मुंबई: संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान में उम्र संबंधी बीमारियों के कारण बाघिन ‘बिजली’ की मौत
मुंबई: संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान में उम्र संबंधी बीमारियों के कारण बाघिन 'बिजली' की मौतAi+ Nova 2 Power: 19 सितंबर को आएगा बजट स्मार्टफोन, मिलेगी 7,000mAh बैटरी, 48MP Ai कैमरा, 8GB रैम
Ai+ Nova 2 Power Launch: Ai+ ने अपने नए स्मार्टफोन Nova 2 Power की भारत में लॉन्च डेट का ऐलान कर दिया है। कंपनी के मुताबिक, यह स्मार्टफोन 19 सितंबर को दोपहर 12 बजे भारत में लॉन्च होगा। फोन को कंपनी की Nova 2 सीरीज के तहत पेश किया जाएगा और इसकी बिक्री Flipkart के जरिए होगी। लॉन्च से पहले Ai+ ने ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के जरिए फोन के प्रोसेसर, बैटरी, कलर और स्टोरेज से जुड़ी कई जानकारियां शेयर की हैं।
Ai+ Nova 2 Power की लॉन्च डेट
Ai+ Nova 2 Power भारत में 19 सितंबर को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने पुष्टि की है कि फोन की बिक्री Flipkart के जरिए होगी। स्मार्टफोन को कुल पांच कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा। इनमें Deep Purple, Blue Fusion, Golden Blue Fusion, Midnight Black और Ocean Green शामिल हैं। कुछ वेरिएंट में ग्रेडिएंट फिनिश देखने को मिलेगी, जबकि कुछ मॉडल सॉलिड कलर फिनिश के साथ आएंगे।
ये भी पढ़े-ः iQOO Pad Ultra: 29 सितंबर को होगा लॉन्च, 8.8-इंच डिस्प्ले और PC-ग्रेड कूलिंग फैन से होगा लैस; देखें खासियत
Ai+ Nova 2 Power के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन
डिजाइन की बात करें तो Ai+ Nova 2 Power के रियर पैनल पर उठा हुआ स्क्वायर शेप कैमरा मॉड्यूल दिया गया है। इसमें दो बड़े सर्कुलर कैमरा रिंग, एक LED फ्लैश और एक अन्य सर्कुलर एलिमेंट नजर आता है। कैमरा मॉड्यूल पर 48MP Ai Camera की ब्रांडिंग भी दिखाई देती है, जिससे संकेत मिलता है कि फोन में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है। रियर पैनल के निचले हिस्से में Ai+ का लोगो मौजूद है। वहीं, दाईं ओर दिया गया पावर बटन रेड एक्सेंट के साथ नजर आता है।
MediaTek Dimensity 7100 प्रोसेसर
Ai+ ने पहले ही पुष्टि कर दी है कि Nova 2 Power में MediaTek Dimensity 7100 SoC दिया जाएगा। स्मार्टफोन कंपनी के nxtQ OS पर काम करेगा। फोन को दो RAM और स्टोरेज कॉन्फिगरेशन में पेश किया जाएगा:
- 6GB RAM + 128GB स्टोरेज
- 8GB RAM + 128GB स्टोरेज
7,000mAh की बड़ी बैटरी
Ai+ Nova 2 Power की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7,000mAh Lithium-Polymer बैटरी है। फोन में 33W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा। कंपनी का दावा है कि इतनी बड़ी बैटरी एक बार चार्ज करने पर पूरे दिन का इस्तेमाल उपलब्ध करा सकती है।
Ai+ के पोर्टफोलियो में शामिल हैं कई स्मार्टफोन
Ai+ की स्थापना Madhav Sheth ने की है और कंपनी फिलहाल भारत में Nova और Pulse सीरीज के तहत छह स्मार्टफोन बेचती है।Nova सीरीज में Ai+ Nova 2 Pro 5G, Nova 2 Neo 5G, Nova 2 Ultra 5G, Nova 2 5G और NovaFlip 5G शामिल हैं। वहीं Pulse सीरीज में फिलहाल Ai+ Pulse 2 मौजूद है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
IBC24
Haribhoomi








