Responsive Scrollable Menu

विमेंस एशिया कप 2026 में आज भारत – पाकिस्तान का मुकाबला, 150वें मैच में कप्तानी करेंगी हरमनप्रीत कौर

भारत और पाकिस्तान के बीच विमेंस एशिया कप 2026 का मुकाबला शनिवार रात 8 बजे दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। दरअसल भारत अपने दोनों मुकाबले जीतकर पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुका है, जबकि पाकिस्तान इस मैच में जीत दर्ज कर अंतिम चार में जगह पक्की करना चाहेगा। मुकाबले में हरमनप्रीत कौर के नाम एक बड़ा रिकॉर्ड दर्ज होने वाला है।

भारत पिछले चार टी-20 मुकाबलों से अजेय है। पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ आखिरी जीत अक्टूबर 2022 में एशिया कप में दर्ज की थी। इसके बाद दोनों टीमों के बीच भारत का पलड़ा भारी रहा है। टी-20 इंटरनेशनल में दोनों टीमें अब तक 17 बार भिड़ी हैं, जिनमें भारत ने 14 मैच जीते हैं, जबकि पाकिस्तान को सिर्फ तीन मुकाबलों में सफलता मिली है।

भारत का रिकॉर्ड मजबूत

दरअसल विमेंस एशिया कप में भी भारत का रिकॉर्ड पाकिस्तान के खिलाफ मजबूत रहा है। पाकिस्तान की टूर्नामेंट में भारत पर सिर्फ एक जीत दर्ज है जबकि बाकी छह मुकाबले भारत ने अपने नाम किए हैं। ग्रुप स्टेज में भारत चार अंकों के साथ पहले स्थान पर है, जबकि पाकिस्तान दो अंकों के साथ दूसरे स्थान पर मौजूद है। अगर पाकिस्तान यह मुकाबला जीतता है तो वह सीधे सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा। हार की स्थिति में उसे अपने आखिरी लीग मैच में हॉन्गकॉन्ग को हराना होगा। इस मुकाबले में हरमनप्रीत कौर एक और उपलब्धि अपने नाम करेंगी। वे टी-20 इंटरनेशनल में 150वीं बार कप्तानी करने वाली दुनिया की पहली क्रिकेटर बन जाएंगी।

स्मृति मंधाना और दीप्ति शर्मा पर रहेंगी नजरें

वहीं भारत के लिए इस टूर्नामेंट में स्मृति मंधाना शानदार फॉर्म में रही हैं। उन्होंने दो मैचों में 193.24 के स्ट्राइक रेट से 143 रन बनाए हैं। पिछले मुकाबले में उन्होंने 124 रन की पारी खेली थी। गेंदबाजी में दीप्ति शर्मा ने दो मैचों में छह विकेट लेकर सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली भारतीय गेंदबाज का स्थान हासिल किया है। उन्होंने सिर्फ 2.16 की इकोनॉमी से रन खर्च किए हैं। पाकिस्तान की ओर से ओपनर मुनीबा अली और स्पिनर सादिया इकबाल सबसे प्रभावशाली खिलाड़ी रही हैं। मुनीबा ने पहले मैच में 54 रन बनाए थे, जबकि सादिया ने तीन विकेट लेकर टीम की गेंदबाजी में अहम भूमिका निभाई। दुबई की पिच पर स्पिनरों को लगातार मदद मिली है। टूर्नामेंट के शुरुआती सात मैचों में स्पिनरों ने 71 विकेट हासिल किए हैं, जबकि तेज गेंदबाजों को 31 विकेट मिले हैं। मुकाबले के समय तापमान करीब 37 डिग्री रहने का अनुमान है।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11 इस प्रकार है :

भारत

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, प्रतिका रावल, भारती फुलमाली, रिचा घोष, दीप्ति शर्मा, प्रेमा रावत, श्री चरणी, क्रांति गौड़, नंदनी शर्मा।

पाकिस्तान

फातिमा सना (कप्तान), मुनीबा अली, शवाल जुल्फिकार, गुल फिरोजा, आयशा जफर, सदफ शमास, ईमान फातिमा, उम्म-ए-हानी, तुबा हसन, नशरा संधू, सादिया इकबाल।

Continue reading on the app

TV की आवाज होगी और दमदार! ₹3,000 से कम में ये Bluetooth Soundbars, मूवी-म्यूजिक का मजा होगा दोगुना

Bluetooth Soundbars Under ₹3,000: ₹3,000 से कम में कई Bluetooth Soundbars उपलब्ध हैं, जो TV की आवाज को ज्यादा दमदार बनाने में मदद कर सकते हैं. इनमें 20W से 80W तक Sound Output वाले अलग-अलग विकल्प दिखाई दे रहे हैं. Bluetooth के साथ AUX, USB, TV ARC और TWS जैसे Connectivity Options भी मिल रहे हैं. कुछ मॉडल Built-in Battery और कई घंटों के Playback के साथ आते हैं, जिससे इन्हें Portable तरीके से भी इस्तेमाल किया जा सकता है. इस लिस्ट में Nu Republic, CrossBeats, boAt और ZEBRONICS के Soundbars शामिल हैं, जिन्हें जरूरत और बजट के हिसाब से देखा जा सकता है.

Continue reading on the app

  Sports

अभिषेक शर्मा ने 30 गेंदों में शतक लगाने के बाद क्यों किया ओम नमः शिवाय सेलिब्रेशन? ये है वजह

अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में अभिषेक शर्मा ने 34 गेंदों मं 108 रनों की तूफानी पारी खेली. अभिषेक शर्मा ने शतक लगाते ही खास अंदाज में सेलिब्रेशन किया. Thu, 17 Sep 2026 21:06:37 +0530

  Videos
See all

PM Modi Birthday : PM मोदी के जन्मदिन पर CM Yogi ने ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में शिरकत किया #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-17T15:33:28+00:00

Tamannaah Bhatia ने Chhath Puja और Chhath Geet पर क्या कहा?| #shorts #tamannaahbhatia #chhathpuja #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-17T15:35:48+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers