मिटाने वाले मिट गए, हमारे भाईचारे का धागा नहीं टूटा...अफगानिस्तान के लिए UN में भारत की हुंकार
UNSC की अफगानिस्तान पर हुई बैठक में भारत ने वहां के राजनीतिक, मानवीय और सुरक्षा हालात पर अपनी बात रखी. भारत के स्थायी प्रतिनिधि पार्वथनेनी हरीश ने कहा कि भारत और अफगानिस्तान के रिश्ते सदियों पुराने हैं. भारत अफगानिस्तान के सभी 34 प्रांतों में 500 से ज्यादा विकास परियोजनाओं के जरिए मदद कर रहा है. भारत ने स्वास्थ्य और टीकाकरण के लिए भी बड़ी सहायता भेजी है. हालिया अवधि में भारत ने बच्चों के टीकाकरण कार्यक्रम के लिए 33 टन वैक्सीन और संबंधित सामग्री भेजी. भारत ने कहा कि अफगानिस्तान के मानवीय संकट से मुंह नहीं मोड़ा जा सकता.
PM Modi Birthday LIVE Updates: आज है पीएम मोदी का 76वां जन्मदिन, देश-विदेश से लगे बधाई के तांते
PM Modi Birthday LIVE Updates: आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 76वां जन्मदिन है. पीएम मोदी को देश विदेश से बधाई संदेश मिल रहे हैं. इस मौके पर बीजेपी ने देशभर में महीनेभर चलने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ की शुरुआत की है. 17 सितंबर से शुरू होकर यह अभियान 17 अक्टूबर तक चलेगा. इस दौरान पार्टी की ओर से अलग-अलग राज्यों में सेवा और जनकल्याण से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे.
अभियान के तहत रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य शिविर, स्वच्छता अभियान और पौधरोपण जैसे कार्यक्रम होंगे. इसके साथ ही लोगों को सरकार की विभिन्न योजनाओं और उनके लाभ के बारे में जानकारी देने के लिए भी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी. युवाओं को अभियान से जोड़ने के लिए स्कूलों में ‘विकसित भारत 2047’ विषय पर चित्रकला और भाषण प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी. इसके अलावा नुक्कड़ नाटक और अन्य सेवा कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे.
आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम का भी आयोजन
पीएम मोदी के जन्मदिन पर ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम भी रखा गया है. बीजेपी ने लोगों से 17 सितंबर की शाम घरों में दीया जलाने की अपील की है. अभियान में वाराणसी और वडनगर के बीच बाइक यात्राएं भी प्रस्तावित हैं. बीजेपी ने इस पूरे अभियान को पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने के अवसर से भी जोड़ा है. जन्मदिन के मौके पर प्रधानमंत्री को देशभर से बधाई और शुभकामनाएं भी दी जा रही हैं.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
News Nation









.jpg)

