Surya Gochar 2026: आज कन्या संक्रांति पर सूर्य का गोचर, पूरे महीने ये 4 राशियां रहेंगी परेशान
Surya Gochar 2026: आज यानी 17 सितंबर 2026 को सूर्य का कन्या राशि में गोचर होने वाला है. ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, आज के दिन कन्या संक्रांति है. इस दिन पर ग्रहों के राजा सूर्य का गोचर होने वाला है. इस गोचर से राशियों के जीवन पर असर पड़ेगा. बता दें कि कन्या राशि बुध के स्वामित्व वाली राशी है. इसलिए, कुछ लोगों के लिए सूर्य का राशि परिवर्तन अत्यंत आवश्यक होने वाला है. क्योंकि इन पर सूर्य गोचर का नकारात्मक प्रभाव पड़ने वाला है. उन्हें करीब 30 दिनों तक सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है. आइए जानते हैं सूर्य गोचर से कौन-कौन सी राशियों पर असर पड़ेगा और किन्हें सतर्कता बरतनी चाहिए.
आज हुआ सूर्य का कन्या राशि में गोचर
साल 2026 में 17 सितंबर यानी कि आज सुबह लगभग 7 बजकर 58 मिनट पर कन्या राशि में सूर्य का प्रवेश हो चुका है. इसके बाद 17 अक्टूबर तक सूर्य यहां रहेंगे और फिर तुला राशि में प्रवेश करेंगे. यह अवधि लगभग 1 महीने की रहने वाली है. इस दौरान बुध और सूर्य की युति भी होगी, जिससे बुधादित्य राजयोग का निर्माण भी होगा.
सूर्य गोचर से इन राशियों को रहना होगा सावधान (Sun Transit Impact on Zodiac Signs)
1.मेष राशि (Aries)
मेष राशि के लिए सूर्य गोचर इनके छठे भाव में होने वाला है. आपको कुछ मामलों में ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत है. लव लाइफ में थोड़े उतार-चढ़ाव देखने को मिलेंगे. इससे रिश्तों में आपसी समझ बढ़ती है. प्रेम, रिश्ते और संतान से जुड़े मामले आपको परेशान कर सकते हैं. स्टूडेंट्स को इस टाइम पढ़ाई करने में ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है. इन लोगों को इस दौरान नियमित रूप से ऊं सूर्याय नम: मंत्र का जाप 108 बार करना चाहिए.
2.वृषभ राशि (Taurus)
वृषभ राशि के लोगों को पांचवे भाव में सूर्य के गोचर का प्रभाव देखने को मिलेगा. इस गोचर के बाद आपको बड़े फैसले लेने में काफी दिक्कते आएंगी. हालांकि, इस स्थिति में आपको किसी जानकार, अनुभवी या अपने से बड़ों की सलाह भी माननी चाहिए. घरेलू मामलों में थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत है. इन लोगों को थोड़ा तनाव भी हो सकता है. इसलिए, धैर्य और संयम से काम लें. आप लोगों को इस अवधि में प्रतिदिन सूर्यदेव को अर्घ्य दें सकते हैं और सूर्य चालीसा पढ़ें.
3.तुला राशि (Libra)
तुला राशि के लोगों के लिए सूर्य का गोचर द्वादश भाव में हो रहा है. आपके लिए अब चुनौतियों का समय शुरू हो रहा है. आय और व्यय के बीच संतुलन बनाए रखना जरूरी होगा और खर्च अत्यधिक बढ़ सकते हैं. यात्रा पर जाने से बचना चाहिए क्योंकि उसमें भी कोई परेशानी आ सकती है. यात्राओं को टालना आपके लिए बेहतर रहेगा. अपनी सेहत को लेकर बिल्कुल लापरवाही न बरते. तनाव और थकान आपको घेर सकती है. अपनी दिनचर्या पर ध्यान जरूर दें. सूर्यदेव की नियमित पूजा करें और जरूरतमंद लोगों को दान करें.
4.कुंभ राशि (Aquarius)
कुंभ राशि के आठवे भाव में सूर्य का प्रवेश हो रहा है. इसके कारण कार्यक्षेत्र और करियर में उतार-चढ़ाव आता दिखेगा. व्यापार और व्यवसाय से जुड़े लोगों को इस अविध में ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत है. जोखिम भरे फैसले लेने से बचना आपके लिए बेहतर रहेगा. इस दौरान कुछ अनचाही परिस्थितियां बन सकती है और आपके सामने आ सकती है. वैवाहिक जीवन में कुछ विवाद भी हो सकते हैं. इसके अलावा, अपने खान-पान पर भी ध्यान देने की जरूरत है. आप लोगों को रविवार के दिन जरूरतमंद लोगों को लाल रंग के वस्त्र का दान करना चाहिए.
ये भी पढ़ें- Surya Gochar 2026: कन्या राशि में सूर्य का प्रवेश, इन 4 राशियों को रहना होगा धन के मामलों में सावधान
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए प्रदान की गई है. News Nation इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
Mutual Fund: हर महीने चाहिए नियमित कमाई? कैसे बनेगा निवेश से कैश फ्लो, जानिए SWP का तरीका
क्या आप अपने म्यूचुअल फंड निवेश से नियमित आय चाहते हैं? सिस्टमैटिक विड्रॉल प्लान (SWP) आपको यह सुविधा देता है. जानिए यह कैसे काम करता है और इसे कैसे शुरू करें.
The post Mutual Fund: हर महीने चाहिए नियमित कमाई? कैसे बनेगा निवेश से कैश फ्लो, जानिए SWP का तरीका appeared first on Prabhat Khabar.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
IBC24










