मंदसौर पुलिस ने पकड़ा 100 किलो डोडाचूरा, पिकअप चालक वाहन छोड़ हुआ फरार
मंदसौर की शामगढ़ थाना क्षेत्र पुलिस में एक बार फिर नशे के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की है। नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत यह कार्रवाई हुई। इसके तहत पुलिस ने एक बोलोरो पिकअप वाहन से 100 किलो डोडाचूरा जब्त किया गया। वाहन चालक मौके से भाग निकला।
शामगढ़ थाना पुलिस की टीम द्वारा यह कार्रवाई उस समय की गई जब रात के समय पुलिस की टीम की गश्त चल रही थी। इस दौरान मुखबिर से सूचना मिली। सहायक उप निरीक्षक रूप सिंह झाला को बताया कि एक सफेद रंग की गाड़ी से डोडाचूरा की तस्करी की जा रही है।
भाग निकला चालक
मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने हतई फंटे के पास नाकाबंदी की। तभी सफेद बोलेरो आती हुई दिखाई दी। पुलिस की नाकाबंदी को देखकर चालक ने पिकअप को वापस मोड़कर भागने की कोशिश की। पुलिस ने गाड़ी का पीछा किया। काफी दूर जाने के बाद ग्राम एरी के पास चालाक ने गाडी वहीं छोड़ दी और अंधेरे का फायदा उठाकर खेतों की तरफ से भाग निकला। पुलिस ने पिकअप जब्त कर लिया है।
पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाये जा रहै नशा मुक्ति अभियान अंतर्गत पुलिस थाना शामगढ को मिली सफलता, सफेद रंग की पिकअप वाहन से अवेध मादक पदार्थ डोडाचुरा किया जप्त । @CMMadhyaPradesh @mohdept @DGP_MP @IgpUjjain @DIG_RATLAM_MP @PHQ_Editorial @MPPoliceDeptt pic.twitter.com/JvjRjmq2BH
— SP_Mandsaur (@mandsaur_sp) September 16, 2026
100 किलो डोडाचूरा जब्त
पुलिस ने जब पिकअप वाहन को जब्त कर तलाशी ली तो पांच बोरियों में 100 किलो डोडाचूरा मिला। इसकी अनुमानित कीमत 2 लाख रुपए बताई गई है। वहीं पिकअप 8 लाख की है।
तलाश में जुटी पुलिस
अब मादक पदार्थ और पिकअप वाहन जब्त करने के साथ पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/15 के तहत केस दर्ज कर लिया। ये पिकअप शामगढ़ के विष्णु नाथ की है। पुलिस वाहन और चालक की तलाश कर रही है। यह पता करने की कोशिश की जा रही है कि आखिरकार इतनी मात्रा में नशीला पदार्थ कहां से लाया गया और कहां ले जाया जा रहा था।
फ्रिज में खाना रखने के बाद भी सड़ जाता है, ये 6 कारण हो सकते हैं जिम्मेदार
खाने को ताजा बनाकर रखने के लिए लोग फ्रिज का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन काफी सारे लोगों की शिकायत होती है कि फ्रिज में रखा खाना भी सड़ जाता है और उससे बदबू आने लगती है। दरअसल, इसके लिए कुछ कारण जिम्मेदार होते हैं। जो खाने में बदबू और सड़न पैदा कर देते हैं।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News
Hindustan









