Responsive Scrollable Menu

तिग्मांशु धूलिया ने यश के लुक पर कसा तंज:KGF को लेकर बोले- ऐसी फिल्मों के हीरो लंबे बाल-दाढ़ी में राक्षस जैसे लगते हैं

निर्देशक तिग्मांशु धूलिया ने हाल ही में साउथ फिल्मों में दिखाए जा रहे हीरोज के लुक और हिंसा पर अपनी राय रखी। उन्होंने फिल्म ‘KGF’ के हीरो यश के लुक पर तंज कसा। तिग्मांशु ने कहा कि आजकल फिल्मों में हीरो लंबे बाल और बड़ी दाढ़ी में नजर आते हैं, जो उन्हें राक्षस जैसे लगते हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि जिस तरह के किरदार पहले रामायण और महाभारत में राक्षसों के होते थे, वे आज फिल्मों में हीरो बनकर युवाओं को पसंद आ रहे हैं। तिग्मांशु धूलिया ने यह बात कोशाला साहित्य महोत्सव में बातचीत के दौरान कही। उन्होंने कहा कि आजकल फिल्मों में बहुत ज्यादा गुस्से वाले और हिंसक किरदार दिखाए जा रहे हैं। उनके मुताबिक, ‘बाहुबली’ के बाद ‘कांतारा’ जैसी फिल्मों में मार-काट और खून-खराबा काफी बढ़ गया है। तिग्मांशु ने कहा कि उन्हें इस तरह का सिनेमा बिल्कुल पसंद नहीं है। हालांकि, उन्होंने यह भी माना कि दर्शक ऐसी फिल्मों को पसंद कर रहे हैं। उनके मुताबिक, इसकी एक वजह समाज में लोगों के अंदर मौजूद गुस्सा हो सकता है। उन्होंने कहा कि शायद लोगों को अपना गुस्सा निकालने का कोई जरिया नहीं मिल रहा, इसलिए वे फिल्मों के इन किरदारों में खुद को देखते हैं और उन्हें देखकर मजा लेते हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें समझ नहीं आता कि इन फिल्मों का लोगों पर इतना असर क्यों है? तिग्मांशु ने यह भी कहा कि लगातार ऐसी फिल्में बन रही हैं और दर्शक उन्हें पसंद कर रहे हैं। तिग्मांशु धूलिया ने ‘धुरंधर’ की कहानी पर सवाल उठाए हाल ही में तिग्मांशु धूलिया ने मौजूदा हिंदी सिनेमा में कहानी कहने के तरीके पर सवाल उठाए थे। उन्होंने कहा था कि कॉरपोरेट कल्चर और एक जैसे फिल्मी टेम्पलेट के कारण फिल्मों में मौलिक कहानियां कम होती जा रही हैं। धूलिया ने यह टिप्पणी हाल ही में एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया (EGI) की ओर से आयोजित राजेंद्र माथुर मेमोरियल लेक्चर के दौरान की थी। धूलिया ने कमर्शियल मेनस्ट्रीम सिनेमा का उदाहरण देते हुए ‘पुष्पा’, 'KGF' और ‘धुरंधर’ का जिक्र किया था। उन्होंने कहा, “हर फिल्म एक फिक्शनल बायोपिक है।” ‘धुरंधर’ का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि अगर किसी से फिल्म की कहानी पूछी जाए तो शायद वह उसे ठीक से बता नहीं पाएगा। उन्होंने कहा था, “मैंने वह फिल्म देखी है। मुझे फिल्म का पहला पार्ट काफी पसंद आया। बहुत अच्छी तरह प्रेजेंट किया गया है, काफी एंगेजिंग है और म्यूजिक भी अच्छा है, लेकिन आप उसकी कहानी पूछिएगा तो आप कहानी बता नहीं पाएंगे।” धूलिया ने फिल्म की कहानी को अपने अंदाज में समझाते हुए कहा, “एक आदमी है, अंडरकवर स्पाई है, पाकिस्तान जाता है और वहां तबाही मचा देता है। ये कोई कहानी हुई?” उन्होंने आगे कहा था कि फिल्मों में कहानी कहने वाले लोग कम हो गए हैं और जो लोग अलग तरह की कहानी कहना चाहते हैं, उन्हें बनाने का मौका नहीं मिलता। उनके मुताबिक मेकर्स को डर रहता है कि ऐसी फिल्में चलेंगी नहीं। धूलिया बोले- फिल्मों में एक जैसा टेंपलेट दिखाई दे रहा है धूलिया ने कहा था कि एक ही जैसा टेंपलेट हर जगह दिखाई दे रहा है। उन्होंने इसे एक्सट्रीम कैपिटलिज्म से जोड़ते हुए कहा कि जिस तरह शहरों, फैशन, गाड़ियों और दुकानों में एकरूपता बढ़ रही है, उसी तरह फिल्मों में भी इंडिविजुअलिटी कम होती जा रही है। उन्होंने पुराने हिंदी सिनेमा का जिक्र करते हुए कहा कि बिमल रॉय, शक्ति सामंत, मनमोहन देसाई, प्रकाश मेहरा और सुभाष घई जैसे फिल्मकारों से लेकर 2017 तक हिंदी सिनेमा में स्थिति ठीक थी। इसके बाद अचानक बदलाव आया और हम कहानी कहना ही भूल चुके हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें… तिग्मांशु धूलिया के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनकी फिल्म ‘घमासान’ 11 सितंबर को ZEE5 पर रिलीज हुई है। फिल्म में प्रतीक गांधी और अरशद वारसी मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म बुंदेलखंड के डकैत संसार से प्रेरित कहानी पर आधारित है।

Continue reading on the app

पंजाबी सिंगर के घर ताबड़तोड़ फायरिंग:बाइक पर आए हमलावर, 2 ने गोलियां चलाईं, तीसरे ने VIDEO बनाई; गैंगस्टर डोनी बल ने जिम्मेदारी ली

बरनाला के गांव फरवाही में पंजाबी सिंगर गुलाब सिद्धू के पैतृक घर पर हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। घटना का वीडियो भी सामने आया है। इसमें बाइक पर 3 युवक घर के पास आते दिखाई दे रहे हैं। घर के बाहर पहुंचते ही युवकों ने बाइक रोकी। इसके बाद बीच में बैठे युवक ने पिस्टल लोड कर गोलियां चलानी शुरू कर दीं। उसके पीछे बैठे युवक ने भी फायरिंग की। जबकि बाइक चला रहे तीसरे युवक ने वीडियो बनाई। इसके बाद तीनों युवक करीब 8 राउंड फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए। इस दौरान किसी को चोट नहीं आई। हालांकि, गोलियां घर के गेट पर लगी हैं। कुछ समय पहले गुलाब सिद्धू को कुछ लोगों ने फिरौती और जान से मारने की धमकियां भी दी थीं। इधर, गैंगस्टर डोनी बल का एक ऑडियो सामने आया है, जिसमें उसने कहा कि ये सिद्धू मूसेवाला के नाम की रोटियां सेकता है। ड्रामे करता है। अगर सिद्धू का ये इतना चहेता था तो सिद्धू के दुश्मनों के दोस्तों की शादियों में ना जाता। इसे हमारे फोन का रिंग नहीं सुनती। इसलिए डोर बेल ही अभी बजाई है। हालांकि दैनिक भास्कर इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। फायरिंग के बाद की 2 PHOTOS…. प्रोग्राम के सिलसिले में विदेश गए सिद्धू घटना शनिवार-रविवार की दरमियानी रात करीब 1:30 से 2 बजे के बीच हुई। वारदात के समय सिंगर गुलाब सिद्धू घर पर मौजूद नहीं थे। परिवार के मुताबिक, वह इन दिनों म्यूजिकल शो और प्रोग्राम के सिलसिले में विदेश गए हुए हैं। जनवरी में हमले की कोशिश हुई थी 10 जनवरी 2026 को बरनाला पुलिस ने सिंगर गुलाब सिद्धू पर हमले की कोशिश के आरोप में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इसमें मुख्य साजिशकर्ता कोटदूना गांव का सरपंच बलजिंदर सिंह (किंदा) था। आरोपी गुलाब सिद्धू के गाने 'सरपंचियां' के बोलों से नाराज था। उसने सिंगर को सोशल मीडिया पर धमकी भी दी थी। आरोपी एक लाइव शो के दौरान घात लगाकर हमला करने की फिराक में थे। उनका मकसद पंजाब में खौफ पैदा कर बाद में फिरौती वसूलना था। गुलाब सिद्धू को दो सुरक्षाकर्मी मिले सिंगर गुलाब सिद्धू दिवंगत पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के बेहद करीबी दोस्तों में से एक हैं। मई 2022 में सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद से ही पंजाब के कई सिंगरों की सुरक्षा की समीक्षा की गई थी। गुलाब सिद्धू को पिछले काफी समय से लगातार फिरौती के फोन आ रहे थे और जान से मारने की धमकियां मिल रही थीं। इन लगातार मिल रही धमकियों और इनपुट के आधार पर पंजाब पुलिस ने उन्हें दो सुरक्षाकर्मी मुहैया कराए गए हैं, जो उनकी सुरक्षा में तैनात रहते हैं। मामले की जांच कर रही पुलिस घटना की सूचना मिलते ही थाना सदर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। पुलिस अधिकारियों ने फायरिंग की पुष्टि की। हालांकि, आसपास के रास्तों और गांव के मुख्य मार्गों पर लगे कैमरों की बारीकी से जांच की जा रही है। अधिकारियों ने कहा कि मामले की हर पहलू से गहराई से जांच की जा रही है और फॉरेंसिक सबूत जुटाकर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। *********** ये खबर भी पढ़ें: पंजाबी सिंगर गुलाब सिद्धू बोले- मेरा जुलूस निकाला: मिल रही जान से मारने की धमकी, यूरोप टूर में बोले - किसी से मिलता तक नहीं हूं पंजाबी सिंगर गुलाब सिद्धू को जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। यह बात किसी और ने नहीं बल्कि गुलाब सिद्धू ने यूरोप टूर के दौरान अपने शो में कही। उन्होंने कहा कि इस चक्कर में वह किसी से मिलते तक नहीं हैं। इस कारण से लोग उनसे गुस्सा हो जाते हैं। (पढ़ें पूरी खबर)

Continue reading on the app

  Sports

टेस्ट में सबसे ज्यादा उम्र में कप्तानी करने वाले 5 कप्तान, 127 साल से नहीं टूटा विश्व कीर्तिमान

5 Oldest captains in Test: टेस्ट क्रिकेट के डेढ़ सौ साल के इतिहास में कई दिग्गजों ने उम्र को मात देकर अपनी टीमों की कमान संभाली. पचास वर्ष की उम्र में इंग्लैंड की अगुआई करने वाले डब्ल्यूजी ग्रेस से लेकर गबी एलन, डब्लूआर हैमंड, ऑस्ट्रेलिया के वारेन बार्ड्सले और मॉडर्न दौर में पाकिस्तान के मिस्बाह-उल-हक तक, इन खिलाड़ियों ने साबित किया कि कप्तानी केवल शारीरिक फुर्ती का खेल नहीं, बल्कि अनुभव और मानसिक दृढ़ता का संगम है. Sat, 19 Sep 2026 05:01:03 +0530

  Videos
See all

Salman Khan पहुंचे आशीष शेलार के घर, गणपति बप्पा के किए दर्शन! | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-18T23:10:06+00:00

Trump Tariff News: Russia Oil खरीदना पड़ेगा भारी? भारत पर 100% Tariff का खतरा! India Economy | Trade #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-18T23:30:40+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers