Responsive Scrollable Menu

मनोज जरांगे ने 20 दिन बाद भूख हड़ताल खत्म की:महाराष्ट्र सरकार को 3 महीने का समय दिया; मराठा आरक्षण के लिए आंदोलन कर रहे

मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे ने 29 अगस्त से जारी भूख हड़ताल 20 दिन बाद खत्म कर दी है। उन्होंने महाराष्ट्र सरकार को अपनी मांगों पर विचार करने के लिए तीन महीने का समय दिया है। जरांगे मराठों को कुणबी वंशावली के आधार पर OBC कोटे में आरक्षण देने की मांग कर रहे थे। उन्होंने 29 अगस्त को जालना के अंतरवाली सराटी से भूख हड़ताल शुरू की थी। इसके बाद मांगें पूरी नहीं होने पर 15 सितंबर को मुंबई के लिए मार्च शुरू किया। मुंबई जाते समय जरांगे की तबीयत बिगड़ गई। इसके कारण 16 सितंबर को बीड के पाटोदा उन्होंने अपना मार्च रोक दिया था। डॉक्टरों के मुताबिक, उनका ब्लड प्रेशर और ब्लड शुगर काफी गिर गया था और वे डिहाइड्रेशन से भी जूझ रहे थे। मुंबई में प्रदर्शन की नहीं मिली थी इजाजत जरांगे ने मुंबई के आजाद मैदान में आंदोलन करने की योजना बनाई थी। मुंबई पुलिस ने गणेश उत्सव के दौरान कानून-व्यवस्था और भीड़ की स्थिति को देखते हुए इसकी अनुमति नहीं दी थी। पुलिस के मुताबिक, जरांगे ने पहले कहा था कि वे अकेले या करीब 50 लोगों के साथ प्रदर्शन करेंगे, लेकिन मुंबई जाते समय उनके साथ बड़ी संख्या में समर्थक थे। इसके बाद पुलिस ने उनसे प्रदर्शन में शामिल लोगों और वाहनों की जानकारी मांगी थी। सरकार ने बातचीत की पेशकश की महाराष्ट्र के मंत्री राधाकृष्ण विखे पाटील ने जरांगे से आंदोलन खत्म करने की अपील की थी। उन्होंने कहा कि सरकार बातचीत के लिए तैयार है और इस मुद्दे का समाधान चर्चा से निकाला जा सकता है। पिछले साल भी जरांगे ने मुंबई में आंदोलन किया था। 2 सितंबर 2025 को सरकार की ओर से उनकी 8 में से 6 मांगें स्वीकार किए जाने और कुणबी प्रमाणपत्र से जुड़े कदम शुरू किए जाने के बाद आंदोलन खत्म हुआ था। इस बार मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा था कि सरकार ने प्रदर्शनकारियों की 13 में से 12 कानूनी रूप से वैध मांगों पर कार्रवाई की है।

Continue reading on the app

अभिजीत दीपके को छात्राओं ने बताई प्रेग्नेंसी टेस्ट वाली बात, आज से नई मुहिम शुरू

अभिजीत दीपके की अगुवाई में महाराष्ट्र के गढ़चिरौली से कॉकरोच जनता पार्टी नई मुहिम शुरू करने जा रही है। इसके तहत सरकारी आदिवासी स्कूलों की जांच की जाएगी। इससे पहले भी सीजेपी सरकारी स्कूलों का दौरा कर रही थी।

Continue reading on the app

  Sports

बिना एक भी गेंद फेंके एशियन गेम्स से बाहर हुई चीन की महिला क्रिकेट टीम, बदकिस्मती या नियम की पड़ी मार?

Asian Games China Women Cricket Team: चीन की महिला क्रिकेट टीम एशियन गेम्स की शुरुआत से पहले ही बाहर हो गई. दिलचस्प बात ये रही कि मैच में एक गेंद तक नहीं फेंकी गई और बिना इसके ही चीन को बेरंग लौटना पड़ा. आखिर ऐसा क्यों हुआ? किस नियम के तहत हुआ और इससे भारतीय महिला क्रिकेट टीम को क्या फर्क पड़ेगा, चलिए जानते हैं. Thu, 17 Sep 2026 11:40:39 +0530

  Videos
See all

Hindi News | Narendra Modi 76th Birthday: Ahmedabad से Delhi तक... जलेगा 'आशीर्वाद की दीया' | News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-17T04:14:40+00:00

Big Breaking on Disha Murder Case LIVE: सुसाइड नहीं मर्डर? | SSR | Maharashtra Police | CBI Probe #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-17T04:16:19+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers