Responsive Scrollable Menu

किम जोंग की बहन बोली- परमाणु हथियार छोड़ना बेवकूफी होगी:यह हमारी सुरक्षा की गारंटी; उत्तर कोरिया के पास 60 परमाणु हथियार

उत्तर कोरिया ने एक बार फिर कहा है कि वह परमाणु हथियार छोड़ने वाला नहीं है। किम जोंग उन की बहन किम यो-जोंग ने गुरुवार को कहा कि उत्तर कोरिया अपने परमाणु हथियार बनाए रखेगा। ये हथियार देश की सुरक्षा के लिए जरूरी हैं। किम यो ने परमाणु हथियार छोड़ने के लिए मनाने की कोशिशों को ‘बेवकूफी भरी बात’ बताया। किम यो-जोंग का यह बयान वियना में चल रही अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) की जनरल कॉन्फ्रेंस के दौरान आया। ट्रम्प ने फिर बातचीत की इच्छा जताई किम यो-जोंग का यह बयान ऐसे समय आया है, जब अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने उत्तर कोरिया के साथ फिर बातचीत शुरू करने की इच्छा जताई है। ट्रम्प अपने पहले कार्यकाल में किम जोंग उन से तीन बार मिल चुके हैं। ट्रम्प-किम जोंग की 3 मुलाकातें जून 2018: ट्रम्प और किम जोंग उन की पहली मुलाकात सिंगापुर में हुई थी। यह पहली बार था जब किसी मौजूदा अमेरिकी राष्ट्रपति ने उत्तर कोरिया के नेता से आमने-सामने मुलाकात की। दोनों ने परमाणु हथियारों का खतरा कम करने और रिश्ते सुधारने पर बात की। फरवरी 2019: वियतनाम के हनोई में दोनों की दूसरी मुलाकात हुई। यहां परमाणु कार्यक्रम और प्रतिबंधों में राहत को लेकर सहमति नहीं बन सकी। जून 2019: दोनों नेताओं की यह मुलाकात अचानक हुई। ट्रम्प दक्षिण कोरिया के दौरे पर थे और उत्तर-दक्षिण सीमा पर बने डिमिलिटराइज्ड जोन (DMZ) पहुंचे। यहां किम से मुलाकात के दौरान ट्रम्प ने उत्तर कोरिया की जमीन पर भी कदम रखा। वे उत्तर कोरिया की जमीन पर कदम रखने वाले पहले मौजूदा अमेरिकी राष्ट्रपति बने। हालांकि, इस मुलाकात के बाद भी परमाणु मुद्दे पर कोई बड़ा समझौता नहीं हो सका। हनोई मीटिंग के बाद उत्तर कोरिया ने बढ़ाई परमाणु ताकत 2019 की हनोई बैठक के बाद अमेरिका और उत्तर कोरिया के बीच परमाणु मुद्दे पर बातचीत आगे नहीं बढ़ी। इसके बाद उत्तर कोरिया ने परमाणु हथियार छोड़ने के बजाय अपने परमाणु और मिसाइल कार्यक्रम को और आगे बढ़ाया। प्योंगयांग ने अपने परमाणु हथियारों को सिर्फ बातचीत में इस्तेमाल होने वाली ताकत नहीं, बल्कि देश की सुरक्षा का स्थायी हिस्सा बना दिया। उसने कानून में भी परमाणु हथियारों को अपनी रक्षा नीति का हिस्सा बताया है। यानी उत्तर कोरिया का कहना है कि परमाणु हथियार उसकी सुरक्षा के लिए जरूरी हैं और वह इन्हें छोड़ने की नीति पर वापस नहीं जाएगा। किम यो-जोंग का ताजा बयान इसी रुख को दोहराता है। उत्तर कोरिया के पास कितने परमाणु हथियार? उत्तर कोरिया के पास परमाणु हथियारों की सही संख्या सार्वजनिक नहीं है। अलग-अलग देशों और संस्थानों के आकलन में इसकी संख्या अलग बताई जाती है। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने अगस्त में दावा किया था कि उत्तर कोरिया के पास 57 परमाणु हथियार हैं। वहीं स्वीडन के रिसर्च संस्थान SIPRI के मुताबिक उत्तर कोरिया के पास करीब 60 परमाणु हथियार हैं। दक्षिण कोरिया का अनुमान इससे ज्यादा है। उसके मुताबिक उत्तर कोरिया के पास 80 से 120 परमाणु हथियार हो सकते हैं। हालांकि, इन आंकड़ों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। उत्तर कोरिया अपने परमाणु हथियारों की पूरी संख्या सार्वजनिक नहीं करता। ---------------------------- यह खबर भी पढ़ें… जापान में 1 लाख लोग 100 साल के पार:इनमें 88 फीसदी महिलाएं; सेहतमंद खाना, एक्टिव रहना और समय पर इलाज लंबी उम्र का राज जापान में 100 साल या उससे ज्यादा उम्र के लोगों की संख्या पहली बार 1 लाख का आंकड़ा पार कर गई है। इनमें 88 फीसदी महिलाएं हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें…

Continue reading on the app

SBI Recruitment 2026: स्टेट बैंक में Specialist Cadre Officer की भर्ती, 6 अक्टूबर तक करें आवेदन

SBI Recruitment 2026: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) में Specialist Cadre Officer के पदों पर भर्ती का मौका है। बैंक ने संविदा आधार पर होने वाली इन नियुक्तियों के लिए दो अलग-अलग भर्ती विज्ञापन जारी किए हैं। भर्ती के तहत स्टेट बैंक इंस्टीट्यूट ऑफ लीडरशिप (SBIL), कोलकाता और IT Risk से जुड़े पदों को भरा जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार 6 अक्टूबर 2026 तक SBI की आधिकारिक वेबसाइट के करियर सेक्शन से आवेदन कर सकते हैं।

बैंकिंग सेक्टर में नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए SBI Recruitment 2026 से जुड़ा महत्वपूर्ण अपडेट है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने संविदा आधार पर Specialist Cadre Officers की भर्ती के लिए दो अलग-अलग विज्ञापन जारी किए हैं।

इन भर्तियों के जरिए बैंक में SBIL, कोलकाता और IT Risk से जुड़े विभिन्न पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

6 अक्टूबर तक कर सकते हैं आवेदन
SBI की इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया बैंक की आधिकारिक वेबसाइट के Careers Section के माध्यम से पूरी की जा सकती है। उम्मीदवारों के पास आवेदन करने के लिए 6 अक्टूबर 2026 तक का समय है।

उम्मीदवारों को सलाह है कि आवेदन करने से पहले संबंधित भर्ती विज्ञापन में दी गई पात्रता, अनुभव, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया और अन्य शर्तों को ध्यान से पढ़ लें।

SBIL कोलकाता में इन पदों पर भर्ती
भर्ती के तहत स्टेट बैंक इंस्टीट्यूट ऑफ लीडरशिप (SBIL), कोलकाता में अलग-अलग पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इनमें शामिल हैं:

  1. डीन
  2. फैकल्टी
  3. मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव
  4. डिप्टी वाइस प्रेसिडेंट (DVP)
  5. असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट (AVP)

इसके अलावा दूसरे विज्ञापन के तहत IT Risk से संबंधित पदों पर भी Specialist Cadre Officers की नियुक्ति की जाएगी।

SBI की आधिकारिक वेबसाइट से करें आवेदन
उम्मीदवार SBI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर Careers सेक्शन में संबंधित भर्ती विज्ञापन और आवेदन लिंक देख सकते हैं। आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को अपने पद के अनुसार निर्धारित योग्यता और अनुभव की शर्तें जरूर जांचनी चाहिए।

आवेदन की अंतिम तारीख: 6 अक्टूबर 2026

समय सीमा समाप्त होने के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे, इसलिए पात्र उम्मीदवारों को अंतिम तारीख का इंतजार किए बिना आवेदन प्रक्रिया पूरी करने की सलाह दी जाती है।

Continue reading on the app

  Sports

एशियन गेम्स से पहले कमरे खोज रहे खिलाड़ी, वरुण सान्याल ने वीडियो के जरिए खोली पोल; फिर किया डिलीट

एशियन गेम्स  में खिलाड़ियों के कमरे को लेकर हो रही अव्यवस्था पर भारत के फाइटर वरुण सन्याल ने वीडियो शेयर किया है। उन्होंने बताया कि एथलीटों को जापान पहुंचने के बाद काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा। Thu, 17 Sep 2026 23:20:53 +0530

  Videos
See all

Nine women found dead. What's happening in South Africa? | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-17T19:30:36+00:00

Salman Khan Aarti : सलमान खान से हुई आरती में गलती, बहन अर्पिता ने तुरंत टोका | Top News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-17T20:00:35+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers