Responsive Scrollable Menu

केंद्र ने पेट्रोल, डीजल और एटीएफ के निर्यात पर विंडफॉल टैक्स घटाया

नई दिल्ली, 17 सितंबर (आईएएनएस)। केंद्र सरकार ने पेट्रोलियम उत्पादों पर शुल्क की समीक्षा के तहत पेट्रोल, डीजल और एविएशन टर्बाइन फ्यूल (एटीएफ) के निर्यात पर विंडफॉल टैक्स और निर्यात शुल्क में कटौती की है।

वित्त मंत्रालय की अधिसूचना के अनुसार, पेट्रोल के निर्यात पर शुल्क घटाकर 0.5 रुपए प्रति लीटर कर दिया गया है। इसमें 0.5 रुपए प्रति लीटर की स्पेशल एडिशनल एक्साइज ड्यूटी (एसएईडी) शामिल है, जबकि रेवेन्यू इंटीग्रेशन चार्ज (आरआईसी) शून्य पर बना हुआ है।

डीजल के लिए शुल्क घटाकर 20 रुपए प्रति लीटर कर दिया गया है। इसमें 20 रुपए प्रति लीटर का एसएईडी शामिल है और आरआईसी नहीं है।

इसके अलावा, एटीएफ के निर्यात पर शुल्क एसएईडी के माध्यम से घटाकर 15 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया है।

मंत्रालय ने कहा कि घरेलू खपत के लिए जारी किए जाने वाले पेट्रोल और डीजल पर मौजूदा एक्साइज ड्यूटी दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

सरकार घरेलू स्तर पर उत्पादित कच्चे तेल पर विंडफॉल टैक्स और पेट्रोलियम उत्पादों के निर्यात शुल्क की समीक्षा हर पखवाड़े करती है। यह समीक्षा वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों और रिफाइनरी मार्जिन में होने वाले बदलावों के आधार पर की जाती है।

यह ताजा संशोधन पिछले कुछ महीनों में पेट्रोलियम उत्पादों के निर्यात शुल्क में किए गए कई बदलावों के बाद आया है। इस दौरान अंतरराष्ट्रीय तेल कीमतों में उतार-चढ़ाव और भू-राजनीतिक तनाव देखने को मिला है।

1 सितंबर से प्रभावी पिछली समीक्षा में सरकार ने डीजल पर निर्यात शुल्क 3 रुपए प्रति लीटर से घटाकर 1 रुपए प्रति लीटर कर दिया था और डीजल निर्यात पर विंडफॉल टैक्स 24 रुपए से घटाकर 19 रुपये प्रति लीटर कर दिया था।

अगस्त में सरकार ने पेट्रोल पर निर्यात शुल्क 2.5 रुपए से बढ़ाकर 3.5 रुपए प्रति लीटर कर दिया था। डीजल पर कुल शुल्क को 15.5 रुपए से बढ़ाकर 25.5 रुपए प्रति लीटर कर दिया था, जबकि एटीएफ के निर्यात पर शुल्क को 14.5 रुपए से बढ़ाकर 22 रुपए प्रति लीटर कर दिया गया था।

--आईएएनएस

एबीएस

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

वैभव सूर्यवंशी आज अफगानिस्तान के खिलाफ खेलेंगे तीसरा टी20 मैच, जानिए प्लेइंग-11 में लेंगे किस खिलाड़ी की जगह?

Vaibhav Sooryavanshi : वैभव सूर्यवंशी का बल्ला काफी दिनों से आग उगलने की तलाश में है. अब वो पूरा हो सकता है, आज यानी 17 सितंबर (गुरुवार) भारत और अफगानिस्तान के बीच तीसरा टी20 मैच खेला जाने वाला है. 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया की प्लेइंग में आज मौका मिल सकता है. अब तक भारत और अफगानिस्तान के बीच खेली जा रही तीन मैचों की सीरीज के पहले 2 टी20 मैच में वैभव को खेलने का मौका नहीं मिल पाया है.

हालांकि उनके बगैर भी भारत ने दोनों टी20 मैच जीत लिए और सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है. अब उनके पास दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में तीसरे टी20 में खेलने का मौका होगा. वैभव सूर्यवंशी इंडियन क्रिकेट टीम की प्लेइंग-11 में किस खिलाड़ी की जगह लेंगे. आइए आज हम आपको इसके बारे में बताते हैं. 

वैभव के आज खेलने पर अय्यर ने दिया हिंट

दरअसल, भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने दूसरे मैच के खत्म होने के बाद वैभव सूर्यवंशी के तीसरे मैच में खेलने को लेकर हिंट दिया था. उन्होंने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में प्लेइंग-11 में बदलाव की ओर इशारा किया था. अय्यर ने कहा था की, जो खिलाड़ी बाहर बैठे हैं, उन्हें मौका देने का अच्छा मौका होगा. ऐसे में तीसरे टी-20 मैच में वैभव सूर्यवंशी को मौका मिलना लगभग तय है. क्योंकि इंडियन क्रिकेट टीम पहले ही सीरीज जीत चुकी है. ऐसे वो उन खिलाड़ियों को भी खेलने का मौका देना चाहेगी, जिन्हें अभी तक मौका नहीं मिला है.

वैभव किस खिलाड़ी की लेंगे प्लेइंग-11 में जगह

भारत क्रिकेट टीम में इस सीरीज में संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा बतौर सालमी बल्लेबाज खेल रहे हैं. ये दोनों ही खिलाड़ी अच्छे फॉर्म में हैं. संजू पिछली सीरीज में बाहर होने के बाद टीम में आए हैं. वहीं अभिषेक शर्मा अच्छी लय में है और उसे जारी रखना चाहेंगे. ऐसे में शायद ही इन दोमों खिलाड़ियों में किसी प्लेयर को बाहर निकाला जाएगा. 

अब सवाल उठता है कि, वैभव सूर्यवंशी फिर किसकी जगह टीम में शामिल होंगे. इस स्थिति में टीम प्रबंधन बड़ा फैसला ले सकती है. वो ईशान किशन को आराम देकर सूर्यवंशी को प्लेइंग-11 में शामिल कर सकती है. किशन ने इस सीरीज से पहले दलीप ट्रॉफी में ईस्ट जोन को चैंपियन बनाया था. उसके बाद सीधे वो इंडिया के लिए खेलने आए गए. अब एशियन गेम्स से पहले उनके पास खुद को आराम देने का मौका होगा. 

वैसे भी इन दिनों टीम इंडिया में संजू सैमसन विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. ऐसे में ईशान को बाहर किया जा सकता है. क्योंकि इस सीरीज में अब तक कप्तान श्रेयस अय्यर और तिलक वर्मा को क्रीज पर ज्यादा समय बिताने का मौका नहीं मिला है. ऐसे में वो दोनों प्लेइंग-11 में बने रह सकते हैं. 

वैभव सूर्यवंशी का क्रिकेट करियर

वैभव अब तक इंडियन क्रिकेट टीम के लिए कुल 6 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं. इस दौरान उन्होंने 6 पारियों में 32.16 की औसत और 189.21 की औसत के साथ कुल 193 रन बनाए हैं. उन्होंने भारत के लिए 2 अर्धशतक लगाए हैं. इस दौरान वैभव सूर्यवंशी 16 चौके और 14 छक्के भी लगा चुके हैं.

टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग-11

 संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, रवि बिश्नोई.

ये भी पढ़ें : आज कितने बजे शुरू होगा भारत-अफगानिस्तान का तीसरा टी20 मैच, जानिए बल्लेबाज या गेंदबाज किसको मदद करेगी पिच

Continue reading on the app

  Sports

Ajit Agarkar का Contract रिन्यू नहीं करेगा BCCI, नए Chief Selector के लिए Shortlist तैयार

खबरों के मुताबिक, भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) ने पुरुष क्रिकेट टीम की सिलेक्शन कमिटी के अगले चेयरमैन को नियुक्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अजीत अगरकर का कार्यकाल आगे बढ़ने की संभावना कम है। अगरकर को पहली बार जुलाई 2023 में इस पद पर नियुक्त किया गया था और उनका मौजूदा कॉन्ट्रैक्ट 4 अक्टूबर तक है।  ऐसी संभावना थी कि भारत के पूर्व तेज़ गेंदबाज़ को 2027 वनडे वर्ल्ड कप तक के लिए एक और कार्यकाल दिया जाएगा, लेकिन हाल की घटनाओं के कारण शायद उनका कॉन्ट्रैक्ट रिन्यू नहीं हो पाएगा।

इसे भी पढ़ें: Team India के Selection Pattern ने दिए संकेत, अब केवल Test Cricket तक सिमटा Rishabh Pant का भविष्य

NDTV के अनुसार, BCCI के मन में पहले से ही दो नाम हैं। इनमें भारत के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज़ पार्थिव पटेल और प्रज्ञान ओझा (जो अभी सिलेक्शन पैनल का हिस्सा हैं) मुख्य दावेदार हैं। अलग-अलग रिपोर्ट्स के मुताबिक, सेलेक्टर्स ने पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को बता दिया था कि वे अब उनकी योजनाओं का हिस्सा नहीं हैं। वे अगले साल होने वाले ODI वर्ल्ड कप की तैयारी के लिए युवा खिलाड़ियों को नियमित मौके देने पर ध्यान देना चाहते हैं। हालांकि, उन्होंने रोहित पर ही यह फैसला छोड़ा था कि वे अपने ODI करियर के बारे में क्या सोचते हैं, जबकि रोहित पहले ही टेस्ट और T20I से संन्यास ले चुके हैं।

इस रिपोर्ट से मचे हंगामे के बाद, BCCI सेक्रेटरी देवजीत सैकिया ने खुद साफ़ किया कि रोहित को रिटायरमेंट के लिए मजबूर करने का कोई प्लान नहीं है और जब तक वह टीम की योजनाओं का हिस्सा रहेंगे, तब तक इस अनुभवी बल्लेबाज़ को चुना जाता रहेगा। हालांकि, सैकिया की इन बातों से सेलेक्टर खुश नहीं थे, क्योंकि खबरों के मुताबिक उन्होंने रोहित से बात करने से पहले ही बोर्ड को अपने फ़ैसले के बारे में बता दिया था। कहा जा रहा है कि इस बात से अगरकर नाराज़ हो गए।

इसे भी पढ़ें: IPL 2027 Auction भारत में कराने की तैयारी, Governing Council की बैठक में हुआ फैसला

भारत की पिछली वनडे सीरीज़ में इंग्लैंड के खिलाफ़ लगातार कम स्कोर बनाने के बाद रोहित पर दबाव बढ़ रहा था। हालांकि, 39 साल के इस खिलाड़ी ने आखिरी वनडे में शानदार 138 रन बनाकर चयनकर्ताओं को एक कड़ा संदेश दिया। BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने रोहित के भविष्य को लेकर आ रही खबरों को तुरंत खारिज कर दिया और कहा कि जब तक रोहित चयनकर्ताओं की योजनाओं का हिस्सा रहेंगे, तब तक वह देश का प्रतिनिधित्व करते रहेंगे।

Thu, 17 Sep 2026 17:30:00 +0530

  Videos
See all

Halla Bol Live With Anjana Om Kashyap: PM Modi Birthday | BJP | Aaj Tak Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-17T12:16:46+00:00

PM Modi 76th birthday : PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर दिल्ली में रोशन होगा कर्तव्य पथ | #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-17T12:15:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers