Responsive Scrollable Menu

Oppo Enco X4 जल्द होंगे लॉन्च: मिलेगा 250% बेहतर Voice Noise Reduction और AI Translation फीचर्स, देखें खासियत

Oppo Enco X4 Launch Date: Oppo ने अपने नए वायरलेस ईयरबड्स Enco X4 की ग्लोबल लॉन्च डेट का ऐलान कर दिया है। कंपनी के अनुसार, नए TWS ईयरबड्स को 22 सितंबर को ग्लोबली लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च से पहले कंपनी ने इसके डिजाइन, कलर ऑप्शन और कई प्रमुख ऑडियो व नॉइज कैंसलेशन फीचर्स की जानकारी टीजर के जरिए साझा की है।

Oppo Enco X4 की लॉन्च डेट और डिजाइन
Oppo Enco X4 को 22 सितंबर को शाम 7 बजे (चीन के स्थानीय समय) ग्लोबली लॉन्च किया जाएगा, जो भारत में शाम 4:30 बजे होगा। कंपनी के ऑनलाइन स्टोर के साथ JD.com, Tmall और Douyin जैसे चीनी ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर इसके प्री-ऑर्डर पहले ही शुरू हो चुके हैं।

डिजाइन की बात करें तो Enco X4 में स्टेम-स्टाइल ईयरबड्स दिए गए हैं। ये एक कॉम्पैक्ट, गोलाकार और ओवल शेप वाले चार्जिंग केस के साथ आते हैं। ईयरबड्स को Pink Gold, Soft White और Titanium Grey कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा।

ये भी पढ़े-ः सिर्फ ₹1,659 में आया Itel Muzik 450L: मिलेगा 2-in-1 स्पीकर, Bluetooth और Wireless FM, जानें खासियत

Oppo Enco X4 के फीचर्स 
Oppo का दावा है कि Enco X4 में पिछली पीढ़ी की तुलना में Human Voice Noise Reduction में 250 प्रतिशत और Overall Environmental Noise Reduction में 200 प्रतिशत तक सुधार किया गया है। ईयरबड्स में 6nm फ्लैगशिप-लेवल चिप और AI मॉडल पर आधारित नॉइज कैंसलेशन एल्गोरिदम का इस्तेमाल किया गया है।

कॉलिंग के दौरान बेहतर आवाज के लिए Enco X4 में Two-Way AI Noise Cancellation दिया गया है। कंपनी के मुताबिक, यह 110dB तक के शोर वाले वातावरण में भी कॉल के दौरान नॉइज को कम करने में मदद करेगा।

Dynaudio के साथ Coaxial Dual-Driver सिस्टम
Oppo Enco X4 में चौथी पीढ़ी का Dynaudio Co-developed Coaxial Dual-Driver System दिया गया है। इसमें डुअल DAC भी मौजूद हैं। कंपनी के अनुसार, नए ऑडियो सिस्टम की मदद से Full-Frequency Distortion को 20 प्रतिशत तक कम किया गया है। ईयरबड्स में Lossless Audio Transmission का सपोर्ट भी मिलेगा। Oppo का दावा है कि ऑडियो ट्रांसमिशन रेट पिछली पीढ़ी की तुलना में 400 प्रतिशत तक बढ़ाया गया है।

AI Real-Time Translation का मिलेगा सपोर्ट
Enco X4 में AI आधारित Real-Time Translation फीचर भी दिया जाएगा। यह फीचर दो लोगों के बीच अलग-अलग भाषाओं में बातचीत को ट्रांसलेट करने में मदद करेगा। यह सुविधा कनेक्टेड स्मार्टफोन के जरिए काम करेगी और अलग-अलग भाषाओं के बीच बातचीत का रियल-टाइम ट्रांसलेशन उपलब्ध कराएगी।

Continue reading on the app

क्या घर के सामने पपीते का पेड़ लगाना शुभ है या अशुभ? जानिए मुख्य द्वार और सही दिशा से जुड़े जरूरी नियम

घर में फलदार पौधे लगाना हर किसी को पसंद होता है, लेकिन क्या मुख्य द्वार के सामने पपीते का पेड़ लगाना वास्तु और धर्म के अनुसार शुभ माना जाता है? जानिए वास्तु शास्त्र के सटीक नियम, सही दिशा और इससे जुड़े जरूरी प्रभाव.

Continue reading on the app

  Sports

IND vs AFG 3rd T20 LIVE Score: वैभव सूर्यवंशी को आज मिलेगा मौका? टी20 सीरीज क्लीनस्वीप करने उतरेगा भारत

IND vs AFG 3rd T20 LIVE Score And Updates: भारत और अफगानिस्तान की क्रिकेट टीमें आज नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में तीसरे टी20 मैच में आमने सामने हैं. भारत पहले ही दो मुकाबले जीतकर सीरीज अपने नाम कर चुका है. श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली भारतीय टीम तीसरा टी20 मैच जीतकर अफगानिस्तान का सीरीज में क्लीनस्वीप करना चाहेगी. दूसरी ओर अफगानिस्तान की टीम जीत से विदाई चाहेगी. Thu, 17 Sep 2026 18:39:56 +0530

  Videos
See all

Giorgia Meloni Birthday Wish PM Modi | मेलोनी ने मोदी को बताया ‘My Friend’, दी जन्मदिन की बधाई #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-17T13:05:58+00:00

Sushant-Disha Salian की मौत पर 6 साल बाद बड़ा खुलासा ! | Breaking News | Aditya Thackeray | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-17T13:02:54+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers