Responsive Scrollable Menu

PM Modi के जन्मदिन पर CM हेमंत सोरेन का खास संदेश, एक्स पर दी बर्थडे की बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (17 सितंबर) अपना 76वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस मौके पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उन्हें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के जरिए जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने लिखा, “मरांग गुरु आपको सदैव उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन प्रदान करें, यही कामना करता हूं.” पीएम मोदी के जन्मदिन पर झारखंड में बीजेपी की ओर से कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. रांची स्थित बीजेपी प्रदेश कार्यालय में सेवा संकल्प दिवस की शुरुआत रक्तदान शिविर से हुई. कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र राय, संगठन मंत्री कर्मवीर सिंह, पूर्व मंत्री अमर कुमार बाउरी और भानु प्रताप शाही समेत कई नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए.

एक महीने तक चलेंगे सेवा कार्यक्रम

आपको बता दें कि रक्तदान शिविर के साथ स्वास्थ्य जांच शिविर भी लगाया गया. बीजेपी की ओर से राज्य के अलग-अलग जिलों में भी रक्तदान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं. शाम को कई जगह दीप जलाने का कार्यक्रम होगा. कोडरमा में सवा लाख दीप जलाने की तैयारी है. बीजेपी के मुताबिक, 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प दिवस के तहत पंचायत से लेकर राज्य स्तर तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे.

यह भी पढ़ें- Jharkhand News: झारखंड के हर विधानसभा में बनेगा कोल्ड स्टोरेज-मार्केटिंग सेंटर, किसानों को मिलेगा बड़ा फायदा

Continue reading on the app

सट्टेबाजी के आरोपों में घिरे मोहम्मद रिजवान, 'फिक्सिंग' मामले में लाहौर हाई कोर्ट से तगड़ा झटका, करियर पर लटकी तलवार

Mohammad Rizwan: पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने हाल में 3 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड का दौरा किया था, जहां पाकिस्तान को 3-0 से क्लीन स्वीप का सामना करना पड़ा था. वहीं दूसरे टेस्ट मैच के बीच पाकिस्तान क्रिकेट में भूचाल आ गया था. इस सीरीज के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान को भी पाकिस्तान टीम में शामिल किया गया था, लेकिन दूसरे टेस्ट मैच के बाद मोहम्मद रिजवान समेत 7 खिलाड़ियों को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने टीम से बाहर कर देश वापस भेज दिया था. रिजवान का फोन भी जब्त कर लिया गया था. इसके अलावा उनसे जांच एजेंसी ने भी पूछताछ की थी. पाकिस्तान की नेशनल साइबर क्राइम इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NCCIA) ने रिजवान पर गैरकानूनी ऑनलाइन क्रिकेट सट्टेबाजी और जुए में शामिल होने का आरोप लगाया है. इसके खिलाफ रिजवान ने राहत के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाया था, लेकिन उनकी याचिका खारिज कर दी गई है.

लाहौर हाई कोर्ट ने खारिज की मोहम्मद रिजवान की याचिका

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान एक बड़ी कानूनी मुसीबत में फंस गए हैं. पाकिस्तान की नेशनल साइबर क्राइम इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NCCIA) ने उन पर गैरकानूनी ऑनलाइन क्रिकेट सट्टेबाजी और जुए (Gambling) में शामिल होने का आरोप लगाया है. इसके खिलाफ रिजवान ने राहत के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाया था, लेकिन लाहौर हाई कोर्ट ने आज (17 सितंबर) उनकी याचिका को पूरी तरह खारिज कर दिया और उन्हें जांच में सहयोग करने का आदेश दिया है. 

ड्रेसिंग रूम लीक और सट्टेबाजी के आरोप में फंसे रिजवान-इमाम

NCCIA के मुताबिक, मोहम्मद रिजवान और ओपनर इमाम-उल-हक पर अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी में शामिल होने और पाकिस्तान टीम के ड्रेसिंग रूम की खुफिया जानकारियां लीक करने के गंभीर आरोप लगे हैं. इस मामले की जांच के लिए एजेंसी ने रिजवान को सवालों की एक लंबी लिस्ट सौंपी है, जिसमें उनके दौरों, बैंक खातों के लेन-देन और निजी विवरणों की जानकारी मांगी गई है. इतना ही नहीं, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इंग्लैंड दौरे के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के एक सुरक्षा अधिकारी ने रिजवान का मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया था, जिसे अब डेटा और चैट्स की बारीकी से जांच करने के लिए NCCIA को सौंप दिया गया है.  

मोहम्मद रिजवान ने इसे लेकर लाहौर हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था. अदालत में रिजवान की दलील थी कि उन पर लगे सभी आरोप पूरी तरह झूठे हैं. उनका यह भी कहना था कि क्रिकेट से जुड़े मामलों में जांच करने का अधिकार देश की इस साइबर एजेंसी के पास है ही नहीं. रिजवान के मुताबिक, खेल में किसी भी तरह के भ्रष्टाचार या गड़बड़ी की जांच का जिम्मा सिर्फ और सिर्फ इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) की एंटी-करप्शन विंग के पास होता है.

हालांकि, लाहौर हाई कोर्ट की चीफ जस्टिस आलिया नीलम ने रिजवान को कोई भी राहत देने से साफ मना कर दिया. अदालत ने रिजवान के वकील पर नाराजगी जताते हुए साफ कहा कि कोई भी खिलाड़ी देश के कानून और जांच एजेंसियों से ऊपर नहीं है. चीफ जस्टिस ने सख्त निर्देश दिया कि रिजवान सीधे साइबर एजेंसी के पास जाएं और उन्हें मिले नोटिस का जवाब देकर अपनी स्थिति साफ करें.

रिजवान के करियर पर लटकी तलवार, PCB ले सकता है बड़ा एक्शन

लाहौर हाई कोर्ट से झटका लगने के बाद अब मोहम्मद रिजवान के क्रिकेट करियर पर भी तलवार लटक गई है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड फिलहाल साइबर एजेंसी (NCCIA) की फाइनल फोरेंसिक रिपोर्ट और जांच के नतीजों का इंतजार कर रहा है. PCB ने पहले ही साफ कर दिया है कि जैसे ही एजेंसी की रिपोर्ट आएगी, नियमों के मुताबिक रिजवान और इमाम-उल-हक पर बेहद सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा सकती है, जिसमें उन पर बैन लगना भी शामिल हो सकता है.  

यह भी पढ़ें:  पाकिस्तान का सेमीफाइनल में नहीं होगा भारत से मुकाबला, एशियन गेम्स में इस टीम से भिड़ेगी टीम इंडिया

Continue reading on the app

  Sports

Asian Games 2026: टीम इंडिया की सेमीफाइनल में एंट्री, जापान के खिलाफ सिर्फ 30 गेंदों में खत्म किया मैच

Asian Games 2026: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने अपना क्वार्टर फाइनल मैच जापान के खिलाफ खेला. इस मैच में टीम इंडिया ने 8 विकेट से बाजी मारी और सेमीफाइनल का टिकट हासिल किया. Fri, 18 Sep 2026 12:24:08 +0530

  Videos
See all

Delhi University Elections 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी में आज छात्रसंघ चुनाव हो रहे, वोटिंग जारी #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-18T07:17:20+00:00

TMC Symbol Row: TMC सिंबल फ्रीज किए जाने के बाद दोनों गुटों ने चुनाव आयोग के अपना जवाब सौंप दिया #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-18T07:15:21+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers