Responsive Scrollable Menu

क्रिकेटर पृथ्वी शॉ और मंगेतर आकृति अग्रवाल अलग हुए:पोस्ट में लिखा- हमारे फ्यूचर गोल अलग, आपसी सहमति से फैसला लिया

भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ और उनकी मंगेतर आकृति अग्रवाल ने अलग हो गए हैं। आकृति ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। आकृति ने लिखा- हम दोनों के फ्यूचर गोल्स और परिस्थितियां अलग हैं। इस वजह से हमने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया है।' आकृति ने पोस्ट में लोगों से उनकी प्राइवेसी का सम्मान करने का फैसला किया है। साथ ही उन्होंने लोगों अपील की है कि इस फैसेल पर किसी तरह की अटकलें ना लगाएं। आकृति ने लिखा- प्यार और परवाह के बावजूद यह फैसला आकृति ने अपने पोस्ट में कहा कि एक-दूसरे के प्रति प्यार और परवाह होने के बावजूद दोनों ने यह स्वीकार किया कि उनकी राहें एक साथ नहीं हैं। उन्होंने कहा कि दोनों के फैसले को समझने और उनकी प्राइवेसी का सम्मान करने के लिए सभी का धन्यवाद। जुलाई में आकृति की पोस्ट के बाद रिश्ते पर सवाल उठे थे जुलाई 2026 के पहले हफ्ते में आकृति अग्रवाल ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा था कि उन्हें ‘कई बार धोखा मिला है और हर अफवाह सच है।’ इसके बाद सोशल मीडिया पर कयास लगने लगे कि उनका और पृथ्वी शॉ का रिश्ता खत्म हो गया है। दोनों के एक-दूसरे को अनफॉलो करने के दावे भी सामने आए। हालांकि, बाद में आकृति ने यह स्पष्ट किया की वह पोस्ट पृथ्वी शॉ से नहीं जुड़ा था। रिपोर्ट्स में सामने आया कि दोनों एक-दूसरे को सोशल मीडिया पर फॉलो कर रहे थे। साथ ही सगाई की तस्वीरें भी डिलीट नहीं की गई थीं। इसी साल मार्च में सगाई की थी 8 मार्च 2026 को पृथ्वी और आकृति अग्रवाल ने सगाई की थी। पृथ्वी ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर रिश्ते का ऐलान किया था। अब इसके 6 महीने के बाद दोनों अलग हो गए हैं। पृथ्वी की कप्तानी में भारत ने अंडर-19 विश्व कप जीता था पृथ्वी शॉ ने 2018 में अपनी कप्तानी में भारत को अंडर-19 विश्व कप जिताया था। उसी साल वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट डेब्यू में शतक लगाकर उन्होंने शानदार शुरुआत की और डेब्यू टेस्ट में शतक लगाने वाले सबसे कम उम्र के भारतीय खिलाड़ियों में शामिल हुए। 2025 में उन्होंने मुंबई छोड़कर महाराष्ट्र की टीम जॉइन की और बूची बाबू टूर्नामेंट में डेब्यू मैच में ही शतक लगाया। IPL 2026 की नीलामी में दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें ₹75 लाख में खरीदा था। आकृति फेमस इन्फ्लुएंसर हैं आकृति एक एक्ट्रेस, मॉडल और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं। आकृति ने अपने करियर की शुरुआत कंटेंट क्रिएटर के रूप में की और इंस्टाग्राम व यूट्यूब पर व्लॉग, शॉर्ट वीडियो और फोटोशूट के जरिए लोकप्रियता हासिल की। उनके यूट्यूब पर 90 हजार से ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं। आकृति हाल ही में तेलुगु फिल्म ट्रिमुखा में काम किया था। यह फिल्म 30 जनवरी को रिलीज हुई थी। फिल्म में आकृति के अलावा सनी लियोनी, योगेश कल्ले और आदित्य श्रीवास्तव जैसे कलाकार नजर आए। ------------------------------ स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… भारत में पहला इंटरनेशनल मैच खेल सकते हैं वैभव सूर्यवंशी:अफगानिस्तान से तीसरा टी-20 आज, राशिद 200 इंटरनेशनल विकेट लेने वाले पहले क्रिकेटर बनने के करीब 15 साल के वैभव सूर्यवंशी आज भारत में अपना पहला इंटरनेशनल मुकाबला खेल सकते हैं। भारत और अफगानिस्तान के बीच सीरीज का तीसरा और आखिरी टी-20 दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से होगा। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

लौकी खाते ही बिगड़ सकती है तबीयत, अगर स्वाद में आए ये बदलाव तो तुरंत फेंक दें

लौकी को आमतौर पर हल्की, आसानी से पचने वाली और सेहत के लिए अच्छी सब्जी माना जाता है। लेकिन अगर लौकी का स्वाद सामान्य से बहुत ज्यादा कड़वा हो, तो इसे खाना भारी पड़ सकता है। हार्मोनल हेल्थ और वेट लॉस एक्सपर्ट लीमा महाजन के मुताबिक, सामान्य लौकी आमतौर पर पूरी तरह सुरक्षित होती है। लेकिन लौकी में अगर तेज और असामान्य कड़वाहट महसूस हो, तो यह एक बड़ा संकेत हो सकता है। ऐसी स्थिति में लौकी को खाना नहीं चाहिए।

लौकी का कड़वा स्वाद क्यों है खतरे की घंटी?

सामान्य लौकी का स्वाद हल्का और फीका होता है। लेकिन अगर लौकी का स्वाद अचानक बहुत तेज कड़वा लगे, तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। इसकी वजह लौकी में कुकुर्बिटासिन नाम के प्राकृतिक तत्व की ज्यादा मात्रा हो सकती है।

कुकुर्बिटासिन पौधे में पाए जाने वाले प्राकृतिक बचाव वाले तत्व हैं। पौधे इन्हें खुद को बचाने के लिए बनाते हैं। लेकिन इनकी मात्रा ज्यादा होने पर ऐसी लौकी खाना सेहत के लिए गंभीर परेशानी पैदा कर सकता है।

इसे भी पढ़ें: Slow Walking: लंच और डिनर के बाद 10-15 मिनट की Walk से घटेगा Blood Sugar Level, दिल भी रहेगा हेल्दी

कड़वी लौकी खाने से हो सकती हैं ये परेशानियां

अगर लौकी में कुकुर्बिटासिन की मात्रा ज्यादा है और उसे खा लिया जाए, तो पेट से जुड़ी गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। इनमें तेज पेट दर्द, बार-बार उल्टी और दस्त जैसी परेशानियां शामिल हैं।

इससे शरीर में पानी की कमी यानी डिहाइड्रेशन भी हो सकता है। कुछ मामलों में ब्लड प्रेशर खतरनाक स्तर तक गिर सकता है। इतना ही नहीं, गंभीर स्थिति में पेट और आंतों से ब्लीडिंग भी हो सकती है और उल्टी में खून तक आ सकता है।

कई मामलों में लिवर से जुड़ी जांच में एंजाइम का स्तर बढ़ा हुआ मिल सकता है। स्थिति ज्यादा गंभीर होने पर मरीज को आईसीयू में भर्ती करने की जरूरत भी पड़ सकती है।

लौकी खाने से पहले ऐसे करें छोटा सा टेस्ट

लौकी को पकाने या उसका जूस बनाने से पहले उसके स्वाद की जांच कर लेना एक आसान सावधानी है। इसके लिए लौकी का एक बहुत छोटा टुकड़ा काटें और उसकी बेहद थोड़ी मात्रा का स्वाद लें। सामान्य लौकी का स्वाद हल्का और फीका होना चाहिए। अगर लौकी का स्वाद साफ तौर पर बहुत तेज या असामान्य रूप से कड़वा है, तो उसे तुरंत थूक दें और पूरी लौकी को फेंक दें।

इसे भी पढ़ें: मोगरे का Gajra सिर्फ फैशन नहीं, CSIR के अनुसार Stress और थकान दूर करने में मददगार

क्या पकाने से कड़वी लौकी का जहर निकल जाता है?

सिर्फ लौकी को पकाने के भरोसे इसे सुरक्षित नहीं माना जा सकता। सामान्य तरीके से उबालने या प्रेशर कुकर में पकाने से कुकुर्बिटासिन भरोसेमंद तरीके से खत्म नहीं होते। इसलिए अगर लौकी कच्ची अवस्था में ही बहुत ज्यादा कड़वी लग रही है, तो उसे पकाकर या उसका जूस बनाकर खाने की कोशिश नहीं करनी चाहिए।

लौकी नहीं, उसकी असामान्य कड़वाहट है असली समस्या

यह समझना जरूरी है कि लौकी अपने आप में समस्या नहीं है। सामान्य स्वाद वाली लौकी आमतौर पर सुरक्षित होती है। खतरे का संकेत तब मिलता है, जब उसका स्वाद सामान्य से अलग और बहुत ज्यादा कड़वा हो। इसलिए लौकी इस्तेमाल करने से पहले अगर आपको उसमें तेज कड़वाहट महसूस हो, तो इसे खाने का जोखिम न लें और पूरी लौकी को फेंक दें।

तोरी, खीरा और कद्दू में भी रखें ध्यान

यह सावधानी सिर्फ लौकी के लिए नहीं है। लौकी वाले परिवार की कुछ दूसरी सब्जियों में भी अगर सामान्य से अलग और तेज कड़वा स्वाद आए, तो सावधान रहना चाहिए। इनमें तोरी, खीरा और कुछ तरह के कद्दू शामिल हैं। इन सब्जियों में भी असामान्य कड़वाहट महसूस होने पर इन्हें खाना नहीं चाहिए।

Continue reading on the app

  Sports

अभिषेक शर्मा ने 30 गेंदों में शतक लगाने के बाद क्यों किया ओम नमः शिवाय सेलिब्रेशन? ये है वजह

अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में अभिषेक शर्मा ने 34 गेंदों मं 108 रनों की तूफानी पारी खेली. अभिषेक शर्मा ने शतक लगाते ही खास अंदाज में सेलिब्रेशन किया. Thu, 17 Sep 2026 21:06:37 +0530

  Videos
See all

PM Modi Birthday : PM मोदी के जन्मदिन पर CM Yogi ने ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में शिरकत किया #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-17T15:33:28+00:00

Tamannaah Bhatia ने Chhath Puja और Chhath Geet पर क्या कहा?| #shorts #tamannaahbhatia #chhathpuja #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-17T15:35:48+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers