Bihar DGP Preeta Verma: पहली महिला IPS के हाथ में बिहार पुलिस की कमान, जानें देश में महिला पुलिसकर्मियों की स्थिति
Bihar DGP Preeta Verma: पहली महिला IPS के हाथ में बिहार पुलिस की कमान, जानें देश में महिला पुलिसकर्मियों की स्थिति
पंत इरानी कप में रेस्ट ऑफ इंडिया के कप्तान होंगे:सरफराज खान उप-कप्तान, जम्मू-कश्मीर के खिलाफ 1 से 5 अक्टूबर तक श्रीनगर में मुकाबला
बीसीसीआई ने बुधवार को ईरानी कप के लिए रेस्ट ऑफ इंडिया की 15 सदस्यीय टीम घोषित की। ऋषभ पंत को कप्तान बनाया गया है। सरफराज खान उप-कप्तान होंगे। टीम रणजी ट्रॉफी चैंपियन जम्मू-कश्मीर के खिलाफ खेलेगी। मुकाबला 1 से 5 अक्टूबर तक श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर स्टेडियम में होगा। आकाश दीप का खेलना फिटनेस पर निर्भर तेज गेंदबाज आकाश दीप को टीम में शामिल किया गया है। हालांकि, उनका खेलना फिटनेस क्लीयरेंस पर निर्भर करेगा। टीम में मुकेश कुमार और मुकेश चौधरी को भी जगह मिली है। मानव सुथार और सारांश जैन स्पिन विभाग संभालेंगे। रेस्ट ऑफ इंडिया की 15 सदस्यीय टीम ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), सरफराज खान (उप-कप्तान), सनत सांगवान, शिखर मोहन, सुदीप घरामी, स्मरण रविचंद्रन, मानव सुथार, सारांश जैन, आकाश दीप*, मुकेश कुमार, मुकेश चौधरी, आर्यन जुयाल (विकेटकीपर), आर्यन पांडे, अनुकूल रॉय और आयुष दोसेजा। *आकाश दीप का चयन फिटनेस क्लीयरेंस के अधीन है। वरुण चक्रवर्ती एशियन गेम्स से बाहर स्पिनर वरुण चक्रवर्ती साइड स्ट्रेन के कारण जापान T20I और एशियन गेम्स में नहीं खेलेंगे। चयन समिति ने उनकी जगह विप्रज निगम को टीम में शामिल किया है। यह विप्रज का पहला इंटरनेशनल कॉल-अप है। नीतीश कुमार रेड्डी वनडे सीरीज खेलेंगे ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी को एशियन गेम्स की टीम से वापस बुलाया गया है। वे वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में भारतीय टीम का हिस्सा होंगे। एशियन गेम्स के लिए उनकी जगह किसे शामिल किया जाएगा, इसकी जानकारी बीसीसीआई ने नहीं दी है। भारत की अपडेटेड एशियन गेम्स टीम श्रेेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उप-कप्तान), अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वैभव सूर्यवंशी, यश ठाकुर और विप्रज निगम।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Samacharnama










