Responsive Scrollable Menu

भारतीय विमेंस टीम ने मोहसिन नकवी से ट्रॉफी नहीं ली:पाकिस्तान के गृह मंत्री हैं नकवी; 8वीं बार एशिया कप चैंपियन बनी टीम इंडिया

भारतीय विमेंस टीम ने एशिया कप खिताब जीतने के बाद मोहसिन नकवी के हाथों ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया है। पिछले साल सितंबर में हुए पुरुष एशिया कप में भी भारत ने नकवी के हाथों ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया था। रविवार को भारत ने दुबई में हुए फाइनल मुकाबले में श्रीलंका को 72 रन से हराकर 8वीं बार एशिया कप जीता। इसके बाद हुई प्रजेंटेशन सेरेमनी में श्रीलंकाई टीम की कप्तान ने नकवी से उपविजेता ट्रॉफी और चेक लिया। लेकिन, भारतीय टीम स्टेज पर नहीं आई। यहीं प्रजेंटेशन सेरेमनी खत्म कर दी गई। क्यों नहीं ली नकवी से ट्रॉफी एशियन क्रिकेट काउंसिल के प्रेसिडेंट मोहसिन नकवी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन और पाकिस्तान सरकार में गृह मंत्री भी हैं। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर के समय भारत विरोधी बयान दिए थे। इस वजह से 2025 में भारतीय पुरुष टीम ने उनके हाथों ट्रॉफी नहीं ली थी। भारतीय विमेंस टीम ने उसी स्टैंड पर कायम रहते हुए नकवी से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया BCCI सेक्रेटरी और राजीव शुक्ला ने भारतीय खिलाड़ियों से बात की मैच खत्म होते ही ट्रॉफी को लेकर सस्पेंस बनने लगा था। प्रेजेंटेशन सेरेमनी से पहले भारतीय क्रिकेट बोर्ड के सेक्रेटरी देवजीत सैकिया और उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने भारतीय खिलाड़ियों से बात करते नजर आए। माना जा रहा है कि इन दोनों ने खिलाड़ियों को बोर्ड का स्टैंड बताया कि अगर नकवी ट्रॉफी देने आते हैं तो भारतीय टीम स्टेज पर नहीं जाएगी। पुरुष खिलाड़ियों ने मनाया था बिना ट्रॉफी के जश्न पिछले साल पुरुष एशिया कप में जब भारतीय टीम नकवी के हाथों से ट्रॉफी लेने से इनकार दिया तब नकवी ने ट्रॉफी एशियन क्रिकेट काउंस के दफ्तर में भिजवा दी। इसके बाद भारतीय खिलाड़ियों ने बिना ट्रॉफी के ही जश्न मनाया था। यहां से मुकाबले के बारे में… 184 रन के टारगेट के जवाब में 111 पर ऑलआउट हुई श्रीलंका भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 183 रन बनाए। ओपनर शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने पहले विकेट के लिए 129 रन जोड़े। शेफाली ने 68 और स्मृति ने 59 रन बनाए। 184 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी श्रीलंका की टीम 19.6 ओवर में 111 रन पर ऑलआउट हो गई। भारत की ओर से श्री चरणी ने 4 विकेट लिए, जबकि दीप्ति शर्मा ने 3 विकेट झटके। शेफाली ने 24 गेंद में लगाई एशिया कप की सबसे तेज फिफ्टी शेफाली वर्मा ने 24 गेंद में अर्धशतक पूरा किया। यह विमेंस एशिया कप के इतिहास की सबसे तेज फिफ्टी रही। उन्होंने अपनी पारी में 68 रन बनाए। टूर्नामेंट की टॉप स्कोरर रहीं शेफाली शेफाली पूरे टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज रहीं। उन्होंने 5 मैचों में 171 के स्ट्राइक रेट से 236 रन बनाए। स्मृति मंधाना 213 रन के साथ दूसरे नंबर पर रहीं। दीप्ति सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज दीप्ति शर्मा ने टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा 14 विकेट लिए। उन्होंने 5 मैचों में 3.84 की इकोनॉमी से गेंदबाजी की। श्री चरणी 12 विकेट के साथ दूसरे नंबर पर रहीं। दोनों टीमों की प्लेइंग-11 श्रीलंका: चमारी अटापट्टु (कप्तान), इमेशा दुलानी, विश्मी गुणरत्ने, हसिनी परेरा, हर्षिता समरविक्रमा, कविशा दिलहारी, नीलक्षी डी सिल्वा, कौशानी नुथ्यांगना (विकेटकीपर), सुगंधिका कुमारी, चमुदी प्रबोधा, मिताली अयोध्या। भारत: स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, गुणालन कमालिनी, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), भारती फुलमाली, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, प्रेमा रावत, श्री चरणी, क्रांति गौड़, नंदनी शर्मा। मैच से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे LIVE ब्लॉग से गुजर जाइए…

Continue reading on the app

भारत ने अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया:पहले टी-20 में 157 रन का टारगेट 13.4 ओवर में चेज किया; अभिषेक के 82 रन

भारत ने पहले टी-20 में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हरा दिया। टीम ने 157 रन का टारगेट 13.4 ओवर में हासिल कर लिया। अभिषेक शर्मा ने 32 गेंद पर 82 रन की पारी खेली। उन्होंने 7 चौके और 7 छक्के लगाए। अभिषेक ने ईशान किशन के साथ 121 रन की साझेदारी की। ईशान 42 रन बनाकर आउट हुए। इससे पहले अफगानिस्तान ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 156 रन बनाए थे। अजमतुल्लाह उमरजई ने नाबाद 64 रन बनाए। भारत के लिए अर्शदीप सिंह ने 3 विकेट लिए। मैच का पूरा स्कोरबोर्ड… क्रिकेट में पहली बार वंदेमातरम के साथ शुरुआत दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में मैच से पहले पहली बार वंदे मातरम गाया गया। इसके बाद राष्ट्रगान हुआ और फिर अफगानिस्तान का राष्ट्रगान बजाया गया। 28 जनवरी को केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से जारी दिशानिर्देशों में कहा गया था कि जब ‘वंदे मातरम्’ और ‘जन गण मन’ दोनों प्रस्तुत किए जाएं, तो पहले ‘वंदे मातरम्’ और उसके बाद ‘जन गण मन’ होना चाहिए। दोनों टीमों की प्लेइंग-11 भारत: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती। अफगानिस्तान: इब्राहिम जादरान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), सेदीकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, गुलबदीन नायब, मोहम्मद नबी, राशिद खान, मुजीब उर रहमान, नूर अहमद, फजलहक फारूकी। मैच से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे LIVE ब्लॉग से गुजर जाइए…

Continue reading on the app

  Sports

पाकिस्तान ने चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारत टीम भेजने से किया इनकार, न्यूट्रल वेन्यू की मांग की

Pakistan wants hockey matches to be shifted from India to a neutral venue: पाकिस्तान ने भारत के साथ संवेदनशील द्विपक्षीय स्थिति और सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए पुरुष एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी के लिए अपनी हॉकी टीम भारत भेजने से इनकार कर दिया है. पाकिस्तान हॉकी महासंघ ने एशियाई हॉकी महासंघ से टूर्नामेंट या अपने सभी मुकाबले न्यूट्रल वेन्यू पर शिफ्ट करने का अनुरोध किया है. Wed, 16 Sep 2026 23:13:01 +0530

  Videos
See all

India आते ही चलना सीख रहे वनमानुष! | #viralnews | #viralvideo | #viralshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-16T20:00:14+00:00

Viral Video | उड़ान भरते ही प्लेन का टायर फटा, मची चीख पुकार! | #viralnews | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-16T19:55:08+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers