अयोध्याः 35 हजार वालंटियर और 28 लाख दीपक, दीपोत्सव में इस बार क्या-क्या होगा खास? जानें यातायात से लेकर घाटों तक का पुख्ता इंतजाम
रामनगरी अयोध्या में दीपोत्सव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं. भगवान राम की नगरी में इस बार दीपोत्सव को और भव्य, दिव्य और यादगार बनाने की तैयारी की जा रही है.दीपोत्सव के दौरान सरयू के घाट लाखों दीपों की रोशनी से जगमगाते नजर आएंगे. आयोजन को सफल बनाने के लिए बड़े स्तर पर व्यवस्थाएं की जा रही हैं. इस बार करीब 28 लाख दीपक जलाने का लक्ष्य रखा गया है. जबकि दीपों को व्यवस्थित तरीके से जलाने और कार्यक्रम की व्यवस्थाओं को संभालने के लिए करीब 35 हजार वालंटियर लगाए जाने की तैयारी है.
पथरीली ढलानों पर सजी रंगों की बारात, लद्दाख की वादियों में महक उठी जिंदगी; देखें पहाड़ों ने ओढ़ी फूलों की चुनरी
बर्फीली चोटियों और सर्द हवाओं से घिरे लद्दाख की पहचान अब सिर्फ सूखी वादियों से नहीं, बल्कि महकते फूलों के समंदर से भी होगी. पीएम मोदी के 76वें जन्मदिन पर उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने लेह में 10,600 फीट की ऊंचाई पर बने दुनिया के सबसे ऊंचे 'ट्विन फ्लावर फील्ड' का उद्घाटन कर एक नया इतिहास रच दिया है. 40 एकड़ में फैले चोगलमसर और स्टाकना के इन खेतों में 25 लाख से अधिक महंगे फूलों का बसेरा है, जिसमें 24 लाख लिलियम और एक लाख ग्लैडियोलस शामिल हैं.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18








