भारत में महंगाई बढ़ाने वाला बिल US में पास,ट्रंप जब चाहे लगा सकते हैं 100% टैरिफ
लिंडसे ओ ग्राहम सेंक्शनिंग रूस एंड ईरान एक्ट को प्रतिनिधि सभा में भी भारी मतों से पास कर दिया गया है। अब सिर्फ राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साइन रह गए हैं। हालांकि, सिर्फ साइन होने से भारत पर 100 फीसदी टैरिफ नहीं लगेगा।
बिहार के 15 जिलों में बाढ़:झारखंड में बिजली गिरने से 3 की मौत; राजस्थान में बारिश के बाद ओले गिरे; उत्तराखंड में लैंडस्लाइड
बिहार के 15 जिलों में करीब 50 लाख की आबादी अभी भी बाढ़ के पानी से घिरी हुई है। मौसम विभाग ने बिहार के 26 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। राजस्थान में मानसून अंतिम चरण में है। इस बीच बुधवार को सीकर, श्रीगंगानगर, राजसमंद, पाली, करौली, जोधपुर और बीकानेर समेत कई इलाकों में बारिश हुई। श्रीगंगानगर में ओले भी गिरे। बुधवार को झारखंड में बिजली गिरने से एक महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि दो मौतें लोहरदगा जिले में और एक पलामू में हुई। वहीं, मौसम विभाग ने आज 56 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। 26 जिलों में बाढ़ जैसे हालात हैं। 4 लाख की आबादी प्रभावित है। बारिश के बीच उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में आदि कैलाश यात्रा मार्ग पर लैंडस्लाइड हुआ। दोपहर करीब 12:10 बजे मलबा और बोल्डर सड़क पर आने से वाहनों की आवाजाही बाधित हो गई। सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थिति देशभर से मौसम की तस्वीरें
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Hindustan








