Responsive Scrollable Menu

बांग्लादेश बिना खेले सेमीफाइनल में:बारिश से चीन के खिलाफ क्वार्टर फाइनल रद्द, एशियन गेम्स 2026 से चीनी टीम बाहर

एशियन गेम्स 2026 में बांग्लादेश महिला क्रिकेट टीम बिना एक भी गेंद खेले सेमीफाइनल में पहुंच गई। चीन के खिलाफ उसका क्वार्टर फाइनल बारिश के कारण रद्द हो गया। यह मुकाबला 17 सितंबर, गुरुवार को निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में होना था। खराब मौसम के कारण मैच में एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी। एशियन गेम्स के नियमों के मुताबिक, मैच रद्द होने पर बेहतर रैंकिंग वाली टीम अगले दौर में पहुंचती है। इसी वजह से निगार सुल्ताना की बांग्लादेशी टीम सेमीफाइनल में पहुंची, जबकि चीन टूर्नामेंट से बाहर हो गया। चीन का अभियान खत्म मैच रद्द होने के बाद चीन की महिला क्रिकेट टीम का एशियन गेम्स 2026 में सफर खत्म हो गया। चीन 2010 के बाद एशियाई खेलों में तीसरी बार हिस्सा ले रहा था। चीन के बाहर होने के साथ उसका क्रिकेट में मेडल जीतने का सपना भी टूट गया। पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में शामिल 8 टीमों में चीन नहीं है। अब इसी मैदान पर दूसरे क्वार्टर फाइनल में पाकिस्तान का मुकाबला थाईलैंड से होगा। भारत का मुकाबला जापान से महिला क्रिकेट के सभी मुकाबले निशिन में ही आयोजित किए जाने हैं। भारतीय महिला क्रिकेट टीम 18 सितंबर को यहीं जापान के खिलाफ खेलेगी। भारतीय टीम आसानी से सेमीफाइनल में पहुंच सकती है। सेमीफाइनल में हरमनप्रीत कौर की टीम का सामना बांग्लादेश से होने की संभावना है। 2026 में T20I में सबसे ज्यादा छक्के अफगानिस्तान के खिलाफ 2 मैचों में 11 छक्के लगा चुके अभिषेक ने 2026 में T20 मैचों में छक्के लगाने के मामले में डेवाल्ड ब्रेविस को पीछे छोड़ दिया। इस लिस्ट में वैभव टॉप-5 से बाहर हो गए हैं। इशान किशन टॉप-10 से बाहर हो गए हैं।

Continue reading on the app

Asian Games 2026: बिना एक भी गेंद खेले सेमीफाइनल में पहुंचा बांग्लादेश, अपनी बदकिस्मती पर रोया चीन

एशियन गेम्स 2026 में क्रिकेट का एक अनोखा नतीजा सामने आया है. चीन की महिला क्रिकेट टीम ने एक भी गेंद खेले बिना टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा. जानें कैसे खराब मौसम और नियमों ने बांग्लादेश को सेमीफाइनल में पहुंचा दिया.

The post Asian Games 2026: बिना एक भी गेंद खेले सेमीफाइनल में पहुंचा बांग्लादेश, अपनी बदकिस्मती पर रोया चीन appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

  Sports

एक-दो खराब सीरीज से हमारा आकलन न करें, सबसे तेज शतक जड़ने के बाद अभिषेक का आलोचकों को करारा जवाब

Abhishek Sharma Statement: मैच के बाद अभिषेक ने आलोचकों को जवाब देते हुए कहा कि पिछले दो सालों के प्रदर्शन के आधार पर एक-दो खराब सीरीज़ से टीम का आकलन नहीं किया जा सकता. खेल में उतार-चढ़ाव आना स्वाभाविक है, लेकिन सबसे अहम बात टीम की सोच है. विरोधी टीम चाहे कोई भी हो, उनका लक्ष्य पूरे साल मैदान पर दबदबा बनाए रखना है. Fri, 18 Sep 2026 00:02:04 +0530

  Videos
See all

BJP-कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प #bjpnews #congressnews #ytshorts #shorts #aajkitajakhabar #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-17T18:35:38+00:00

भारत में iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू LIVE | iPhone 18 Pro India Sale | Apple iPhone | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-17T18:32:24+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers