UP Job Alert 2026: यूपी में 19 सितंबर से शुरू होगी 1 लाख नई भर्तियों की प्रक्रिया; अकेले पुलिस व होमगार्ड में 77 हजार पद
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को गोरखपुर के जंगल नकहा नंबर-2 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम समेत ₹40 करोड़ की 119 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस अवसर पर विशाल जनसमूह को संबोधित करते हुए उन्होंने राज्य के विकास, सुरक्षा वातावरण, रोजगार और सामाजिक कल्याण से जुड़ी कई बड़ी घोषणाएं कीं।
युवाओं के लिए 1 लाख नई सरकारी नौकरियों का ऐलान
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के युवाओं को रोजगार का बड़ा उपहार देते हुए घोषणा की कि अगले छह महीनों के भीतर 1 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी दी जाएगी। इस बड़ी भर्ती प्रक्रिया की आधिकारिक शुरुआत 19 सितंबर से होने जा रही है।
कुल 1 लाख पदों में से अकेले 77 हजार भर्तियां पुलिस और होमगार्ड विभाग में की जाएंगी। सीएम ने यह भी बताया कि 2017 के बाद से अब तक उनकी सरकार साढ़े नौ लाख युवाओं को पारदर्शी तरीके से सरकारी नौकरी दे चुकी है।
पेंशन राशि और लाभार्थियों की संख्या में बढ़ोतरी की घोषणा
सामाजिक सुरक्षा का दायरा बढ़ाते हुए मुख्यमंत्री ने प्रदेश के वृद्धजनों, निराश्रित महिलाओं और दिव्यांगजनों के हित में बड़ी घोषणा की। वर्तमान में राज्य के 1 करोड़ 10 लाख लाभार्थियों को प्रति वर्ष ₹12,000 की पेंशन दी जा रही है। जल्द ही सरकार पेंशन की इस धनराशि में बढ़ोतरी करने के साथ-साथ नए लाभार्थियों को जोड़कर इसकी संख्या भी बढ़ाने जा रही है।
सुरक्षा और सुदृढ़ कानून-व्यवस्था से बदला प्रदेश का माहौल
सुरक्षा और विकास के अंतर्संबंध पर जोर देते हुए सीएम योगी ने कहा कि किसी भी क्षेत्र में नागरिकों के जीवन स्तर को सुधारने और विकास के लिए कानून का राज अनिवार्य है। 2017 के बाद से उत्तर प्रदेश में सुरक्षा का बेहतरीन वातावरण तैयार किया गया है। माफिया या तो जेल की सलाखों के पीछे हैं या फिर दूसरे लोक की यात्रा पर जा चुके हैं। कभी 'बीमारू राज्य' कहा जाने वाला यूपी अब देश की अर्थव्यवस्था का सबसे तेज दौड़ने वाला ग्रोथ इंजन बन चुका है।
गोरखपुर को कल्याण मंडपम और 119 परियोजनाओं की सौगात
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कई इंफ्रास्ट्रक्चर और नागरिक सुविधाओं से जुड़ी परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया। उन्होंने ₹3.09 करोड़ की लागत से 2461 वर्गमीटर में बने दो मंजिला कल्याण मंडपम का फीता काटकर उद्घाटन किया।
इस मंडपम में 300 लोगों की क्षमता वाला हॉल, पार्किंग, लॉन और फव्वारा मौजूद है, जहां आम जनता को रियायती दर पर मांगलिक कार्यक्रम करने की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा नगर निगम की 115 मूलभूत विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और ₹11.04 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण किया गया।
7 अक्टूबर से 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत लगेंगे विशेष शिविर
जन कल्याणकारी योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुँचाने के लिए सीएम ने विशेष शिविरों के आयोजन का ऐलान किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासन प्रमुख के रूप में 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत 7 अक्टूबर से एक सप्ताह का विशेष शिविर लगाया जाएगा। इन शिविरों के माध्यम से छूटे हुए पात्र लोगों को राशन, आवास, शौचालय, रसोई गैस और पेंशन जैसी योजनाओं से जोड़ा जाएगा।
iQOO Pad Ultra: 29 सितंबर को होगा लॉन्च, 8.8-इंच डिस्प्ले और PC-ग्रेड कूलिंग फैन से होगा लैस; देखें खासियत
iQOO Pad Ultra Launch: iQOO ने अपने नए Android टैबलेट iQOO Pad Ultra की लॉन्च डेट का ऐलान कर दिया है। कंपनी का यह नया टैबलेट 29 सितंबर को चीन में लॉन्च होगा। इसे iQOO 16 स्मार्टफोन के साथ पेश किया जाएगा। लॉन्च से पहले कंपनी ने टैबलेट के डिजाइन, कलर ऑप्शन और कुछ प्रमुख फीचर्स की जानकारी टीजर के जरिए शेयर किए है। देखिए खासियत, फीचर्स और अन्य डिटेल्स।
iQOO Pad Ultra की लॉन्च डेट और डिजाइन
iQOO के मुताबिक, iQOO Pad Ultra को 29 सितंबर को शाम 7 बजे (चीन के स्थानीय समय) लॉन्च किया जाएगा, जो भारत में शाम 4:30 बजे होगा। कंपनी द्वारा जारी टीजर के अनुसार, टैबलेट Ender Black और Star Armour Silver कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा।
इसके अलावा iQOO Pad Ultra के लिए चीन में आधिकारिक वेबसाइट, JD.com, Douyin और Tmall के जरिए प्री-रिजर्वेशन भी शुरू हो चुका है। डिजाइन की बात करें तो टैबलेट के रियर पैनल पर स्क्वायर शेप का कैमरा मॉड्यूल दिया गया है। इसमें एक सिंगल कैमरा और रिंग-शेप LED फ्लैश मौजूद है।
PC-ग्रेड कूलिंग फैन से होगा लैस
iQOO Pad Ultra की सबसे खास खूबियों में इसका PC-ग्रेड एक्टिव कूलिंग फैन शामिल है। कंपनी के अनुसार, यह कूलिंग सिस्टम लंबे समय तक गेमिंग के दौरान डिवाइस के तापमान को नियंत्रित रखने में मदद करेगा। टैबलेट में 8.8-इंच डिस्प्ले दिया जाएगा और इसका वजन सिर्फ 298 ग्राम बताया गया है। गेमिंग को ध्यान में रखते हुए इसमें डेडिकेटेड गेमिंग एक्सेसरीज का सपोर्ट भी मिलेगा। इनमें डुअल-साइडेड स्ट्रेचेबल गेमपैड क्लिप और ई-स्पोर्ट्स डुअल-साइडेड क्लिप शामिल हैं।
OriginOS 7 के साथ आएगा iQOO Pad Ultra
iQOO Pad Ultra में कंपनी का नया OriginOS 7 आउट ऑफ द बॉक्स मिलेगा। इसमें सिस्टम-वाइड AI फीचर्स, Blue Heart Little V Pro Mode, कस्टमाइज्ड थीम ऑप्शन और अपडेटेड विजुअल लाइटिंग जैसे फीचर्स शामिल होंगे। रिपोर्ट्स के अनुसार, iQOO Pad Ultra में Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट दिया जा सकता है। इसके साथ Adreno 850 GPU मिलने की उम्मीद है।
बैटरी की बात करें तो टैबलेट में 9,000mAh से ज्यादा क्षमता वाली बैटरी दिए जाने की संभावना है। iQOO Pad Ultra को इस महीने की शुरुआत में Geekbench पर भी देखा गया था। वहां इसका मॉडल नंबर iPA2691 बताया गया था। लिस्टिंग के अनुसार, टैबलेट में 16GB RAM और Android 17 दिया जा सकता है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi









