Responsive Scrollable Menu

PM Modi B'day: जब 25 के थे तब क्या कर रहे थे मोदी? जानिए 35, 45, 55, 65 और 75 की उम्र में कहां पहुंचे

PM Modi 76th Birthday: 17 सितंबर 1950 को गुजरात के वडनगर में जन्मे नरेंद्र मोदी आज 76 साल के हो गए हैं। उनका सफर RSS कार्यकर्ता, BJP संगठनकर्ता, गुजरात के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री तक पहुंचा। जानिए हर 10 साल में उनकी जिंदगी ने कैसे नया मोड़ लिया..

Continue reading on the app

मुरैना में फल विक्रेता की सरेराह पिटाई, चार युवकों ने सरिया-पाइप से पीटा

मध्य प्रदेश के मुरैना जिले से मारपीट का एक मामला सामने आया है, जहां जौरा थाना क्षेत्र के पगारा रोड पर दबंगों की गुंडागर्दी देखने को मिली। पुरानी रंजिश के चलते चार युवकों ने मिलकर फल का ठेला लगाने वाले एक दुकानदार को सरेराह घेर लिया। इसके बाद आरोपियों ने लोहे के सरिये और प्लास्टिक के पाइप से उस पर हमला कर दिया।

फल बेच रहा था दुकानदार तभी आ धमके आरोपी

यह पूरी घटना बुधवार रात करीब 8:30 बजे की बताई जा रही है। पीड़ित सुनील प्रजापति रोजाना की तरह पगारा रोड पर अपने ठेले पर फल बेच रहा था। इसी दौरान भावेश भदौरिया, लालू त्यागी, सौरभ त्यागी और सूरज त्यागी नाम के चार युवक वहां आ पहुंचे। शुरुआत में किसी बात को लेकर कहासुनी हुई और देखते ही देखते आरोपियों ने सरिये और पाइप से मारपीट शुरू कर दी।

किसी ने मोबाइल में रिकॉर्ड किया वीडियो

जब आरोपी दुकानदार को पीट रहे थे, तब आसपास फल खरीदने आए लोग और राहगीर सहम गए। डर की वजह से कोई बीच-बचाव करने तो आगे नहीं आया, लेकिन कुछ लोगों ने अपने मोबाइल से इस पूरी वारदात का वीडियो बना लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद चारों आरोपी मौके से भाग निकले।

4 नामजद आरोपियों पर केस दर्ज

घटना के बाद पीड़ित सुनील ने जौरा थाने पहुंचकर पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई। जौरा थाना प्रभारी एसआई पंकज यादव ने बताया कि पीड़ित की शिकायत और मौके से सामने आए वीडियो को आधार बनाकर चारों नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस वायरल वीडियो के जरिए भी घटना की पड़ताल कर रही है।

पुरानी रंजिश का मामला

शुरुआती जांच में पुलिस को पता चला है कि पीड़ित और आरोपियों के बीच पहले से ही कोई पुरानी रंजिश चली आ रही थी। हालांकि, विवाद की असली वजह क्या थी, इसका पूरा खुलासा आरोपियों की गिरफ्तारी और पूछताछ के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल पुलिस की टीम आरोपियों को पकड़ने के लिए अलग-अलग ठिकानों पर दबिश दे रही है।

Continue reading on the app

  Sports

एशियन गेम्स में घोर लापरवाही! जिमनास्ट प्रणति नायक- कोच अशोक मिश्रा को दिया एक ही कमरा, आधी रात को मचा हड़कंप

Asian Games 2026: एशियन गेम्स में स्टार जिमनास्ट प्रणति नायक और कोच अशोक मिश्रा दोनों को एक ही कमरा अलॉट किया गया. जिसके बाद भारतीय ओलंपिक संघ के अधिकारियों ने आधी रात को मामला सुलझाया. Fri, 18 Sep 2026 09:32:50 +0530

  Videos
See all

Pitbull Attack: पिटबुल ने 6 महीने के मासूम बच्चे को नोचा, CCTV में खैद हुआ खौफनाक वीडियो | Sonipat #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-18T05:39:36+00:00

Today's Breaking News LIVE: UPI Payment Charges | PM Modi | Houthis Attack | US Iran War | Weather #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-18T05:41:32+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers