Responsive Scrollable Menu

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट को लगा बड़ा झटका, 38 साल की उम्र में बल्लेबाज ने लिया क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास

Matthew Wade Retirement : ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट को बड़ा झटका लगा है, क्योंकि उनके स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज मैथ्यू वेड ने संन्यास का ऐलान कर दिया है. उनके संन्यास की खबरों ने सभी क्रिकेट फैंस को हैरान कर दिया है. वेड ने 38 साल की उम्र में क्रिकेट के सभी प्रारुपों को अलविदा कह दिया है. उनके संन्यास के बारे में जानकारी ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट की ओर से पोस्ट साझा कर दी गई है. वेड ने ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट के लिए भी कमाल का प्रदर्शन किया है.

मैथ्यू वेड ने लिया संन्यास

आपको बता दें कि, मैथ्यू वेड ने दो साल पहले ही यानी 2024 में इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया था. उन्होंने 36 साल की उम्र में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के लिए खेलने से संन्यास का ऐलान कर दिया था. अब इस पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज ने अब घरेलू क्रिकेट से भी संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है. उन्होंने गुरुवार, 17 सितंबर को बिग बैश लीग (BBL) समेत पूरे घरेलू क्रिकेट के सभी प्रारूपों से अपने रिटायरमेंट की जानकारी दी है.

 

मैथ्यू वेड ने BBL में इन टीमों के लिए मचाया धमाल

दरअसल, ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ने तीन क्लबों के साथ 119 मैच खेलने के बाद अपना आखिरी BBL मैच भी खेल लिया है. इसके साथ ही मैथ्यू वेड ने लगभग 15 साल बाद अपने बिग बैश करियर को अलविदा कह दिया है. पर्पल के साथ नौ सीजन के बाद होबार्ट हरिकेंस से अलग हो गए हैं. उन्होंने हरिकेंस में जाने से पहले मेलबर्न स्टार्स और मेलबर्न रेनेगेड्स के लिए खेला था.

मैथ्यू वेड का BBL करियर

मैथ्यू वेड ने बीसीएल में 119 मैचो में 2978 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 142.35 का और एवरेज 30.38 का रहा है. उन्होंने इस दौरान बीबीएल में 19 अर्धशतक और 1 शतक लगाया है. उनका हाईएस्ट स्कोर 130 रहा है. 

तस्मानिया में जन्मे वेड टीनएजर के तौर पर विक्टोरिया चले गए और टूर्नामेंट के पहले एडिशन में स्टार्स के साथ अपना BBL का समय शुरू किया, दिसंबर 2011 में सिडनी थंडर के खिलाफ टीम का पहला मैच खेला. तीन सीजन खेलने के बाद वेड में अपने शहर के दूसरे राइवल्स के साथ चले गए, 2017 में हरिकेन्स में शामिल होने से पहले रेनेगेड्स को रिप्रेजेंट किया.

वेड हरिकेंस के लिए 2,000 से ज़्यादा रन बनाने वाले सिर्फ़ तीन खिलाड़ियों में से एक हैं, उन्होंने 2,446 रन बनाए हैं, जो सिर्फ़ डार्सी शॉर्ट (2,706) और बेन मैकडरमॉट (3,184) से पीछे हैं, और BBL में एडिलेड स्ट्राइकर्स के खिलाफ उनकी नाबाद 130 रन की पारी पुरुषों की टीम का सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर है.

ये भी पढ़ें : R Ashwin Birthday: 40 साल के हुए रविचंद्रन अश्विन, जानिए उनके बर्थडे पर जीवन से जुड़ी खास बातें और कुछ रिकॉर्ड

Continue reading on the app

शेड्यूल दवाओं की बिक्री पर सरकार सख्त, मेडिकल स्टोर पर सीसीटीवी लगाना होगा जरूरी

सरकार ने शेड्यूल एच, एच1 और एक्स दवाओं पर निगरानी को और सख्त करने का फैसला किया है. गुरुवार को सरकार ने कहा कि उसने मेडिकल स्टोर पर अनिवार्य रूप से सीसीटीवी निगरानी लगाने का प्रस्ताव रखा है, ताकि इन दवाओं की अवैध बिक्री को रोका जा सके. 

स्वास्थ्य मंत्रालय ने रखा ड्रग्स रूल्स में संशोधन का प्रस्ताव

स्वास्थ्य मंत्रालय ने 'ड्रग्स रूल्स, 1945' में संशोधन का प्रस्ताव दिया है. इसके लिए 8 सितंबर को एक ड्राफ्ट गजट नोटिफिकेशन जारी किया गया है. इस प्रस्तावित संशोधन का मकसद शेड्यूल एच, एच1 और एक्स दवाओं की अनधिकृत पहुंच और बिक्री से जुड़ी चिंताओं को दूर करना है. भारत में ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स रूल्स (1945) के तहत शेड्यूल एच, एच1 और एक्स ऐसी दवाएं हैं जिनके दुरुपयोग को रोकने के लिए सरकार ने बिक्री और पर्ची पर कड़े नियम बनाए हैं.

बिक्री और वितरण की निगरानी होगी मजबूत

मंत्रालय ने कहा कि इस संशोधन के लागू होने के बाद शेड्यूल एच, एच1 और एक्स दवाओं की बिक्री और वितरण की निगरानी मजबूत होगी और बिना वैध पर्ची के इनकी अनधिकृत बिक्री पर रोक लगेगी. स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा, "प्रस्तावित सीसीटीव निगरानी प्रणाली से फार्मा सप्लाई चेन में पारदर्शिता और जवाबदेही भी बढ़ेगी, जिससे सार्वजनिक स्वास्थ्य की सुरक्षा और मजबूत होगी."

डीटीएबी ने ने की प्रस्ताव के मंजूरी की सिफारिश

बताया गया कि इस प्रस्ताव पर पहले ड्रग्स कंसल्टेटिव कमेटी (डीसीसी) में विचार किया गया था और बाद में इसे ड्रग्स टेक्निकल एडवाइजरी बोर्ड (डीटीएबी) के सदस्यों के बीच चर्चा के लिए भेजा गया था. प्रस्ताव पर विचार करने के बाद डीटीएबी ने इसकी मंजूरी की सिफारिश की है. मंत्रालय ने प्रस्तावित संशोधन पर हितधारकों और आम जनता से आपत्तियां और सुझाव भी मांगे हैं. पिछले महीने सरकार ने चार साल से कम उम्र के बच्चों के लिए क्लोरफेनिरामाइन मेलिएट और फेनिलएफ्रिन हाइड्रोक्लोराइड वाली सभी फिक्स्ड डोज कॉम्बिनेशन (एफडीसी) दवाओं के निर्माण, बिक्री और वितरण पर प्रतिबंध लगा दिया था.

स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक अधिसूचना में यह अनिवार्य किया था कि इन दवाओं पर स्पष्ट चेतावनी लिखी हो कि ये चार साल से कम उम्र के बच्चों में इस्तेमाल नहीं की जानी चाहिए. यह छोटे बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा के लिए एक बड़ा कदम था.

सरकार ने निर्माताओं को निर्देश दिया था कि वे इन दवाओं के लेबल, पैकेज इंसर्ट और प्रचार साहित्य पर साफ-साफ लिखें - "फिक्स्ड डोज कॉम्बिनेशन का उपयोग चार वर्ष से कम उम्र के बच्चों में नहीं किया जाना चाहिए." मंत्रालय ने बताया कि यह अधिसूचना जनहित में ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट, 1940 की धारा 26ए के तहत जारी की गई है और यह आधिकारिक राजपत्र में प्रकाशन की तारीख से प्रभावी है.

स्रोत- आईएएनएस

Continue reading on the app

  Sports

टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 5 नाइटवॉचमैन बल्लेबाज, 20 साल से अटूट है विश्व कीर्तिमान

Most runs in an innings by 5 nightwatchman: टेस्ट क्रिकेट में नाइटवॉचमैन का काम दिन का खेल खत्म होने से पहले क्रीज पर टिककर अपने मुख्य बल्लेबाजों का विकेट बचाना होता है. लेकिन कभी-कभी यही निचले क्रम के बल्लेबाज बल्ला चलाकर इतिहास रच देते हैं. ऑस्ट्रेलिया के जेसन गिलेस्पी ने बांग्लादेश के खिलाफ नाबाद दोहरा शतक बनाकर नाइटवॉचमैन के रूप में सबसे बड़े स्कोर का विश्व रिकॉर्ड कायम किया जो अटूट है. उनके अलावा मार्क बाउचर, टोनी मान और भारत के सैयद किरमानी जैसे खिलाड़ियों ने भी नाइटवॉचमैन की भूमिका निभाते हुए शतक ठोके हैं. Thu, 17 Sep 2026 17:32:50 +0530

  Videos
See all

PM Modi 76th birthday : PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर दिल्ली में रोशन होगा कर्तव्य पथ | #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-17T12:15:00+00:00

दिल्ली में DTC बसों की हड़ताल, धीमी हुई रफ़्तार | DTC Bus Drivers Strike | #Shorts #Viral #Aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-17T12:12:22+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers