Aaj Ka Rashifal 17 September 2026: आज मेष, सिंह और तुला राशि के जातकों को होगा बड़ा धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
Aaj Ka Rashifal 17 September 2026: आज यानी 17 सितंबर 2026 को दिन ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति जीवन में बड़े बदलाव हो सकते हैं. आज भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी और सप्तमी तिथि रहेगी. ज्योतिषाचार्य डॉक्टर अरविंद त्रिपाठी के अनुसार, आज के दिन अनुराधा नक्षत्र और विशकुंभ योग के दिव्य संयोग से लाभ होने वाला है. पंचांग के अनुसार, ग्रह-गोचरों के प्रभाव से आज कुछ राशियों को तरक्की मिलेगी. आज कई राशियों को अचानक धन लाभ होगा और नए अवसरों के द्वार खुलेंगे. आज कुछ जातकों को अपने स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहना चाहिए. आइए जानते हैं आज के लिए 12 राशियों का राशिफल क्या है.
पढ़ें आज का राशिफल 17 सितंबर 2026 (Today Rashifal 17 September 2026)
1.मेष राशि
मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन ठीक रहेगा. व्यापारिक स्थिति अनुकूल रहेगी. आज आप तनाव से मुक्त रहेंगे और आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. आज लोगों में आप के प्रति सम्मान बढ़ेगा और भाइयों के साथ संबंध अच्छे होंगे. पुराने विवाद पक्ष में हल होंगे.
सावधानी- खान पान पर नियंत्रण करें
उपाय- सूर्य देव को जल अर्पित करें
केसर का तिलक लगाएं
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- ताम्र
लक मीटर- 8
2.वृषभ राशि
वृषभ राशि के लोगों को आज के दिन किसी पर भी विश्वास नहीं करना चाहिए. आज आपके साथ धोखा हो सकता है और सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा. सभी रुके हुए काम पूरे होंगे. आज धन में वृद्धि होगी और पिता से विवाद हो सकता है.
सावधानी- बड़ों की बात मानें
उपाय- चंद्रमा को अर्घ्य दें
ऊं नमः शिवाय का जप करें
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- सफेद
लक मीटर- 7
3.मिथुन राशि
मिथुन राशि के लोगों की आज के दिन आमदनी के नए रास्ते खुलेंगे. संतान के स्वास्थ्य की चिंता हो सकती है और विवाह की चर्चा सफल होगी. वाहन, मशीनरी का प्रयोग सतर्कता से करें और बीमारी में धन खर्च हो सकता है. रियल एस्टेट में निवेश से लाभ हो सकता है.
सावधानी- शेयर में पूंजी न लगाएं
उपाय- गणेश जी की आराधना करें
शुभ अंक- 3
शुभ रंग - हरा
लक मीटर- 9
ये भी पढ़ें-Vishwakarma Jayanti 2026: 16 या 17 सितंबर... विश्वकर्मा पूजा कब है? नोट करें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और विधि
4.कर्क राशि
कर्क राशि के लोगों को आज के दिन मिला जुला रहेगा. आज जीवनसाथी से संबंध कमजोर हो सकते हैं. आज समय रहते काम पूरे करें और पारिवारिक कार्यक्रमों में व्यस्त रहेंगे. भवन निर्माण को लेकर उत्साहित रहेंगे और ससुराल पक्ष से खुशखबरी मिल सकती है.
सावधानी- खर्च पर नियंत्रण करें
उपाय- गाय को गुड़ और रोटी खिलाएं
सफेद वस्त्र का दान करें
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- आसमानी
लक मीटर- 7
5.सिंह राशि
सिंह राशि के लोगों को आज के दिन समय रहते जरूरी काम निपटा लेने चाहिए. आज
मित्रों का सहयोग करना पड़ सकता है. परिवार में महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा होगी और आज इन्हें संतान के काम से नाराज हो सकते हैं. आज अचानक यात्रा हो सकती है.
सावधानी- तेज गति की गाड़ी न चलाएं
उपाय- केसर का तिलक लगाएं
लाल रंग का कपड़ा दान करें
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- लाल
लक मीटर- 7
6.कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों को कार्य शुरू करने के पहले उसकी जानकारी लें. संतों का सानिध्य प्राप्त होगा और ज्यादा मेहनत करने से थकान महसूस करेंगे. नौकरी में तबादला लाभकारी साबित होगा और शुभ समाचार मिल सकता है.
सावधानी- अज्ञात लोगों से लेन-देन न करें
उपाय- गाय को हरा चारा खिलाएं
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- सी ग्रीन
लक मीटर- 7
7.तुला राशि
तुला राशि यश कीर्ति में वृद्धि होगी. आज नया घर, जमीन और वाहन खरीदने का योग बन रहा है. आज परिवार में शुभ कार्य होने से खुशी आएगी. साथ ही आज नई नौकरी मिलने का प्रबल योग बन रहा है. आज नौकरी में प्रमोशन हो सकता है और विदेश यात्रा कर सकते हैं. आज मित्रों के साथ समय व्यतीत होगा.
सावधानी- नकारात्मक लोगों से दूर रहें
उपाय- भगवान शिव की आराधना करें
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- सफेद
लक मीटर- 7
8.वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के लोगों को आज के दिन अचानक बड़ा धन खर्च हो सकता है. कार्यस्थल पर व्यस्तता रहेगी. आज जल्दबाजी से हानि हो सकती है और आज विवादों से दूर रहें. इसके साथ ही आज पारिवारिक क्लेश हो सकता है.
सावधानी- खान पान पर नियंत्रण करें
उपाय- बंदरों को केला खिलाएं
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- केसरिया
लक मीटर- 8
9.धनु राशि
धनु राशि के लोगों को आज के दिन प्रॉपर्टी से संबंधित मामले सुलझ सकते हैं. मकान के पुनर्निर्माण में धन खर्च होगा और महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात लाभदायक रहेगी. वाहन खरीदने का मन होगा.
सावधानी- अपनी गोपनीयता बरतें
उपाय- ऊं श्रीं श्रीये नम: का जप करें
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- पीला
लक मीटर- 9
10.मकर राशि
मकर राशि के लोगों को आज अपने कार्य समय पर पूरे होंगे. कारोबार में नई योजना लागू होगी और शेयर में निवेश से बचें और जीवनसाथी से मनमुटाव खत्म होगा.
सावधानी- आलस्य का परित्याग करें
उपाय- काला कंबल दान करें
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- हरा
लक मीटर- 7
11.कुंभ राशि
कुंभ राशि के लोगों को आज के दिन अपने काम से संतुष्ट नहीं मिलेगी. अधिकारी से विवाद हो सकता है और धार्मिक कार्यों में सहभागिता होगी. मकान की मरम्मत पर धन लगेगा और कार्य विस्तार के योग बन रहे हैं.
सावधानी- शेयर में पूंजी निवेश न करें
उपाय- गरीबों की मदद करें
सरसों का तेल दान करें
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- काला
लक मीटर- 8
12.मीन राशि
मीन राशि के लोगों को आज के दिन कारोबार में बड़ी कामयाबी मिलेगी. आज परिवारजनों के स्वास्थ्य की चिंता हो सकती है. आज नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है और पूंजी निवेश में विचार-विमर्श करें.
सावधानी- नकारात्मक विचार धारा से दूर रहें
उपाय- ऊं नमो भगवते वासुदेवाय का जप करें
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- केसरिया
लक मीटर- 8
ये भी पढ़ें- Kanya Sankranti 2026: कल है कन्या संक्रांति, इन उपायों से करें सूर्यदेव को प्रसन्न! दूर होंगी कई समस्याएं
Aaj Ka Panchang 17 September 2026: आज विश्वकर्मा जयंती के साथ-साथ कन्या संक्रांति का दिव्य संयोग, पढ़ें आज का पंचांग और राहुकाल
Aaj Ka Panchang 17 September 2026: आज यानी 17 सितंबर 2026 को गुरुवार के दिन भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि रहेगी. ज्योतिषाचार्य डॉक्टर अरविंद त्रिपाठी के अनुसार, आज सुबह 10 बजकर 49 मिनट तक षष्ठी तिथि रहेगी और फिर सप्तमी तिथि शुरू हो जाएगी. इसके अलावा, आज सूर्य षष्ठी व्रत भी रखा जाएगा. आज शाम 7:53 मिनट तक रवि योग बना रहेगा. साथ ही आज 17 सितंबर को शाम 7:54 तक अनुराधा नक्षत्र रहने वाला है. आज भगवान विश्वकर्मा जयंती भी मनाई जा रही है. साथ ही आज कन्या राशि में सूर्य का गोचर होगा. आज के दिन कन्या संक्रांति भी है. चलिए जानते हैं आज का पंचांग.
पढ़ें आज का पंचांग 17 सितंबर 2026
आज की तिथि, वार और नक्षत्र
- तारीख- 17 सितंबर 2026
- दिन- गुरुवार
- तिथि- षष्ठी
- नक्षत्र- अनुराधा
- सूर्योदय- सुबह 6:06 बजे
- सूर्यास्त- शाम 6:24 बजे
- करण- तैतिल, गर
- चंद्रमा- वृश्चिक राशि
- शुभ मुहूर्त- 11:50 से दोपहर 12:40 तक
- राहुकाल- 1:47 से दोपहर 3:19 तक
- दिशा शूल- दक्षिण
- दिशा शूल उपाय- घर से दही या जीरा खाकर निकलें
ये भी पढ़ें- Kanya Sankranti 2026: कल है कन्या संक्रांति, इन उपायों से करें सूर्यदेव को प्रसन्न! दूर होंगी कई समस्याएं
आज का महामंत्र
ऊं श्रीं श्रियै नमः
चंद्र गोचर
चंद्रमा का गोचर वृश्चिक राशि में होगा.
संवत
चंद्रमास
सूर्योदय- आज सुबह 06:06 पर हुआ है
सूर्यास्त- आज शाम 06 बजकर 24 मिनट पर होगा
चंद्रोदय- 17 सितंबर सुबह 14:47 बजे पर होगा
चंद्र अस्त- 17 सितंबर को रात 10:28 मिनट पर होगा
आज का शुभ समय
ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 04:41 मिनट से सुबह 05:29 मिनट तक
अमृत काल- सुबह 08:23 बजे से सुबह 10:09 बजे तक
अभिजीत मुहूर्त- सुबह 11:50 मिनट से दोपहर 12:40 मिनट तक
आज का अशुभ समय
राहुकाल- दोपहर 01 बजकर 47 मिनट से दोपहर 03 बजकर 19 मिनट तक
यम गण्डक- सुबह 06:17 बजे से सुबह 07:48 मिनट तक रहेगा
गुलिक काल- सुबह 09:19 बजे से सुबह 10:50 बजे तक रहेगा
आज का दुर्मुहूर्त- सुबह 10:20 मिनट से सुबह 11:08 बजे तक और दोपहर 03:10 बजे से दोपहर 03:59 मिनट तक
आज के व्रत
षष्ठी व्रत, कन्या संक्रांति, विश्वकर्मा जयंती
आपका दिन मंगलमय हो.
ये भी पढ़ें-Vishwakarma Jayanti 2026: 16 या 17 सितंबर... विश्वकर्मा पूजा कब है? नोट करें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और विधि
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation










