियो असली नहीं है, बल्कि इसे एडिट करके तैयार किया गया है। सोनू निगम ने कैप्शन में लिखा- "इंटरनेट पर कुछ भी अप्रत्याशित हो सकता है। मुझे यह एडिट किया हुआ वीडियो मिला। ये एक पाकिस्तानी बच्ची गायिका के लिए मेरा रिएक्शन था।"
सलमान खान और सोनू निगम का पुराना है रिश्ता
सोनू निगम और सलमान खान का प्रोफेशनल कनेक्शन काफी पुराना है। दोनों ने 90 के दशक से लेकर आगे तक कई प्रोजेक्ट्स में साथ काम किया है। सलमान पर फिल्माए गए और सोनू निगम की आवाज में रिकॉर्ड किए गए गाने दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय रहे हैं।
दोनों की जोड़ी से जुड़े चर्चित गानों में ‘जीने के हैं चार दिन’, 'हमको मालूम है', 'सुन जरा' जैसे गाने शामिल हैं जिसे सलमान पर फिल्माया गया था और सोनू निगम ने अपनी आवाज दी थी।
‘मैं हूं हीरो तेरा’ को लेकर भी हुई थी चर्चा
साल 2015 में सलमान ने फिल्म ‘हीरो’ के लिए ‘मैं हूं हीरो तेरा’ गाना अपनी आवाज में रिकॉर्ड किया था। उस दौर में बॉलीवुड कलाकारों के खुद अपनी फिल्मों के लिए गाने गाने का ट्रेंड भी चर्चा में था।
इसी दौरान सोनू निगम के कलाकारों के सिंगिंग में आने को लेकर दिए गए बयानों को भी काफी चर्चा मिली थी। हालांकि, उनके विचारों को केवल किसी अभिनेता की आलोचना के तौर पर देखना सही नहीं होगा।
CG News: ई-बाइक खरीदने के लिए श्रमिकों को सहायता देगी सरकार, शहरों में बनेंगे सर्वसुविधायुक्त सुविधा केंद्र, सीएम साय ने किया ऐलान
ई-बाइक खरीदने के लिए श्रमिकों को सहायता देगी सरकार, शहरों में बनेंगे सर्वसुविधायुक्त सुविधा केंद्र, Government will provide assistance to workers to buy e-bikes
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
IBC24









