Responsive Scrollable Menu

सरकार ने फ्यूल एक्सपोर्ट ड्यूटी में कटौती की:डीजल पर ₹5 और पेट्रोल पर ₹1 टैक्स घटा; तेल कंपनियों को फायदा, रिटेल रेट्स जस के तस रहेंगे

सरकार ने देश से बाहर भेजे जाने वाले पेट्रोल, डीजल और जेट ईंधन पर लगने वाले विंडफॉल टैक्स में कटौती की है। नई दरें 16 सितंबर 2026 से लागू हो गई हैं, जिससे भारतीय रिफाइनरी कंपनियों का खर्च घटेगा और उन्हें विदेशी बाजार में तेल बेचने पर सीधा फायदा मिलेगा। यह कटौती 16 सितंबर 2026 से लागू हो चुकी है। सरकार हर 15 दिन में विंडफॉल टैक्स की समीक्षा करती है। इससे पहले 1 सितंबर को टैक्स बढ़ाया गया था, लेकिन अब ग्लोबल क्रूड मार्केट में कीमतें सामान्य होने के कारण सरकार ने इस बढ़ोतरी को वापस ले लिया है। वित्त मंत्रालय के अनुसार: अब इस मामले से जुड़े 3 जरूरी सवालों के जवाब… सवाल 1: क्या इस फैसले से आम जनता के लिए पेट्रोल-डीजल के दाम सस्ते होंगे? जवाब: नहीं, आम जनता के लिए पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं होगा। वित्त मंत्रालय ने साफ किया है कि देश के भीतर बिकने वाले पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी की दरें पहले की तरह ही रहेंगी। यह बदलाव केवल विदेशों में ईंधन निर्यात करने वाली कंपनियों पर लागू होता है। सवाल 2: इस कटौती से रिफाइनरी कंपनियों और भारत के ईंधन बाजार को क्या फायदा होगा? जवाब: विंडफॉल टैक्स कम होने से रिलायंस और नायरा एनर्जी जैसी प्राइवेट के साथ-साथ सरकारी तेल कंपनियों का मार्जिन सुधरेगा। जब रिफाइनिंग मार्जिन कम होता है, तब टैक्स घटाने से रिफाइनरियों पर वित्तीय दबाव कम होता है और घरेलू व अंतरराष्ट्रीय सप्लाई में संतुलन बना रहता है। सवाल 3: भारत में विंडफॉल टैक्स कब और क्यों शुरू किया गया था? जवाब: विंडफॉल टैक्स पहली बार 1 जुलाई 2022 को लागू किया गया था। इसे 2 दिसंबर 2024 को खत्म कर दिया गया था। लेकिन पश्चिम एशिया में बढ़ते संघर्ष और वैश्विक उथल-पुथल के बीच घरेलू बाजार में ईंधन की कमी न हो, इसे सुनिश्चित करने के लिए सरकार ने फिर से 27 मार्च 2026 को यह एक्सपोर्ट ड्यूटी लागू की। इसका मुख्य मकसद रिफाइनिंग कंपनियों द्वारा वैश्विक बाजार में मिलने वाले अत्यधिक मुनाफे पर टैक्स लगाना और देश के भीतर ईंधन का पर्याप्त स्टॉक बनाए रखना था। नॉलेज पार्ट: जानें क्या होता है विंडफॉल टैक्स? सरल शब्दों में समझें: जब किसी कंपनी या इंडस्ट्री को अचानक बिना किसी मेहनत के अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों की वजह से ज्यादा मुनाफा होने लगता है, तो सरकार उस मुनाफे पर एक विशेष टैक्स लगाती है। इसे ही 'विंडफॉल टैक्स' कहते हैं। फ्यूल सेक्टर में इस्तेमाल: जब ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल के दाम या रिफाइनिंग मार्जिन तेजी से बढ़ते हैं, तो तेल कंपनियां देश में बेचने के बजाय बाहर एक्सपोर्ट करके भारी मुनाफा कमाती हैं। इसे नियंत्रित करने के लिए सरकार यह टैक्स बढ़ा देती है।

Continue reading on the app

ब्रिक्स समिट में भारत न आकर बांग्लादेश ने क्या अपना ही नुक़सान कर लिया?

बांग्लादेश के कई एक्सपर्ट्स कह रहे हैं कि पीएम तारिक़ रहमान को ब्रिक्स समिट के लिए भारत जाना चाहिए था और इसे द्विपक्षीय विवाद से दूर रखना चाहिए था.

Continue reading on the app

  Sports

बिना एक भी गेंद फेंके एशियन गेम्स से बाहर हुई चीन की महिला क्रिकेट टीम, बदकिस्मती या नियम की पड़ी मार?

Asian Games China Women Cricket Team: चीन की महिला क्रिकेट टीम एशियन गेम्स की शुरुआत से पहले ही बाहर हो गई. दिलचस्प बात ये रही कि मैच में एक गेंद तक नहीं फेंकी गई और बिना इसके ही चीन को बेरंग लौटना पड़ा. आखिर ऐसा क्यों हुआ? किस नियम के तहत हुआ और इससे भारतीय महिला क्रिकेट टीम को क्या फर्क पड़ेगा, चलिए जानते हैं. Thu, 17 Sep 2026 11:40:39 +0530

  Videos
See all

इस्लामी मुल्क बांग्लादेश में एक बार फिर से हिन्दुओं पर हमला #bangladeshhindus #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-17T08:02:55+00:00

Weather News Today |अभी-अभी आया IMD का बड़ा अलर्ट, 20 राज्यों में भारी बारिश! IMD Alert | Weather #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-17T08:15:23+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers