Responsive Scrollable Menu

PM Narendra Modi के 76वें जन्मदिन पर Varanasi में गंगा तट पर 76 बटुकों ने किया विशेष दुग्ध अभिषेक

वाराणसी में बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित करने की तैयारी हो रही है जिनमें में गुजरात के वडनगर तक मोटरसाइकिल यात्रा और 76 युवा पुरोहितों द्वारा प्रधानमंत्री के अच्छे स्वास्थ्य व दीर्घायु की कामना के लिए गंगा की विशेष पूजा-अर्चना मुख्य आयोजन हैं। नरेन्द्र मोदी का जन्म 17 सितंबर 1950 को गुजरात के वडनगर में हुआ था। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के स्थानीय विधायक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री नीलकंठ तिवारी ने धार्मिक कार्यक्रम का नेतृत्व किया।

इस दौरान 76 ‘बटुकों’ ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच गंगा तट पर अनुष्ठान किए। पुरोहितों ने पारंपरिक विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और नरेन्द्र मोदी के अच्छे स्वास्थ्य, दीर्घायु तथा कुशलक्षेम के लिए प्रार्थना की। कार्यक्रम में शामिल कई लोग हाथों में मोदी की तस्वीर लिये देखे गए।

नरेन्द्र मोदी लोकसभा में वाराणसी का प्रतिनिधित्व करते हैं। तिवारी ने कहा कि नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन सेवा, आध्यात्मिक आस्था और जनकल्याण पर केंद्रित विभिन्न कार्यक्रमों के साथ मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘इसके तहत 76 बटुकों ने मां गंगा का दुग्ध अभिषेक किया और प्रधानमंत्री के अच्छे स्वास्थ्य तथा दीर्घायु के लिए प्रार्थना की।’’ उन्होंने कहा कि काशी की धार्मिक-आध्यात्मिक परंपराओं में गंगा का विशेष स्थान है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर गंगा की पूजा-अर्चना करना तथा मोदी के लंबे तथा स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना करना शहर की आस्था और परंपराओं से जुड़ा हुआ है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और स्थानीय निवासी शामिल हुए। वाराणसी में दिनभर कई अन्य कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे जिनमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू, भाजपा की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी तथा राज्य के कई मंत्री व विधायक और अन्य जनप्रतिनिधि शामिल हो सकते हैं।

दिन के कार्यक्रमों का एक प्रमुख आकर्षण वाराणसी से गुजरात में नरेन्द्र मोदी के जन्मस्थान वडनगर तक की ‘सेवा संकल्प’ मोटरसाइकिल यात्रा है जिसके तहत करीब 500 लोग 250 मोटरसाइकिलों पर यह यात्रा करेंगे। इस यात्रा को राजनाथ सिंह और योगी आदित्यनाथ रुद्राक्ष सम्मेलन केंद्र से हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। कार्यक्रम में चंद्रबाबू नायडू, चिराग पासवान, पंकज चौधरी तथा उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक के भी शामिल हो सकते हैं।

मोटरसाइकिल यात्रा शुरू होने से पहले इसमें शामिल 51 सेवा स्वयंसेवक ललिता घाट पहुंचेंगे और गंगाजल लेकर पूजा-अर्चना तथा जलाभिषेक के लिए काशी विश्वनाथ मंदिर जाएंगे। यह मोटरसाइकिल यात्रा उत्तर प्रदेश के 50 जिलों से होकर गुजरेगी जो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के निर्वाचित प्रतिनिधि के तौर पर 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे व्यापक ‘सेवा संकल्प अभियान’ का हिस्सा है।

Continue reading on the app

RSS प्रचारक से लेकर Gujarat CM और 3 बार PM बनने तक, Narendra Modi के नाम हैं कई बड़े रिकॉर्ड

आज यानी की 17 सितंबर को देश के 14वें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपना 76वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर देश-विदेश से पीएम को बधाइयां मिल रही हैं। साल 2024 में नरेंद्र मोदी ने लगातार तीसरी बार पीएम पद की शपथ ली थी। भारतीय राजनीति के इस लंबे सफर में पीएम मोदी वैश्विक मंच पर एक प्रभावशाली नेता माने जाते हैं। वह लगातार तीन बार प्रधानमंत्री बनने वाले पहले गैर कांग्रेसी नेता हैं। पीएम मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने पहली बार 300 से ज्यादा लोकसभा सीटों पर जीत हासिल की थी। तो आइए जानते हैं उनके जन्मदिन के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में...

जन्म और परिवार

गुजरात के वाडनगर में 17 सितंबर 1950 को नरेंद्र मोदी का जन्म हुआ था। इनका पूरा नाम नरेन्द्र दामोदरदास मोदी है। इनके पिता का नाम दामोदरदास मूलचंद मोदी और मां का नाम हीराबेन था। स्कूल के दिनों में नरेंद्र मोदी को थिएटर में रुचि थी। उनको नाट्य प्रस्तुतियों में जीवन से भी बड़े चरित्रों को निभाने में महारत हासिल है। वहीं अपनी युवावस्था में उन्होंने साधु बनने की सोचा, जिसके लिए वह करीब 2 साल तक हिमालय में एकांत में रहे।

संघ से रिश्ता

कम उम्र से ही लक्ष्मणराव इनामदार के मार्गदर्शन में वह आरएसएस के जूनियर कैडेट बन गए, जो बाद में उनके गुरु बने। जहां पर नरेंद्र मोदी ने ध्यान और हिंदुत्व के दर्शन को अपनाया। उन्होंने आरएसएस के प्रचारक के रूप में अपने सेवा शुरू की थी। फिर वह धीरे-धीरे भाजपा के करिश्माई नेता बनकर उभरे।

गुजरात के CM

साल 2001 में नरेंद्र मोदी गुजरात के सीएम बने। इस दौरान उनके पास राज्य विधानसभा की एक भी सीट नहीं थी। साल 2001 से लेकर 2014 तक वह करीब 12 सालों से अधिक समय तक गुजरात के मुख्यमंत्री रहे। इस दौरान उन्होंने एक भी छुट्टी नहीं ली और अपने साथ 3 लोगों से ज्यादा का निजी स्टाफ कभी नहीं रखा।

देश के 14वें PM

साल 2012 में नरेंद्र मोदी को पीएम फेस के लिए प्रचारित किया जाने लगा था। वहीं साल 2014 में लोकसभा चुनाव में एनडीए ने मोदी को पीएम का चेहरा चुना। वहीं साल 2014 का चुनाव भारतीय जनता पार्टी के लिए कीर्तिमान था, क्योंकि यह पहली बार था, जब गैर कांग्रेसी सरकार ने बहुमत हासिल किया था। इस दौरान भाजपा के नेतृत्व में पीएम मोदी ने 282 सीटें हासिल की थी। फिर साल 2019 के लोकसभा चुनाव में पीएम मोदी ने फिर इतिहास रचा और दूसरी बार पीएम पद की शपथ ली। वहीं साल 2024 में नरेंद्र मोदी ने लगातार तीसरी बार पीएम पद की शपथ ग्रहण की।

प्रधानमंत्री मोदी देश के पहले ऐसे पीएम हैं, जिन्होंने लालकिले के प्राचीर से देश को लगातार 9 बार संबोधित किया है। साल 2014 के बाद से अब तक पीएम मोदी की पहचान, सम्मान और कार्य प्रगति को लेकर न सिर्फ देश बल्कि विदेश में भी काफी ज्यादा सराहा जा रहा है। विदेशों में रहने वाले भारतीय भी पीएम मोदी के कार्यशैली और संवाद के दीवाने बन गए हैं।

Continue reading on the app

  Sports

बिस्मिल्लाहिर्रहमानिर्रहीम... ईशान किशन ने अफगान प्लेयर्स की उड़ाई खिल्ली, ठहाकों से गूंज उठा हॉल

Ishan Kishan Bismillah video: अफगानिस्तान टीम भारत के खिलाफ भारत में ऐतिहासिक टी-20 सीरीज खेल रही है. ऐसा पहली बार हुआ है जब भारतीय टीम अपने ही घर में मेहमान है क्योंकि इस सीरीज को होस्ट अफगानिस्तान कर रहा है. फ्रेंडशिप ट्रॉफी के नाम से पहचानी जा रही इस सीरीज के तीसरे और आखिरी मैच से पहले एक खास कार्यक्रम से ईशान किशन वीडियो वायरल हो रहा है. Thu, 17 Sep 2026 13:38:10 +0530

  Videos
See all

Narendra Modi 76th Birthday | Brahmāstra | 17th september 2026: #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-17T08:36:55+00:00

Times Now Education Summit 2026| Ashish Patel से जानिए UP की शिक्षा व्यवस्था की सच्चाई |CM Yogi #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-17T08:36:07+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers