Daayra vs Vibe: 18 सितंबर को बॉक्स ऑफिस पर करीना कपूर और कुणाल खेमू की टक्कर, जानें किसकी हो सकती है ज्यादा कमाई
Daayra vs Vibe: 18 सितंबर को बॉक्स ऑफिस पर करीना कपूर और कुणाल खेमू की टक्कर, जानें किसकी हो सकती है ज्यादा कमाई
52 देशों की 300+ कंपनियां, 600 स्टार्टअप्स... सेमीकॉन इंडिया 2026 में दिखेगी चिप की पूरी दुनिया
SEMICON India 2026: भारत को सेमीकंडक्टर हब बनाने के दिशा में एक नया अध्याय जुड़ गया है. 'सेमीकॉन इंडिया 2026' का भव्य शुभारंभ हो चुका है, जिसका उद्घाटन खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। 17 सितंबर से शुरू हुआ यह हाई-टेक महाकुंभ 19 सितंबर तक चलेगा. तीन दिनों तक चलने वाले इस मेगा इवेंट में दुनिया भर की तकनीक, निवेश और नवाचार का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है.
दुनिया का भारत पर बढ़ता विश्वास: पीएम मोदी
संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने भारत की आर्थिक और तकनीकी प्रगति पर जोर देते हुए कहा कि आज वैश्विक स्तर पर भारत के प्रति विश्वास अभूतपूर्व रूप से बढ़ा है. ग्लोबल रेटिंग एजेंसियों ने भी भारत की आर्थिक मजबूती को सराहा है. पीएम मोदी ने कहा कि इतने कम समय में किसी भी राष्ट्र के लिए ऐसी छलांग लगाना आसान नहीं होता, और इस सफलता में हर स्टेकहोल्डर की महत्वपूर्ण भूमिका रही है. उन्होंने आगे कहा कि देश में एआई (AI) इकोसिस्टम को मजबूत करने के साथ-साथ फैबलेस कंपनियों को तेजी से बढ़ावा दिया जा रहा है. भारत के पास हर साल लाखों हुनरमंद इंजीनियर तैयार करने वाला एक विशाल टैलेंट पूल मौजूद है, जो चिप डिजाइनिंग में नए आयाम गढ़ रहा है.
#WATCH | Delhi | SEMICON India 2026 | Prime Minister Narendra Modi says, "India successfully concluded the BRICS Summit. The adoption of the New Delhi Declaration with everyone's support is one more piece of evidence of India's global credibility. And SEMICON India being held… pic.twitter.com/TArKI3gu8A
— ANI (@ANI) September 17, 2026
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "इसी सितंबर महीने में, ठीक 10 दिन पहले, मुंबई में ग्लोबल फिनटेक फेस्ट का आयोजन हुआ था. इसमें एजेंटिक एआई, टोकनाइजेशन और क्वांटम टेक्नोलॉजी के माध्यम से समावेशी वित्त पर चर्चा हुई. इसी दौरान, भारत में लगभग 3,000 किलोमीटर का डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर पूरी तरह से चालू हो गया. इसी समय - सितंबर में ही - भारत की तिमाही जीडीपी रिपोर्ट जारी की गई. इस चुनौतीपूर्ण दौर में भी, भारत ने 7.8% की विकास दर हासिल की और प्रदर्शित की."
#WATCH | Delhi | SEMICON India 2026 | Prime Minister Narendra Modi says, "In this very month of September, exactly 10 days ago, the Global FinTech Fest took place in Mumbai. In it, discussions were held on inclusive finance through Agentic AI, tokenisation, and quantum… pic.twitter.com/1S8ftcNRDr
— ANI (@ANI) September 17, 2026
इवेंट की थीम और खास आकर्षण
इस साल सेमीकॉन इंडिया 2026 की थीम सिलिकॉन से सिस्टम तक: इको सिस्टम का निर्माण' रखी गई है. इस भव्य आयोजन में भारतीय उद्योगपतियों, निवेशकों, शोधकर्ताओं और छात्रों का बड़ा जमावड़ा देखने को मिल रहा है. इस इवेंट में 52 देशों की 300 से ज्यादा बड़ी कंपनियां और कुल मिलाकर 600 से अधिक स्टार्टअप्स हिस्सा ले रहे हैं. दुनियाभर के 52 देशों से 400 से अधिक टॉप एग्जीक्यूटिव्स और 150 से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय वक्ता इसमें शामिल हो रहे हैं. तीन दिनों में लगभग 50 हजार लोगों के यहां पहुंचने की उम्मीद है.
ये भी पढ़ें: पीएम मोदी के नेतृत्व ने अर्थव्यवस्था में औपचारिकीकरण, समावेशन और डिजिटलाइजेशन को दिया बढ़ावा : सीआईआई अध्यक्ष मुकुंदन
'सैंड टू सिलिकॉन टू सिस्टम' का लाइव अनुभव
इस सम्मेलन की सबसे खास बात यह है कि यहां सेमीकंडक्टर की पूरी वैल्यू चेन को बहुत करीब से दिखाया जाएगा. 'सैंड टू सिलिकॉन टू सिस्टम' एक्सपीरियंस के जरिए चिप निर्माण की पूरी यात्रा का प्रदर्शन हो रहा है. इसमें कच्चे माल (सिलिकॉन) से लेकर चिप डिजाइनिंग, फैब्रिकेशन और एडवांस्ड पैकेजिंग तक के हर तकनीकी चरण को लाइव शोकेस किया जा रहा है. अंतरराष्ट्रीय सहयोग को दर्शाने के लिए आयोजन स्थल पर जापान, दक्षिण कोरिया, मलेशिया, नीदरलैंड, सिंगापुर और स्वीडन के विशेष 6 'कंट्री पवेलियन' बनाए गए हैं. इसके अलावा 12 राज्यों के स्टेट बूथ, एक समर्पित स्टार्टअप पवेलियन, इनोवेशन शोकेस, वर्कफोर्स डेवलपमेंट पवेलियन और छात्रों के लिए 'स्टूडेंट हैकाथॉन' का भी आयोजन किया गया है.
आखिर क्या होता है सेमीकंडक्टर?
सरल शब्दों में कहें तो सेमीकंडक्टर किसी भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण का 'माइंड' और ट्रैफिक कंट्रोलर होता है. सिलिकॉन से तैयार होने वाली यह छोटी सी चिप मोबाइल फोन से लेकर कारों, टीवी, और आधुनिक एआई मशीनों को संचालित करती है. बिना सेमीकंडक्टर चिप्स के आधुनिक तकनीकी दुनिया की कल्पना भी संभव नहीं है.
ये भी पढ़ें: गुरुग्राम हिट एंड रन केस में बड़ा एक्शन, 5 सदस्यीय SIT गठित, पुलिस करेगी क्राइम सीन का रीक्रिएशन
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Samacharnama
News Nation








