Responsive Scrollable Menu

ओडिशा के 5 जिलों में डूबने से 12 की मौत:गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुए हादसे, इनमें 6 बच्चे भी शामिल

ओडिशा में बुधवार को छह अलग-अलग घटनाओं में 12 लोगों की डूबने से मौत हो गई। इनमें छह बच्चे शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक, ज्यादातर हादसे गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुए। ये घटनाएं जगतसिंहपुर, सुंदरगढ़, गंजाम, जगतसिंहपुर, भद्रक और कोरापुट जिलों में हुईं। जगतसिंहपुर जिले में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान चार युवक नहर के तेज बहाव में बह गए। फायर सर्विस के जवानों ने उन्हें बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने सभी को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान मनोजित स्वैन, स्वप्नजीत बारिक, रश्मिरंजन नायक और जगन्नाथ पालेई के रूप में हुई है। चारों की उम्र 20 वर्ष के आसपास थी। 14 साल के 3 बच्चे नदी-तालाब में डूबे गंजाम जिले में घोड़ाहाड़ नदी में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान डूबने से 14 साल के 2 बच्चों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान आदर्श साहू और प्रीतम सामेली के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, दोनों विसर्जन के लिए नदी गए थे और गहरे पानी में जाने के बाद डूब गए। इसी जिले के दिगपहांडी थाना क्षेत्र में सुबह 10 बजे गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान 8वीं क्लास का एक स्टूडेंट गांव के तालाब में डूब गया। उसे दिगपहांडी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान सितांशु जेना (14) के रूप में हुई है। पूजा के लिए रेत लेने नदी पर पहुंची थी तीनों बच्चियां सुंदरगढ़ जिले के रायबोगा थाना क्षेत्र के सालंगाबहाल गांव में शंख नदी में तीन बच्चियां डूब गईं। ये बच्चियां कर्मा पूजा के लिए नदी से रेत लाने आई थीं। पैर फिसलने से एक बच्ची नदी में जा गिरी, उसे बचाने के दो अन्य कूदीं और तीनों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान 6 वर्षीय गीतिका साहू, 6 वर्षीय सिबिका साहू और 8 वर्षीय श्रुति साहू के रूप में हुई है। तीनों मजहाटोली की रहने वाली थीं। उनके शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं। पुलिस के अनुसार, भद्रक और कोरापुट जिलों में भी गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान डूबने से 3 लोगों की मौत हुई है। ------------------- ये खबर भी पढ़ें… 48 घंटे बाद मिले 2 छात्रों के शव, 3 मौतें:हसदेव नदी में बहे थे, पत्थरों में फंसे मिले, सेल्फी के चक्कर में गई जान छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में हसदेव नदी में बहे दो छात्रों के शव 48 घंटे बाद बरामद कर लिए गए हैं। शनिवार को एक छात्र का शव मिला था, जबकि दूसरे और तीसरे छात्र का शव अब बरामद किया गया है। पूरी खबर पढ़े…

Continue reading on the app

वनडे में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले 5 कप्तान, दो देशों की ओर से खेलने वाले कैप्टन के नाम विश्व कीर्तिमान

5 odi captain most sixes: वनडे क्रिकेट में कप्तान के तौर पर बल्लेबाजी करते हुए मैच का पासा पलटना हर किसी के बस की बात नहीं होती. इयोन मोर्गन इस लिस्ट में सबसे ऊपर हैं, जिन्होंने इंग्लैंड को एक नया आक्रामक रूप दिया. उनके बाद भारत के महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा ज्वॉइंट रूप से दूसरे स्थान पर हैं. वहीं रिकी पोंटिंग और एबी डिविलियर्स दुनिया के सबसे खतरनाक कप्तानों में शामिल हैं.

Continue reading on the app

  Sports

India vs Japan Cricket match: टीम इंडिया से मिले जापान के एंबेसडर, ऐतिहासिक मुकाबले को दिया नया नाम

भारत और जापान के बीच सुजुकी कप होने जा रहा है, जिसके तहत सिर्फ एक T20 मुकाबला खेला जाएगा. जापान ने एंबेसडर ने इस मुकाबले से पहले टीम इंडिया से मुलाकात की. Thu, 17 Sep 2026 07:55:04 +0530

  Videos
See all

Hindi News | Narendra Modi 76th Birthday: Ahmedabad से Delhi तक... जलेगा 'आशीर्वाद की दीया' | News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-17T04:14:40+00:00

DTC Bus Driver Strike : दूसरे दिन भी जारी डीटीसी बस चालकों की हड़ताल! #dtc #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-17T04:09:46+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers