Responsive Scrollable Menu

3000 मंथली पेंशन का करना है इंतजाम! हर दिन करें 2 से 7 रुपये जमा, जानें क्या है यह सरकारी स्कीम

PM Shram Yogi Maandhan Yojana: असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले पात्र लोग प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना से जुड़कर 60 साल की उम्र के बाद हर महीने 3,000 रुपये की पेंशन पा सकते हैं. इसके लिए उम्र के हिसाब से हर महीने 55 से 200 रुपये तक जमा करने होते हैं और इतनी ही रकम केंद्र सरकार भी देती है.

The post 3000 मंथली पेंशन का करना है इंतजाम! हर दिन करें 2 से 7 रुपये जमा, जानें क्या है यह सरकारी स्कीम appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

क्रिकेटर पृथ्वी शॉ और मंगेतर आकृति अग्रवाल अलग हुए:पोस्ट में लिखा- हमारे फ्यूचर गोल अलग, आपसी सहमति से फैसला लिया

भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ और उनकी मंगेतर आकृति अग्रवाल ने अलग हो गए हैं। आकृति ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। आकृति ने लिखा- हम दोनों के फ्यूचर गोल्स और परिस्थितियां अलग हैं। इस वजह से हमने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया है।' आकृति ने पोस्ट में लोगों से उनकी प्राइवेसी का सम्मान करने का फैसला किया है। साथ ही उन्होंने लोगों अपील की है कि इस फैसेल पर किसी तरह की अटकलें ना लगाएं। आकृति ने लिखा- प्यार और परवाह के बावजूद यह फैसला आकृति ने अपने पोस्ट में कहा कि एक-दूसरे के प्रति प्यार और परवाह होने के बावजूद दोनों ने यह स्वीकार किया कि उनकी राहें एक साथ नहीं हैं। उन्होंने कहा कि दोनों के फैसले को समझने और उनकी प्राइवेसी का सम्मान करने के लिए सभी का धन्यवाद। जुलाई में आकृति की पोस्ट के बाद रिश्ते पर सवाल उठे थे जुलाई 2026 के पहले हफ्ते में आकृति अग्रवाल ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा था कि उन्हें ‘कई बार धोखा मिला है और हर अफवाह सच है।’ इसके बाद सोशल मीडिया पर कयास लगने लगे कि उनका और पृथ्वी शॉ का रिश्ता खत्म हो गया है। दोनों के एक-दूसरे को अनफॉलो करने के दावे भी सामने आए। हालांकि, बाद में आकृति ने यह स्पष्ट किया की वह पोस्ट पृथ्वी शॉ से नहीं जुड़ा था। रिपोर्ट्स में सामने आया कि दोनों एक-दूसरे को सोशल मीडिया पर फॉलो कर रहे थे। साथ ही सगाई की तस्वीरें भी डिलीट नहीं की गई थीं। इसी साल मार्च में सगाई की थी 8 मार्च 2026 को पृथ्वी और आकृति अग्रवाल ने सगाई की थी। पृथ्वी ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर रिश्ते का ऐलान किया था। अब इसके 6 महीने के बाद दोनों अलग हो गए हैं। पृथ्वी की कप्तानी में भारत ने अंडर-19 विश्व कप जीता था पृथ्वी शॉ ने 2018 में अपनी कप्तानी में भारत को अंडर-19 विश्व कप जिताया था। उसी साल वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट डेब्यू में शतक लगाकर उन्होंने शानदार शुरुआत की और डेब्यू टेस्ट में शतक लगाने वाले सबसे कम उम्र के भारतीय खिलाड़ियों में शामिल हुए। 2025 में उन्होंने मुंबई छोड़कर महाराष्ट्र की टीम जॉइन की और बूची बाबू टूर्नामेंट में डेब्यू मैच में ही शतक लगाया। IPL 2026 की नीलामी में दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें ₹75 लाख में खरीदा था। आकृति फेमस इन्फ्लुएंसर हैं आकृति अग्रवाल एक एक्ट्रेस, मॉडल और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं। आकृति ने अपने करियर की शुरुआत कंटेंट क्रिएटर के रूप में की और इंस्टाग्राम व यूट्यूब पर व्लॉग, शॉर्ट वीडियो और फोटोशूट के जरिए लोकप्रियता हासिल की। उनके यूट्यूब पर 90 हजार से ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं। आकृति हाल ही में तेलुगु फिल्म ट्रिमुखा में काम किया था। यह फिल्म 30 जनवरी को रिलीज हुई थी। फिल्म में आकृति के अलावा सनी लियोनी, योगेश कल्ले और आदित्य श्रीवास्तव जैसे कलाकार नजर आए।

Continue reading on the app

  Sports

Asian Games तक पहुंचेगा ‘ट्रॉफी विवाद’! मोहसिन नकवी से मेडल लेगी टीम इंडिया?

2025 में भारत की पुरुष टीम और 2026 में भारतीय महिला टीम ने एशिया कप के खिताब जीते लेकिन दोनों ही मौकों पर मोहसिन नकवी ट्रॉफी देने पहुंचे. मगर किसी भी भारतीय टीम ने नकवी के हाथों से ट्रॉफी नहीं ली. Sat, 19 Sep 2026 00:10:58 +0530

  Videos
See all

Earl Spencer defends Diana book claims about King Charles | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-18T20:00:23+00:00

पेंसिल बनी जेल से भागने का हथियार, कैदी फरार | #shorts #shortvideo #viral #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-18T19:35:25+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers