2026 TVS Ronin, Apache RTR 160 4V, RTR 200 4V और 310 नए अवतार में लॉन्च, जानिए कीमत-खासियत
TVS Motor Company ने फेस्टिव सीजन से पहले Apache और Ronin रेंज को नए फीचर्स और वेरिएंट्स के साथ अपडेट किया है. Ronin में डुअल-चैनल ABS, ट्रैक्शन कंट्रोल और कनेक्टेड फीचर्स मिले हैं, वहीं Apache RTR 160 4V और 200 4V में TFT डिस्प्ले और नए टेक फीचर्स जोड़े गए हैं. Apache 310 सीरीज में Black Diamond Edition भी आया है. जानें किस बाइक में क्या बदला और नई कीमत कितनी है.
सीएम डॉ. मोहन यादव ने किया इंदौर में बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का भव्य स्वागत, सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन आज मध्यप्रदेश पहुंचे। इंदौर एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उनका स्वागत किया। एयरपोर्ट पर स्थानीय नेताओं और भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी राष्ट्रीय अध्यक्ष का भव्य स्वागत किया। इसके बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और नितिन नबीन सुपर कॉरिडोर स्थित कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना हुए, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन और भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के कार्यक्रम में शामिल होंगे।
कार्यक्रम के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले 50 लाख से अधिक नागरिकों के भूखंडों की निशुल्क रजिस्ट्री कराने की दिशा में महाअभियान की शुरुआत की जा रही है। नितिन नबीन और मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सेवा संकल्प अभियान के तहत स्वामित्व योजना के हितग्राहियों को स्वीकृति पत्र भी प्रदान करेंगे।
“नितिन नबीन के साथ प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाने का सौभाग्य”
इंदौर एयरपोर्ट पर मीडिया से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन है। इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के साथ प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाने का सौभाग्य मिल रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर सुशासन और जनसेवा के संकल्प के प्रतीक के रूप में ‘सेवा संकल्प अभियान’ की शुरुआत की जा रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले 50 लाख से अधिक नागरिकों के भूखंडों की निशुल्क रजिस्ट्री कराने के लिए यह महाअभियान शुरू किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश देश का पहला राज्य है जिसने ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों के भूखंडों की निशुल्क रजिस्ट्री कराने का निर्णय लिया है। उन्होने कहा कि यह अभियान प्रधानमंत्री के जन्मदिन को जनसेवा और सुशासन के संकल्प से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।
पीएम विश्वकर्मा योजना की भी जानकारी दी
सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के साथ भगवान विश्वकर्मा जयंती भी मनाई जा रही है। भगवान विश्वकर्मा की कार्यकुशलता को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार ने पीएम विश्वकर्मा योजना लागू की है। इसके जरिए पारंपरिक कारीगरों और विभिन्न व्यवसायों से जुड़े लोगों को रोजगार और आर्थिक अवसर उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि गरीब और जरूरतमंद वर्ग के साथ कलाकारों तथा पारंपरिक व्यवसायों से जुड़े लोगों को आगे बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर इंदौर में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की मौजूदगी को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में भी उत्साह रहा।
नितिन नबीन का रोड शो
इसके बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नितिन नवीन के साथ इंदौर में आयोजित रोड शो में सहभागिता की। रोड शो के दौरान स्थानीय लोगों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इंदौर के कार्यक्रम के बाद नितिन नबीन उज्जैन के लिए रवाना होंगे। वे उज्जैन में आयोजित दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम में शामिल होंगे। यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित किए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के कार्यक्रम का हिस्सा है।
आज दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी का जन्मदिन है। इस अवसर पर सबसे बड़ी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @NitinNabin जी के साथ प्रधानमंत्री जी का जन्मदिन मनाने का सौभाग्य प्राप्त हो रहा है।
प्रधानमंत्री जी के जन्मदिन के अवसर पर सुशासन… pic.twitter.com/Uq9tYSivMF
— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) September 17, 2026
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
Mp Breaking News







