Responsive Scrollable Menu

IIFA अवॉर्ड्स 2027 अबू धाबी में होगा:सलमान खान, करीना कपूर समेत कई सितारे होंगे शामिल; पिछले साल भारत में हुआ

इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी (IIFA) अवॉर्ड्स का 27वां संस्करण 2027 में अबू धाबी में होगा। सलमान खान, करीना कपूर खान और शाहिद कपूर समेत कई सितारे इसमें शामिल होंगे। करण जौहर, वरुण धवन, जाह्नवी कपूर, पंकज त्रिपाठी और अली फजल भी कार्यक्रम का हिस्सा होंगे। दो दिन के इस इवेंट में कलाकार, फिल्ममेकर और म्यूजिक आर्टिस्ट शामिल होंगे। IIFA 2027 का आयोजन अबू धाबी के यास आइलैंड स्थित एतिहाद एरिना में होगा। 27वें संस्करण के टिकट 18 सितंबर को UAE समयानुसार सुबह 10 बजे से मिलेंगे। अबू धाबी में IIFA का यह चौथा आयोजन होगा। कार्यक्रम डिपार्टमेंट ऑफ कल्चर एंड टूरिज्म अबू धाबी और मिराल के साथ साझेदारी में होगा। दो दिन के इस कार्यक्रम में सितारों की परफॉर्मेंस और अवॉर्ड्स सेरेमनी होगी। 27वां संस्करण 2027 में यास आइलैंड के एतिहाद एरिना, अबू धाबी में आयोजित किया जाएगा। 2025 में ‘लापता लेडीज’ ने 10 अवॉर्ड्स जीते थे पिछले यानी 25वें IIFA अवॉर्ड्स का सिल्वर जुबली समारोह 8 और 9 मार्च 2025 को भारत में आयोजित हुआ। जयपुर एग्जीबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर (JECC) में हुए इस समारोह में बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियों ने शिरकत की। इवेंट को अभिनेता कार्तिक आर्यन और फिल्ममेकर करण जौहर ने को-होस्ट किया। समारोह में किरण राव के निर्देशन में बनी फिल्म ‘लापता लेडीज’ ने कुल 10 प्रमुख अवॉर्ड्स जीते थे। इनमें बेस्ट पिक्चर और बेस्ट डायरेक्टर जैसे बड़े अवॉर्ड भी शामिल रहे। 25वां IIFA समारोह इसलिए भी खास रहा क्योंकि यह अवॉर्ड्स का सिल्वर जुबली एडिशन था। इस मौके पर हिंदी सिनेमा के कलाकारों, फिल्ममेकर्स और तकनीकी टीमों को उनके काम के लिए सम्मानित किया गया।

Continue reading on the app

'दिल तो बच्चा है जी', फौजियों ने पार्क में मचाई धूम, झूले देखते ही बन गए बच्चे, जमकर की मस्ती!

सरहद पर देश की रक्षा करने वाले जवानों का एक अलग ही अंदाज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. पार्क में झूला देखते ही फौजी और पुलिसकर्मी बच्चों की तरह मस्ती करते नजर आए. ‘दिल तो बच्चा है जी’ लिखे इस वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं और जमकर प्यार दे रहे हैं.

Continue reading on the app

  Sports

अजीत अगरकर के भविष्य से लेकर रांची टेस्ट तक, जानें बीसीसीआई एजीएम की 5 बड़ी बातें

BCCI AGM 5 Big Points: बीसीसीआई की सालाना आम बैठक के बाद सचिव देवजीत सैकिया ने कई बड़े मुद्दो पर स्थिति स्पष्ट की. मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का कार्यकाल 4 अक्टूबर को समाप्त हो रहा है, लेकिन उनके भविष्य को लेकर फिलहाल सस्पेंस बरकरार है. सैकिया ने कहा कि अगले 15 दिनों में इस पर उचित फैसला लिया जाएगा. इसके अलावा, उन्होंने रांची में होने वाले बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी टेस्ट का वेन्यू बदलने की खबरों को खारिज किया और सुब्हदीप घोष को अस्थायी फील्डिं कोच नियुक्त करने की जानकारी दी. Fri, 18 Sep 2026 23:05:34 +0530

  Videos
See all

PM Kisan 2000 Rs Credited: किसानों के खाते में आए ₹2000! PM Kisan Status Check Online 2026 #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-18T22:30:01+00:00

Friendly golden retriever greets home intruder with toys. #California #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-18T22:15:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers