Responsive Scrollable Menu

भारत की नजरें डेविस कप अंतिम आठ में जगह बनाने पर, दक्षिणेश्वर से उम्मीदें

भारत की नजरें डेविस कप अंतिम आठ में जगह बनाने पर, दक्षिणेश्वर से उम्मीदें

Continue reading on the app

UNSC में भारत का वार, 9 11 के साजिशकर्ता गुफाओं में नहीं बल्कि आबादी में छिपे थे

(योषिता सिंह) संयुक्त राष्ट्र, 17 सितंबर भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक में पाकिस्तान पर निशाना साधते हुए कहा कि 11 सितंबर 2001 को हुए हमलों के “साजिशकर्ता” किसी “गुफा या दूरदराज के इलाकों” में नहीं छिपे थे बल्कि लंबे समय तक कानून की पकड़ से बचते रहे थे। भारत ने कहा कि ऐसा ही “अनुकूल माहौल” लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद जैसे आतंकवादी संगठनों को अब भी मदद पहुंचा रहा है। भारत के स्थायी प्रतिनिधि हरीश पर्वतनेनी ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक में 11 सितंबर 2001 के हमलों के इतिहास का उल्लेख किया।

उन्होंने कहा कि अल-कायदा के आतंकी ओसामा बिन लादेन और खालिद शेख मोहम्मद को अंततः दूरदराज के ठिकानों के बजाय आबादी वाले इलाकों से पकड़ा गया था। पर्वतनेनी ने बुधवार को कहा, “11 सितंबर को हुए हमले के बाद अंतरराष्ट्रीय समुदाय ने आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक अभियान का समर्थन किया। हालांकि, हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि अल-कायदा के आतंकवादी तंत्र ने अपने सहयोगी संगठनों के जरिए अफगानिस्तान से बाहर भी रणनीतिक आधार तैयार किया था।” अफगानिस्तान की स्थिति पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक को संबोधित करते हुए पर्वतनेनी ने अल-कायदा के उन आतंकियों के नाम गिनाए, जिन्होंने 11 सितंबर 2001 के हमलों की साजिश रची और उन्हें अंजाम दिया था तथा जिन्हें पाकिस्तान के शहरों से पकड़ा गया था।

पर्वतनेनी ने कहा, “अल-कायदा के वे आतंकी जिन्होंने 11 सितंबर 2001 हमलों की साजिश रची और उन्हें अंजाम दिया, किसी गैर शासित सीमावर्ती इलाके के जंगलों में छिपकर नहीं बैठे थे।” भारतीय राजदूत ने कहा कि साजिश को अंजाम देने और उसे वित्तीय मदद देने वाले ओसामा बिन लादेन का “ऑपरेशन नेप्च्यून स्पीयर” के तहत पता लगाया गया तथा उसे एक सुरक्षित परिसर में मार गिराया गया, जो एक आबादी वाले व सुरक्षा घेरे वाले इलाके में स्थित था। उन्होंने कहा कि इस अभियान का “मुख्य साजिशकर्ता” मोहम्मद एक सामान्य मकान में छिपा था। कई अपहरणकर्ताओं को चुनकर उन्हें तैयार करने में मदद करने वाले अल-कायदा के खूंखार आतंकी वलीद बिन अत्ताश को भी अलग से पकड़ा गया था।

उन्होंने कहा कि 11 सितंबर 2001 को हुए हमले की साजिश में अहम वित्तीय और रसद सहायता देने वाले मुस्तफा अहमद अल-हौसावी को भी इसी तरह पकड़ा गया था। पर्वतनेनी ने कहा, “ये सभी आतंकी किसी गुफा या दूरदराज के इलाकों में छिपे हुए भगोड़े नहीं थे, बल्कि ऐसे लोग थे जो लंबे समय तक कानून की पकड़ से बचते रहे। मानवता के शत्रु ऐसे राक्षसों को पनपने का माहौल देने वाली इस व्यवस्था को खत्म करना महत्वपूर्ण है।” उन्होंने यह टिप्पणी परोक्ष रूप से पाकिस्तान का जिक्र करते हुए की।

पर्वतनेनी ने कहा, “जिस तरह का अनुकूल माहौल 11 सितंबर के साजिशकर्ताओं को संरक्षण देता था, उसी ने बाद के वर्षों में भी अल-कायदा से जुड़े संगठनों जैसे लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद तथा ऐसे अन्य आंतकी समूहों को जगह, समर्थन व दंड से मुक्ति उपलब्ध कराई है। ये संगठन संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की प्रतिबंध व्यवस्था से बचने के लिए अलग-अलग पहचान अपनाते रहे हैं और उनके आका तथा आतंकवादी प्रशिक्षण ढांचे को किसी परिणाम का सामना नहीं करना पड़ा।” उन्होंने कहा, “अंतरराष्ट्रीय समुदाय को इस तरह की स्थिति से निपटने के लिए मिलकर काम करना चाहिए, ताकि ऐसे और लोग किसी देश या उसके नागरिकों पर थोपे न जाएं तथा कोई भी व्यक्ति अपने परिवार या प्रियजनों को न खोए।” पिछले सप्ताह, अल-कायदा द्वारा 11 सितंबर 2001 को किये गये आतंकवादी हमले के 25 साल पूरे हो गये। इस दौरान पाकिस्तान सहित संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के सदस्यों ने लोअर मैनहट्टन स्थित स्मारक का दौरा किया।

बिन लादेन को 2011 में पाकिस्तान के एबटाबाद शहर में पकड़ा गया था और मार गिराया गया था जबकि मोहम्मद को मार्च 2003 में रावलपिंडी से गिरफ्तार किया गया था। वह वर्तमान में ग्वांतानामो बे में हिरासत में है।

Continue reading on the app

  Sports

West Indies के खिलाफ Team India ऐलान, ODI और T20I में युवा चेहरों को मौका

भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली वनडे और टी20 इंटरनेशनल सीरीज़ के लिए अपनी 15-सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। श्रेयस अय्यर की गैर-मौजूदगी में ऋषभ पंत की वापसी की काफी चर्चा थी, लेकिन उन्हें टीम में जगह नहीं मिल पाई क्योंकि टीम मैनेजमेंट ने उनकी जगह ध्रुव जुरेल को चुना। पंत अब आने वाले ईरानी कप में 'रेस्ट ऑफ़ इंडिया' टीम की कप्तानी करेंगे।

इसे भी पढ़ें: Asian Games के लिए Sri Lanka Women Cricket टीम घोषित, चमारी अटापट्टू संभालेंगी कमान

दूसरी ओर, एशियाई खेलों की टीम में चुने गए नितीश कुमार रेड्डी को उस टीम से हटाकर वनडे टीम में शामिल किया गया है। ऐसा इसलिए किया गया है क्योंकि हार्दिक पांड्या अभी तक पूरी तरह फिट नहीं हो पाए हैं और खेल में वापसी नहीं कर सके हैं। भारत के वेस्टइंडीज़ दौरे में तीन वनडे और तीन T20 इंटरनेशनल मैच खेले जाएंगे।

भारत की वनडे टीम


शुबमन गिल [सी], रोहित शर्मा, विराट कोहली, रुतुराज गायकवाड़, केएल राहुल [वीसी], ध्रुव जुरेल, नितीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जड़ेजा, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, मोहम्मद सिराज, औकिब नबी, यशस्वी जयसवाल, नमन धीर।

भारत की T20I टीम


श्रेयस अय्यर [सी], अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन [विकेटकीपर], संजू सैमसन [विकेटकीपर], तिलक वर्मा [वीसी], शिवम दुबे, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, नितीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, मयंक यादव।

T20I के लिए मयंक और प्रिंस पर विचार


जसप्रीत बुमराह को आराम दिए जाने के बाद मयंक यादव और प्रिंस यादव की T20I टीम में वापसी हुई है, जबकि यश ठाकुर अपनी जगह नहीं बचा पाए। दिलचस्प बात यह है कि कुलदीप यादव को वापस बुलाया गया है, क्योंकि वरुण चक्रवर्ती साइड स्ट्रेन (मांसपेशियों में खिंचाव) के कारण सीरीज़ से बाहर हो गए हैं।

रोहित की जगह बरकरार; वनडे में नबी और नमन चुने गए


इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे से पहले रोहित शर्मा की जगह पर सवाल उठ रहे थे। हालांकि, मुंबई के इस बल्लेबाज ने लॉर्ड्स में शानदार पारी खेली, जिससे उन्हें टीम में बने रहने का मौका मिला। इस बीच, BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने पूर्व भारतीय कप्तान का समर्थन किया है, लेकिन टीम मैनेजमेंट ने भविष्य में बदलाव की गुंजाइश रखी है, क्योंकि यशस्वी जायसवाल को भी टीम में चुना गया है।

इसे भी पढ़ें: Sanju Samson ने T20 में 57 रन जड़कर आलोचकों को दिया जवाब, बोले- मैं रोबोट नहीं हूं

गेंदबाजी की बात करें तो काउंटी क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के बाद आकिब नबी को पहली बार वनडे टीम में बुलाया गया है। नमन धीर को भी टीम में जगह मिली है, जबकि ऋतुराज गायकवाड़ की वापसी हुई है और उनके चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने की पूरी संभावना है क्योंकि श्रेयस एशियाई खेलों के लिए टीम से बाहर रहेंगे।

Thu, 17 Sep 2026 12:32:00 +0530

  Videos
See all

इस्लामी मुल्क बांग्लादेश में एक बार फिर से हिन्दुओं पर हमला #bangladeshhindus #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-17T08:02:55+00:00

पीएम मोदी के जन्मदिन पर CM Yogi ने दी बधाई | PM Modi Birthday | Yogi Adityanath | UP News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-17T08:12:40+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers