Responsive Scrollable Menu

यूपी सरकार इस शहर में दे रही प्लॉट खरीदने का मौका, सीएम योगी जल्द करेंगे उद्घाटन

UP News: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार राजधानी लखनऊ में प्लॉट खरीदने का शानदार मौका दे रही है. अगर आप भी लखनऊ में अपना घर बनवाना चाहते हैं तो ये आपके लिए बड़ा मौका हो सकता है. क्योंकि नवरात्रि के दौरान लखनऊ में एक नहीं बल्कि तीन अलग-अलग आवासीय योजनाओं में भूखंडों के पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू होगी. दरअसल, आवास विकास परिषद की सौमित्र विहार योजना के साथ लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) की वरुण विहार और नैमिषनगर योजनाएं में आवासीय भूखंडों का पंजीकरण शुरू होने वाला है. इन तीनों परियोजनाओं में करीब आठ हजार भूखंड आम लोगों के लिए उपलब्ध कराए जाएंगे.

सौमित्र विहार में 2000 से ज्यादा प्लॉटों का आवंटन

बता दें कि आवास विकास परिषद की सौमित्र विहार योजना नई जेल रोड पर गोसाईंगंज के आगे विकसित की जा रही है. इस योजना में करीब 2000 से अधिक भूखंडों के लिए पंजीकरण शुरू होने वाले हैं. बता दें कि इस योजना को लेकर यूपी रेरा में आवेदन किया गया था. वहां से प्रक्रिया आगे बढ़ने के बाद अब प्रमाणपत्र जारी होने की औपचारिकता पूरी होना बाकी रह गई है. परिषद के सचिव डॉ. नीरज शुक्ला के मुताबिक, सौमित्र विहार योजना को नवरात्रि के दौरान लॉन्च किया जाएगा.

वरुण विहार और नैमिषनगर में करीब छह हजार भूखंड

एलडीए भी अपनी दो नई आवासीय योजनाओं को शुरू करने की तैयारी में जुटा है. वरुण विहार और नैमिषनगर योजनाओं में मिलाकर करीब छह हजार भूखंडों के पंजीकरण खोले जाने की बात सामने आई है. वरुण विहार योजना में भूखंड की प्रस्तावित दर 2,800 रुपये प्रति वर्गफुट रखी गई है. वहीं नैमिषनगर योजना में यह दर 3,800 रुपये प्रति वर्गफुट निर्धारित की गई है.

दोनों योजनाओं के उद्घाटन के लिए एलडीए ने मुख्यमंत्री से 21 सितंबर का समय मांगा है. मुख्यमंत्री की ओर से शुभारंभ के बाद इन योजनाओं में पंजीकरण प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद है. इस तरह नवरात्रि के आसपास सौमित्र विहार, वरुण विहार और नैमिषनगर में पंजीकरण शुरू होने से लखनऊ में प्लॉट खरीदने के इच्छुक लोगों के सामने एक साथ कई विकल्प उपलब्ध हो सकते हैं.

जानें कितनी होगी जमीन की कीमत?

बता दें कि इस परियोजना में भूखंडों की संभावित कीमत करीब 2,500 से 3,000 रुपये प्रति वर्गफुट के बीच बताई जा रही है. हालांकि अंतिम दर और पंजीकरण से जुड़ी शर्तें आधिकारिक घोषणा के बाद साफ होगी.

सुशांत गोल्फ सिटी में 2700 से ज्यादा रजिस्ट्रियों पर कार्रवाई का प्रस्ताव

वहीं दूसरी ओर, लखनऊ की सुशांत गोल्फ सिटी परियोजना में भूखंडों से जुड़े पुराने विवाद को लेकर एलडीए ने कार्रवाई की तैयारी की है. प्राधिकरण ने शासन को भेजे प्रस्ताव में 2,747 ऐसे भूखंडों की रजिस्ट्री निरस्त कराने की बात कही है, जिन्हें एलडीए के पास बंधक रखा गया था. रिपोर्ट के मुताबिक, अंसल एपीआई ने एलडीए के पास कुल 3,489 भूखंड बंधक रखे थे. ऐसा आरोप है कि इनमें से बड़ी संख्या में भूखंडों को बंधक होने के बावजूद बेच दिया गया. साथ ही उनकी रजिस्ट्री भी करा दी गई.

ये भी पढ़ें: यूपी में जाएगी 10 हजार टीचर्स की नौकरी? 69 हजार शिक्षक भर्ती मामले पर सुप्रीम कोर्ट में फिर हुई सुनवाई

वहीं जांच में सामने आया है कि 440 भूखंडों पर निर्माण कर बंगले बनाए जा चुके हैं, जबकि 81 अन्य बड़े भूखंडों पर आंशिक निर्माण हुआ है. वहीं करीब 742 भूखंड ऐसे बताए गए हैं, जिन्हें बिल्डर बेच नहीं सके. एलडीए का कहना है कि बंधक संपत्ति की बिक्री और उसकी रजिस्ट्री नहीं की जा सकती थी. इसी आधार पर शासन को रजिस्ट्रियां निरस्त कराने का प्रस्ताव भेजा गया है. इस मामले में अंतिम निर्णय शासन स्तर पर होना है.

ये भी पढ़ें: अयोध्या तक दौड़ेगी नमो भारत रैपिड रेल! लखनऊ-बाराबंकी कॉरिडोर के लिए ₹13.5 करोड़ मंजूर

Continue reading on the app

पृथ्वी शॉ को छोड़कर गईं मंगेतर आकृति अग्रवाल, इंस्टाग्राम पर किया रिश्ता खत्म करने का ऐलान

Prithvi Shaw Akriti Agarwal: पृथ्वी शॉ और उनकी मंगेतर आकृति अग्रवाल ने अलग होने का फैसला किया है. आकृति ने भावुक बयान में बताया कि दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया है. साथ ही आकृति ने फैंस और अन्य लोगों से उनकी प्राइवेसी को बरकरार रखने की अपील की है.

Continue reading on the app

  Sports

एशियन गेम्स में घोर लापरवाही! जिमनास्ट प्रणति नायक- कोच अशोक मिश्रा को दिया एक ही कमरा, आधी रात को मचा हड़कंप

Asian Games 2026: एशियन गेम्स में स्टार जिमनास्ट प्रणति नायक और कोच अशोक मिश्रा दोनों को एक ही कमरा अलॉट किया गया. जिसके बाद भारतीय ओलंपिक संघ के अधिकारियों ने आधी रात को मामला सुलझाया. Fri, 18 Sep 2026 09:32:50 +0530

  Videos
See all

UP Election BJP RSS Plan News: विधानसभा चुनाव के लिए RSS और बीजेपी के बीच समन्वय बैठकें शुरू #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-18T05:15:09+00:00

iPhone के लिए दीवानगी! | #shorts #shortvideo #viral #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-18T05:15:11+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers