Responsive Scrollable Menu

रेंटोमोजो का शेयर 19 प्रतिशत से अधिक बढ़त के साथ सूचीबद्ध

रेंटोमोजो का शेयर 19 प्रतिशत से अधिक बढ़त के साथ सूचीबद्ध

Continue reading on the app

बेंगलुरु-लव मैरिज से नाराज परिवार ने लड़की को किडनैप कराया:राजस्थान से आए थे 4 लोग; कार से भागते समय 6 लोगों को मारी टक्कर

बेंगलुरु में परिवार की मर्जी के खिलाफ शादी करने वाली 21 साल की लड़की को किडनैप करने के लिए परिवार ने 4 लोगों को उसके घर भेजा। चारों आरोपी राजस्थान से आए थे और लड़की को वापस राजस्थान ले जाने की कोशिश कर रहे थे। लड़की को किडनैप करने के बाद आरोपी तेज रफ्तार में कार लेकर भागने लगे। इस दौरान स्थानीय लोगों ने लड़की के चिल्लाने की आवाज सुनकर कार को रोकने की कोशिश की। भागते समय आरोपियों की कार ने कई गाड़ियों को टक्कर मार दी, जिससे 6 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना से जुड़ी 4 तस्वीरें… दोनों ने करीब 8-9 महीने पहले लव मैरिज की थी लड़की की पहचान पूजा के रूप में हुई है। वह राजस्थान की रहने वाली है। पूजा ने करीब 8-9 महीने पहले राजस्थान के ही रहने वाले ओम प्रकाश से लव मैरिज किया था। दोनों ने अपने परिवारों की मर्जी के खिलाफ शादी की थी। इसके बाद दोनों बेंगलुरु आ गए और यहां किराए के मकान में रहने लगे। पूजा के परिवार ने बुधवार शाम को उसे वापस ले जाने के लिए 4 लोगों को भेजा था। बेंगलुरु पुलिस के मुताबिक, चारों आरोपी अग्रहारा दसरहल्ली स्थित पूजा और ओम प्रकाश के घर पहुंचे। उन्होंने जबरन पूजा को बाहर निकाला और ह्यूंडई वेन्यू कार में बैठाकर ले गए। घायलों की पहचान पृथ्वीराज, यशिका, अमुल, मणि, जयलक्ष्मी और संतोष के रूप में हुई है। जयलक्ष्मी के सिर में गंभीर चोट लगी है और उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया है। स्थानीय लोगों ने कार का पीछा किया पूजा के किडनैप होने के बाद स्थानीय लोगों ने कार का पीछा कर उसे रोकने की कोशिश की। आखिरकार होसाहल्ली के पास कार को रोक लिया गया। इस दौरान कुछ लोगों ने कार पर पत्थर भी फेंके। एक प्रत्यक्षदर्शी ने दावा किया कि घटना में 20 से ज्यादा लोग घायल हुए और कार रोकने की कोशिश करने वालों पर धारदार हथियार से हमला किया गया। हालांकि, पुलिस के मुताबिक अब तक 6 लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। 3 आरोपी गिरफ्तार, ड्राइवर फरार पुलिस ने पूजा को ले जाने वाले चार लोगों की पहचान सद्दाम, राकेश, करण और अयान के रूप में की है। इनमें कार चला रहा सद्दाम फरार है, जबकि तीनों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। पुलिस ने कार भी जब्त कर ली है। पूजा को सुरक्षित पुलिस के पास लाया गया। विजयनगर थाने में पूजा और आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

Continue reading on the app

  Sports

Ajit Agarkar का Contract रिन्यू नहीं करेगा BCCI, नए Chief Selector के लिए Shortlist तैयार

खबरों के मुताबिक, भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) ने पुरुष क्रिकेट टीम की सिलेक्शन कमिटी के अगले चेयरमैन को नियुक्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अजीत अगरकर का कार्यकाल आगे बढ़ने की संभावना कम है। अगरकर को पहली बार जुलाई 2023 में इस पद पर नियुक्त किया गया था और उनका मौजूदा कॉन्ट्रैक्ट 4 अक्टूबर तक है।  ऐसी संभावना थी कि भारत के पूर्व तेज़ गेंदबाज़ को 2027 वनडे वर्ल्ड कप तक के लिए एक और कार्यकाल दिया जाएगा, लेकिन हाल की घटनाओं के कारण शायद उनका कॉन्ट्रैक्ट रिन्यू नहीं हो पाएगा।

इसे भी पढ़ें: Team India के Selection Pattern ने दिए संकेत, अब केवल Test Cricket तक सिमटा Rishabh Pant का भविष्य

NDTV के अनुसार, BCCI के मन में पहले से ही दो नाम हैं। इनमें भारत के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज़ पार्थिव पटेल और प्रज्ञान ओझा (जो अभी सिलेक्शन पैनल का हिस्सा हैं) मुख्य दावेदार हैं। अलग-अलग रिपोर्ट्स के मुताबिक, सेलेक्टर्स ने पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को बता दिया था कि वे अब उनकी योजनाओं का हिस्सा नहीं हैं। वे अगले साल होने वाले ODI वर्ल्ड कप की तैयारी के लिए युवा खिलाड़ियों को नियमित मौके देने पर ध्यान देना चाहते हैं। हालांकि, उन्होंने रोहित पर ही यह फैसला छोड़ा था कि वे अपने ODI करियर के बारे में क्या सोचते हैं, जबकि रोहित पहले ही टेस्ट और T20I से संन्यास ले चुके हैं।

इस रिपोर्ट से मचे हंगामे के बाद, BCCI सेक्रेटरी देवजीत सैकिया ने खुद साफ़ किया कि रोहित को रिटायरमेंट के लिए मजबूर करने का कोई प्लान नहीं है और जब तक वह टीम की योजनाओं का हिस्सा रहेंगे, तब तक इस अनुभवी बल्लेबाज़ को चुना जाता रहेगा। हालांकि, सैकिया की इन बातों से सेलेक्टर खुश नहीं थे, क्योंकि खबरों के मुताबिक उन्होंने रोहित से बात करने से पहले ही बोर्ड को अपने फ़ैसले के बारे में बता दिया था। कहा जा रहा है कि इस बात से अगरकर नाराज़ हो गए।

इसे भी पढ़ें: IPL 2027 Auction भारत में कराने की तैयारी, Governing Council की बैठक में हुआ फैसला

भारत की पिछली वनडे सीरीज़ में इंग्लैंड के खिलाफ़ लगातार कम स्कोर बनाने के बाद रोहित पर दबाव बढ़ रहा था। हालांकि, 39 साल के इस खिलाड़ी ने आखिरी वनडे में शानदार 138 रन बनाकर चयनकर्ताओं को एक कड़ा संदेश दिया। BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने रोहित के भविष्य को लेकर आ रही खबरों को तुरंत खारिज कर दिया और कहा कि जब तक रोहित चयनकर्ताओं की योजनाओं का हिस्सा रहेंगे, तब तक वह देश का प्रतिनिधित्व करते रहेंगे।

Thu, 17 Sep 2026 17:30:00 +0530

  Videos
See all

Halla Bol Live With Anjana Om Kashyap: PM Modi Birthday | BJP | Aaj Tak Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-17T12:16:46+00:00

PM Modi 76th birthday : PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर दिल्ली में रोशन होगा कर्तव्य पथ | #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-17T12:15:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers