Responsive Scrollable Menu

Shreya Ghoshal: कोलकाता में जन्मीं, राजस्थान से मायानगरी आईं श्रेया घोषाल, क्यों कहा- यहां मुंबई जैसा लगता ही नहीं

Shreya Ghoshal: श्रेया घोषाल की पहचान आज देश की टॉप प्लेबैक सिंगर्स में होती है. उनकी आवाज ने हिंदी ही नहीं, कई भारतीय भाषाओं के संगीत को भी अपनी पहचान दी है. लेकिन इस मुकाम से पहले उनका मुंबई से रिश्ता काफी अलग था. परिवार के साथ शहर आईं श्रेया ने अपनी पढ़ाई और संगीत की शुरुआती यात्रा यहीं आगे बढ़ाई दिलचस्प बात है कि उनका शुरुआती ठिकाना मुंबई का ऐसा इलाका था, जिसे देखकर शहर का अंदाजा लगाना मुश्किल था.

Continue reading on the app

'गॉडफादर ऑफ एआई' बोले- मानवजाति को खत्म कर देगा AI:हमने ऐसी टेक्नोलॉजी नहीं देखी जो इंसानों से ज्यादा बुद्धिमान हो सकती है

AI पिछले कुछ सालों में तेजी से विकसित हुआ है, लेकिन इसके लंबे समय के खतरों को लेकर तकनीक के शुरुआती दिग्गजों की चिंता बढ़ती जा रही है। एआई के 'गॉडफादर' कहे जाने वाले नोबेल पुरस्कार विजेता जेफ्री हिंटन ने चेतावनी दी है कि अगले एक दशक यानी 10 साल के भीतर एआई मानव सभ्यता खत्म कर सकता है। एक प्रोग्राम में बात करते हुए कंप्यूटर साइंटिस्ट हिंटन ने कहा कि ऐसा होने की संभावना करीब 10% है। हालांकि उन्होंने यह भी माना कि इस खतरे का सटीक अनुमान लगाने का कोई पुख्ता तरीका नहीं है। अभी रिस्क सटीक आकलन करना मुश्किल हिंटन ने कहा कि 10% खतरे का अनुमान मेरे हिसाब से गलत नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि खतरे का आंकड़ा इससे बहुत कम रखना भी सही नहीं होगा, क्योंकि फिलहाल कोई नहीं जानता कि इस रिस्क का सटीक आकलन कैसे किया जाए। 30-50 साल का खतरा अब 10 साल पर आया हिंटन ने खुलासा किया कि एआई से पैदा होने वाले खतरों की टाइमलाइन में अब बड़ा बदलाव आ गया है। पहले उनका मानना था कि एआई से इंसानी अस्तित्व को खतरा पैदा होने में 30 से 50 साल लगेंगे। बाद में उन्होंने इस समय को घटाकर 10 से 20 साल किया। अब उनका मानना है कि यह खतरा अगले 10 साल या उससे भी कम समय में सामने आ सकता है। उन्होंने यह भी माना कि कई रिसर्चर्स का अनुमान इससे भी कम समय का है। एआई कंपनियों पर लगा 'इंसानों की जान से खिलवाड़' का आरोप एआई के खतरों को लेकर हिंटन की यह चेतावनी ऐसे समय आई है जब इस मुद्दे पर वैश्विक बहस तेज हो गई है। हाल ही में एंथ्रोपिक के पूर्व रिसर्चर जैकब कॉक्सन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। कॉक्सन ने अनुमान जताया था कि 10 साल के भीतर एआई के इंसानों को खत्म करने की 10% से ज्यादा की संभावना है। उन्होंने एआई कंपनियों पर आरोप लगाया कि वे सेल्फ-इम्प्रूविंग (खुद को बेहतर बनाने वाली) सुपरइंटेलिजेंस बनाने की होड़ में इंसानों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ कर रही हैं। इसके अलावा एंथ्रोपिक के सेफ्टी रिसर्चर इवान ह्यूबिंगर ने भी खतरे की संभावना 10% से अधिक बताई है। वैश्विक नियमों की सख्त जरूरत: अंतरराष्ट्रीय सहयोग ही समाधान हिंटन का कहना है कि भविष्य दो अलग दिशाओं में जा सकता है। अगर खतरों को सही ढंग से मैनेज किया जाए, तो एआई से समाज को बड़े फायदे भी मिल सकते हैं। इसके लिए उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कड़े नियम और सहयोग बनाने की मांग की। हिंटन के अनुसार, एडवांस एआई सिस्टम को इंसानों के कंट्रोल से बाहर होने से रोकने में सभी देशों का एक जैसा हित है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या दुनिया की सरकारें सही समय पर एक साथ मिलकर इसके नियम बना पाएंगी।

Continue reading on the app

  Sports

IND vs AFG: सबसे छोटा स्कोर और सबसे बड़ी हार, एक ही मैच में अफगानिस्तान का हुआ इतना बुरा हाल

नई दिल्ली में तीसरे और आखिरी टी20 मैच में भी अफगानिस्तान को हार ही नसीब हुई और टीम इंडिया ने ये सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली. भारतीय टीम ने सबसे ज्यादा बार 100 से ज्यादा रन की जीत का रिकॉर्ड बनाया. Thu, 17 Sep 2026 23:40:36 +0530

  Videos
See all

BJP-कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प #bjpnews #congressnews #ytshorts #shorts #aajkitajakhabar #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-17T18:35:38+00:00

PM Modi Birthday: PM मोदी के जन्मदिन का जश्न, Youth Congress ने उठाए सवाल | Maharashtra Politisc #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-17T18:46:16+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers