लखनऊ के प्रणव को 83 लाख वजीफा, लंदन में पढ़ेंगे:AI और तकनीक नीति में हासिल करेंगे विशेषज्ञता, UCL में लेंगे परास्नातक की डिग्री
लखनऊ के प्रणव भास्कर तिवारी का करीब 83 लाख रुपए की चेवनिंग-भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी उत्तर प्रदेश राज्य सरकार छात्रवृत्ति के लिए चयन हुआ है। इस छात्रवृत्ति से वे लंदन की यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ लंदन में विकास, तकनीक और नवाचार नीति में लोक प्रशासन की परास्नातक पढ़ाई करेंगे। प्रणव ने अपने करियर की शुरुआत कानून के क्षेत्र से की थी। अब वे (AI) और तकनीक नीति के क्षेत्र में विशेषज्ञता हासिल करने की तैयारी कर रहे हैं। ला मार्टिनियर में पहली बार नहीं मिला था प्रवेश प्रणव की सफलता के पीछे उनकी मां गीता तिवारी और पिता ओम प्रकाश भास्कर का बड़ा योगदान है। बचपन में ला मार्टिनियर, लखनऊ में प्रवेश नहीं मिलने के बाद उनकी मां ने करीब छह महीने तक कोशिश जारी रखी। पिता ने भी सीमित आर्थिक संसाधनों और औसत अंकों को कभी बच्चों के भविष्य की सीमा नहीं बनने दिया। परिवार में शिक्षा को लेकर इसी सोच ने प्रणव और उनके भाइयों को आगे बढ़ने का हौसला दिया। प्रणव कहते हैं, मां ने मुझे अटल रहना सिखाया और पिता ने यह भरोसा दिया कि परिस्थितियां या अंक आपका भविष्य तय नहीं करते। अपने माता-पिता के अथक प्रयासों का पूर्णविराम हूं मैं, मेरा हाथ पर हाथ रखकर बैठना शोभा नहीं देता। वकालत से शुरू किया सफर प्रणव पहली पीढ़ी के वकील हैं। कानून की पढ़ाई और वकालत के बाद उन्होंने तकनीक नीति की ओर रुख किया। अमेजन वेब सर्विसेज के साथ काम करते हुए उन्हें कृत्रिम बुद्धिमत्ता, डिजिटल नीति और उभरती तकनीकों से जुड़े विषयों पर अंतरराष्ट्रीय स्तर का अनुभव मिला। अब यूसीएल में पढ़ाई के दौरान वे तकनीक, नवाचार और सार्वजनिक नीति के बीच संबंधों को और गहराई से समझेंगे। लंदन की पढ़ाई का लक्ष्य उत्तर प्रदेश में बदलाव लाना प्रणव इस छात्रवृत्ति को सिर्फ विदेश में पढ़ाई का अवसर नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश से मिले अवसरों को वैश्विक अनुभव से जोड़ने का माध्यम मानते हैं। उनका लक्ष्य पढ़ाई पूरी करने के बाद भारत लौटकर उत्तर प्रदेश के तकनीकी और कृत्रिम बुद्धिमत्ता से जुड़े तंत्र को मजबूत करने में योगदान देना है। वे कहते हैं, लंदन जाना उपलब्धि हो सकती है, लेकिन असली सफलता तब होगी जब वहां की सीख वापस उत्तर प्रदेश और भारत के काम आए।
नोएडा में SSC CHSL एग्जाम रद्द:सर्वर डाउन हुआ, नाराज छात्रों ने किया हंगामा; 2500 छात्रों के लिए 13 सितंबर को होगा पेपर
ग्रेटर नोएडा सेक्टर-155 स्थित आदर्श परीक्षा केंद्र पर SSC CHT परीक्षा रद्द कर दी गई है। मंगलवार को परीक्षा देने पहुंचे उम्मीदवारों को तकनीकी खराबी के चलते परेशानी का सामना करना पड़ा। सर्वर में दिक्कत आने से कई उम्मीदवारों के कंप्यूटर सिस्टम में तय समय पर लॉगिन नहीं हो सका। काफी देर तक परीक्षा शुरू नहीं होने के बाद छात्रों की परेशानी बढ़ी। एग्जाम का टाइम निकलता देख परीक्षा स्थगित किए जाने की जानकारी मिली। इससे नाराज उम्मीदवारों ने एग्जाम सेंटर के बाहर हंगामा किया। हंगामे की सूचना पुलिस तक पहुंची। नॉलेज पार्क कोतवाली पुलिस ने उम्मीदवारों को समझाकर शांत कराया। छात्रों को 1:40 बजे री-शेड्यूलिंग की जानकारी दी गई। 2500 उम्मीदवार दोबारा देंगे एग्जाम अब उन उम्मीदवारों का एग्जाम फिर से होगा जिनका परीक्षा केंद्र ग्रेटर नोएडा सेक्टर-155 स्थित आदर्श परीक्षा केंद्र था। इन उम्मीदवारों की संख्या लगभग 2500 बताई गई है। SSC ने अपने नोटिस में यह भी बताया कि जिन उम्मीदवारों ने 8 सितंबर को परीक्षा केंद्र पर अपना रजिस्ट्रेशन पूरा किया था, उन्हें नए एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नए एडमिट कार्ड मिलने और आगे के निर्देशों के बारे में SSC नॉर्दर्न रीजन की ओर से जारी अपडेट्स पर नजर रखें। SSC सरकारी मंत्रालयों, विभागों और कार्यालयों में हिंदी ट्रांसलेटर और ट्रांसलेटर से जुड़े अन्य पदों के लिए 'कंबाइंड हिंदी ट्रांसलेटर परीक्षा' आयोजित करता है। टियर-I परीक्षा चयन प्रक्रिया का पहला फेज है। नोएडा सेंटर पर तकनीकी खराबी से प्रभावित उम्मीदवार अब एक बार फिर से 13 सितंबर को टियर-I परीक्षा में शामिल होने की तैयारी में जुट गए हैं। 13 सितंबर को होने वाले एग्जाम का नया नोटिफिकेशन --------------------------------------------------------------- ये खबर भी पढ़ें कहीं उफनती नदी, कहीं निर्माणाधीन पुल पार करते बच्चे:स्कूल के रास्ते जान जोखिम में डालते स्कूली बच्चों के वीडियो वायरल छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में स्थित कोडार डैम से होकर स्कूल जाते बच्चे हर दिन अपनी जान जोखिम में डालकर स्कूल पहुंचते हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 









