Responsive Scrollable Menu

Rajasthan Municipal Election: जयपुर, जोधपुर और कोटा में 25 सितंबर को होगा Mayor चुनाव

राजस्थान की राजधानी जयपुर सहित तीन प्रमुख शहरों में नगर निगमों के महापौर और उपमहापौर का चुनाव 25 सितंबर को होगा। राज्य निर्वाचन आयोग ने बृहस्पतिवार को इसका कार्यक्रम जारी किया। इस बीच राजस्थान के चार नगर निकायों में जिन नौ वार्ड में पुनर्मतदान हुआ, उनमें से छह पर कांग्रेस एवं तीन में भारतीय जनता पार्टी ने जीत दर्ज की है।

आज हुई मतगणना के साथ ही राज्य में सभी 10,244 वार्डों के परिणाम आ गए हैं। राज्य निर्वाचन आयोग ने नगर निगम जयपुर, जोधपुर एवं कोटा और नगर पालिका सुकेत (कोटा) में अध्यक्षीय एवं उपाध्यक्षीय पदों के चुनाव का अलग कार्यक्रम जारी किया है। यहां अध्यक्षीय पदों के लिए नामांकन की प्रक्रिया 18 सितंबर से शुरू होगी और 19 सितंबर तक नाम दाखिल किए जा सकते है, जबकि 22 सितंबर तक नाम वापस लिये जा सकते हैं।

जरूरत पड़ने पर 25 सितंबर को मतदान होगा और उसी दिन मतगणना भी होगी। इसी तरह इन चारों जगह उपाध्यक्षीय पदों के लिए चुनाव 26 सितंबर को होगा। उल्लेखनीय है कि राज्य में सात नगर निगम सहित 305 निकायों में महापौर, सभापति एवं अध्यक्ष पद के लिए आए नामांकन की आज जांच की जा रही है।

कल तक नाम वापस लिये जा सकते हैं। चुनाव 21 सितंबर को होंगे। उसके बाद 22 सितंबर को उपमहापौर, उपसभापति एवं उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव होंगे।

इस बीच, नौ वार्ड में पुनर्मतदान के परिणाम बृहस्पतिवार को आए। इन वार्ड के कुछ बूथ पर मतदान के दौरान इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) में तकनीकी खराबी आने के बाद पुनर्मतदान करवाया गया था। पुनर्मतदन के बाद जोधपुर नगर निगम में भारतीय जनता पार्टी 45 पार्षद के साथ सबसे बड़ी पार्टी बन गई है।

हालांकि यहां निर्दलीय पार्षद महत्वपूर्ण भूमिका में रहेंगे। पुनर्मतदान में कांग्रेस ने जयपुर नगर निगम के सभी चार वार्ड जीते और कोटा नगर निगम एवं सुकेत नगरपालिका में भी एक-एक वार्ड जीता। वहीं भाजपा ने कोटा नगर निगम के तीन वार्ड में से दो और जोधपुर नगर निगम के एकमात्र शेष वार्ड में जीत दर्ज की।

नौ वार्ड के इन नतीजों के साथ राज्य के 309 नगर निकायों में भाजपा के जीते हुए कुल वार्ड की संख्या 4,182 हो गई है। कांग्रेस ने 3,619 और निर्दलीय उम्मीदवारों ने 2,273 वार्ड जीते हैं। राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी ने 63 वार्ड, आम आदमी पार्टी ने 42, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने 38, बहुजन समाज पार्टी ने 19 और भारत आदिवासी पार्टी ने आठ वार्ड जीते।

राजस्थान में कुल 309 नगर निकायों में 10,245 वार्ड हैं लेकिन मतदान 10,244 वार्ड में हुआ। टोंक नगर परिषद के वार्ड दो में चुनाव नहीं हुआ, क्योंकि मैदान में उतरे सभी चार उम्मीदवारों ने अपने नामांकन वापस ले लिये थे। इस वार्ड में बाद में उपचुनाव होगा।

Continue reading on the app

ट्रंप के बेटों की कंपनी पाकिस्तान को बेचेगी लड़ाकू ड्रोन, Powerus और पाक आर्मी के बीच हुआ MoU, असीम मुनीर ने दिया बंपर ऑर्डर

अमेरिकी ड्रोन कंपनी Powerus ने पाकिस्तान सेना के साथ एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसमें ड्रोन से जुड़ा शुरुआती ऑर्डर भी शामिल है। कंपनी के को-फ़ाउंडर ब्रेट वेलिकोविच ने बुधवार को रॉयटर्स को यह जानकारी दी। वेलिकोविच ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए इस बारे में ज़्यादा जानकारी देने से इनकार कर दिया, लेकिन कहा कि यह डील 'अनमैन्ड एरियल सिस्टम' (बिना पायलट वाले हवाई सिस्टम) की श्रेणी में आती है। उन्होंने गोपनीयता का हवाला देते हुए ऑर्डर की कीमत बताने से भी इनकार कर दिया। इस MoU पर हस्ताक्षर और शुरुआती ऑर्डर के बारे में पहले कोई जानकारी सामने नहीं आई थी। Powerus, जो मिलिट्री और इंडस्ट्रियल इस्तेमाल के लिए एरियल और मैरीटाइम ड्रोन बनाती है, 'Aureus Greenway Holdings' नाम की एक पब्लिकली ट्रेडेड कंपनी के साथ मर्ज होने वाली है। इस कंपनी को US प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप के दो बेटों का सपोर्ट हासिल है। दोनों कंपनियों ने कहा है कि उन्हें उम्मीद है कि यह मर्जर अक्टूबर की शुरुआत में पूरा हो जाएगा। 

इसे भी पढ़ें: हां, हम 1965 में हार गए थे...भारत पाकिस्तान की जंग को लेकर रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने दुनिया के सामने कबूला सच


US रेगुलेटरी फाइलिंग के अनुसार, ट्रंप के बेटों - डोनाल्ड ट्रंप जूनियर और एरिक ट्रंप - की 'अमेरिकन वेंचर्स' नाम के इन्वेस्टमेंट फंड के ज़रिए 'ऑरियस' (Aureus) में हिस्सेदारी है। रेगुलेटरी फाइलिंग से पता चलता है कि मर्जर के बाद 'अमेरिकन वेंचर्स' की संयुक्त कंपनी में 9.9% की बेनेफिशियल ओनरशिप हिस्सेदारी होने की उम्मीद है। पाकिस्तान की सेना ने बुधवार को कहा कि वेलिकोविच के नेतृत्व में 'पावरस' (Powerus) के एक प्रतिनिधिमंडल ने फील्ड मार्शल सैयद आसिम मुनीर से मुलाकात की और उन्होंने रक्षा खरीद, उत्पादन और लंबे समय की क्षमता बढ़ाने पर चर्चा की। सेना के बयान में MoU का कोई ज़िक्र नहीं था। सेना के मीडिया विंग ने कामकाज के समय के बाद समझौते पर टिप्पणी के अनुरोध का तुरंत कोई जवाब नहीं दिया।

इसे भी पढ़ें: भारतीय और पाकिस्तानी नौसैनिक जहाजों के बीच हुई घटना से चिंता

यह समझौता वाशिंगटन और इस्लामाबाद के बीच सालों से खराब रहे रिश्तों के सुधरने के दौरान हुआ है। ट्रंप ने सार्वजनिक रूप से पाकिस्तान के सेना प्रमुख मुनीर की तारीफ़ की है, जबकि इस्लामाबाद ने अमेरिका के साथ रिश्ते मजबूत करने के मकसद से कई आर्थिक, वित्तीय और रक्षा पहल की हैं। पावरस के फाउंडर और चीफ एग्जीक्यूटिव एंड्रयू फॉक्स ने कहा कि पाकिस्तान का प्राइवेट डिफेंस सेक्टर उभरता हुआ है, लेकिन अभी पूरी तरह परिपक्व नहीं है, जिससे अमेरिकी कंपनियों के लिए तेजी से आगे बढ़ने की गुंजाइश बनी हुई है। वेलिकोविच ने कहा मकसद एक जॉइंट टेक्नोलॉजी रिलेशनशिप बनाना होगा, जिसमें अमेरिका की बेहतरीन टेक्नोलॉजी को पाकिस्तान की बेहतरीन टेक्नोलॉजी के साथ जोड़ा जाएगा।" उन्होंने यह भी कहा कि पावरस पाकिस्तान में टेक्नोलॉजी बनाने के तरीकों पर विचार कर रही है। फॉक्स ने उन सुझावों को खारिज कर दिया कि कंपनी की ग्रोथ ट्रंप के बेटों की भागीदारी से जुड़ी है। उन्होंने कहा कि कॉन्ट्रैक्ट मेरिट के आधार पर दिए गए थे और कंपनी के "बिजनेस पक्ष में उनकी कोई भागीदारी नहीं" थी।

Continue reading on the app

  Sports

ट्रेविस हेड ने 75 गेंदों में ठोका शतक, 72 घंटों में तोड़ा रिकॉर्ड, 20वीं बार भी होगा ये कमाल?

Travis Head: ट्रेविस हेड ने जनवरी 2026 में एशेज सीरीज के मैच में एक शतक जमाया था लेकिन इसके बाद तीनों फॉर्मेट में जितनी भी पारियां उन्होंने खेली थीं, उसमें कुछ खास नहीं कर सके थे. Fri, 18 Sep 2026 16:09:20 +0530

  Videos
See all

News18 India Jazba 2026: पूजा बिश्नोई कितने घंटे रोज़ करती हैं Training? | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-18T11:41:35+00:00

Weather Update: 14 राज्यों में आएगा बारिश का महातूफान! | Heavy Rain Alert | IMD | Monsoon 2026 #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-18T11:45:31+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers