Responsive Scrollable Menu

RPF कस्टोडियल डेथ मामला: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने दो जवानों की अग्रिम जमानत याचिका खारिज की

इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ ने गोंडा में 35 साल के एक व्यक्ति की कथित तौर पर हिरासत में हुई मौत के मामले में आरोपी रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के दो जवानों की अग्रिम जमानत याचिकाएं बुधवार को खारिज कर दीं। अदालत ने कहा कि भले ही कोविड-19 महामारी खत्म हो गई है लेकिन हिरासत में मौत का सिलसिला कम होता नहीं दिख रहा है। न्यायमूर्ति मनीष माथुर ने आरपीएफ के दारोगा करण सिंह यादव और सिपाही अमित कुमार यादव की अलग-अलग अपीलों को खारिज करते हुए यह टिप्पणी की।

इन दोनों ने गोंडा के विशेष न्यायाधीश (एससी/एसटी एक्ट) के चार अगस्त के उस आदेश को चुनौती दी थी, जिसमें उनकी अग्रिम जमानत याचिकाएं खारिज कर दी गई थीं। यह मामला गोंडा के किंकी गांव के रहने वाले संजय कुमार सोनकर की कथित रूप से हिरासत में हुई मौत से जुड़ा है। अभियोजन पक्ष के अनुसार 28 सितंबर 2025 को गोंडा से गुवाहाटी जा रही एक मालगाड़ी से मोतीगंज रेलवे स्टेशन इलाके में सरसों के तेल के छह डिब्बे चोरी हो गए थे और आरपीएफ द्वारा जांच में सोनकर का नाम सामने आया था।

आरोप है कि चार नवंबर 2025 को आरपीएफ के जवान सोनकर को पूछताछ के लिए अपने साथ ले गए थे और शाम करीब साढ़े चार बजे उसे जांच के सिलसिले में उसके गांव लाया गया था और बाद में उसे फिर वापस ले जाया गया था। अगली सुबह सोनकर के भाई को बताया गया कि उसके भाई का शव मुर्दाघर में है। अभियोजन पक्ष ने आरोप लगाया कि हिरासत में सोनकर के साथ मारपीट की गई, जिससे उसकी मौत हो गई।

इसके खिलाफ अपील दायर करते हुए आरपीएफ के दारोगा करण सिंह यादव और सिपाही अमित कुमार यादव ने आरोपों से इनकार किया और दावा किया कि उन्हें इस मामले में गलत फंसाया गया है। इन आरपीएफ कर्मियों के वकील ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट का हवाला दिया जिसमें जांघ के ऊपरी हिस्से पर चोट और दोनों घुटनों पर खरोंच का जिक्र था। उन्होंने दलील दी कि इन चोटों की वजह से किसी की मौत नहीं हो सकती।

पीठ ने अपीलों को खारिज करते हुए कहा कि यह सबूतों के आधार पर तय किया जाएगा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के नतीजे आरोपों का समर्थन करते हैं या नहीं। पीठ ने कहा, ऐसा लगता है कि भले ही कोविड-19 महामारी का दौर खत्म हो गया है, लेकिन हिरासत में मौत की समस्या कम होती नहीं दिख रही है। अदालत ने कहा कि हिरासत में मौत के मामलों में आम तौर पर सबूत पेश करने की जिम्मेदारी पुलिसकर्मियों की होनी चाहिए ताकि वे अपने गलत व्यवहार के कारण इंसानी जिंदगी को कमतर आंकने के आरोपों को गलत साबित कर सकें।

Continue reading on the app

Breaking News Today Live Updates: महाराष्ट्र के ठाणे में बच्ची के यौन शोषण मामले में 85 साल के बुजुर्ग को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Breaking News Today Live Updates: आज 17 सितंबर 2026 और दिन गुरुवार है. पीएम मोदी का आज 76वां जन्मदिन है. इस बीच प्रधानमंत्री आज दिल्ली के यशोभूमि में सेमीकॉन इंडिया 2026 के पांचवें संस्करण का उद्घाटन करेंगे. पीएम मोदी के जन्मदिन के अवसर पर देश भर में आज से ‘सेवा संकल्प अभियान’ की शुरुआत होगी. जिसके तहत रक्तदान शिविर लगाए जाएंगे. साथ ही दीप प्रज्वलन और विभिन्न जन कल्याणकारी कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज से राष्ट्रव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ की शुरुआत करेंगे. उधर चुनाव आयोग ने टीएमसी के दोनों गुटों को आज तलब किया है. चुनाव आयोग ने ऋतब्रत बनर्जी गुट को दोपहर 3 बजे बुलाया है. जबकि ममता बनर्जी के नेतृत्व वाला 5 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल आज शाम 4 बजे चुनाव आयोग के सामने पेश होगा.

वहीं सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव यादव आज दोपहर 12:30 बजे एक प्रेस कांफ्रेंस करेंगे. उधर पंजाब के किसानों ने आज आज 5 जगहों पर रेल रोको अभियान चलाने का एलान किया है. इंडियन कोस्ट गार्ड (ICG) कमांडर्स कॉन्फ्रेंस का 43वां संस्करण आज से शुरू होगा. जिसका आयोजन 19 सितंबर तक नई दिल्ली स्थित कोस्ट गार्ड मुख्यालय में होगा. रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ उद्घाटन सत्र के अवसर पर सर्विस के वरिष्ठ अधिकारियों को संबोधित करेंगे. ऐसी ही तमाम खबरों के लिए जुड़े रहें न्यूज नेशन के साथ… हमें फॉलो कीजिए हमारे X हैंडल @NewsNationTV  इंस्टाग्राम- @newsnationtv फेसबुक- @NewsNationChannel यूट्यूब- @NewsNationTV

Continue reading on the app

  Sports

बांग्लादेश प्रीमियर लीग में फिक्सिंग, टीम के पूर्व मालिक ने ही फिक्स किया मैच

बांग्लादेश प्रीमियर लीग में चटगांव रॉयल्स के पूर्व मालिक मो. अब्दुल कायूम राशिद और दरबार राजशाही के पूर्व टीम अधिकारी मो. अमीन खान पर आरोप तय किए गए हैं. Thu, 17 Sep 2026 14:53:31 +0530

  Videos
See all

PM मोदी के जन्मदिन पर बुर्ज खलीफा जगमगाया! #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-17T09:47:07+00:00

700 करोड़ के बप्पा! | #shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-17T09:33:37+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers