Cyber Fraud : 6000 करोड़ रुपये के साइबर फ्रॉड मामले में पुलिस की जांच आगे बढ़ रही है! | Cyber Scam
Cyber Fraud : 6000 करोड़ रुपये के साइबर फ्रॉड मामले में पुलिस की जांच आगे बढ़ रही है! | Cyber Scam #cyberfraud #cybercrime #6000CroreFraud #CyberScam #onlinefraud #fraudcase ₹6,000 करोड़ के साइबर फ्रॉड मामले में पुलिस की जांच लगातार आगे बढ़ रही है। इतने बड़े साइबर धोखाधड़ी मामले में पुलिस किन कड़ियों को जोड़ रही है और जांच में अब तक क्या सामने आया है? मामले से जुड़े संदिग्धों, लेन-देन और जांच की प्रगति पर देखिए पूरी रिपोर्ट। news18 live | aaj ka taaja khabar | आज की ताजा खबर | up live news | news18 up live news | up news live | aaj ke taaja khabar | hindi hews | latest news | news in hindi | hindi samachar | hindi khabar | n18oc_uttar_pradesh Follow Every Breaking Story LIVE ???? Watch News18 LIVE 24x7: https://youtube.com/live/pVXYxHNwJo8 SUBSCRIBE to get the Latest News & Updates - http://bit.ly/News18UP News18 Mobile App - https://onelink.to/desc-youtube Follow Us on Social Media: Website: https://bit.ly/3auydBL Twitter: https://twitter.com/News18UP https://twitter.com/News18_UK Facebook: https://www.facebook.com/News18UP/ https://www.facebook.com/News18UK/ About Channel: News18 UP Uttarakhand is one of India's leading Hindi news channel and can be watched live on YouTube. News18 UP Uttarakhand news channel is a part of Network 18. Topics such as politics, education, health, environment, economy, business, sports, and entertainment are covered by this channel. The channel gives nationwide coverage. News18 UP Uttarakhand ,भारत का एक मात्र भरोसेमंद और लोकप्रिय न्यूज़ चैनल है। यह चैनल नेटवर्क १८ का हिस्सा है। यह चैनल उत्तरप्रदेश एवं उत्तराखंड के सभी क्षेत्रीय खबरों के साथ साथ सरकार, राजनीति, पर्यावरण , खेल-कूद से जुड़ी राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय खबरें प्रसारित करता है|
Prayagraj में पूर्व प्रधान की हत्या के मामले में मुठभेड़ के बाद 4 आरोपी गिरफ्तार
प्रयागराज जिले में गंगा नगर के हंडिया थाना क्षेत्र में मंगलवार को हुई पूर्व ग्राम प्रधान पवन कुमार यादव की हत्या के मामले में पुलिस ने बुधवार को चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने यह जानकारी दी। डीसीपी (गंगा नगर) कुलदीप गुनावत ने बताया कि मंगलवार शाम पवन कुमार यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी जिसके बाद हंडिया थाने में अशोक कुमार यादव की तहरीर पर तीन अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था।
उन्होंने बताया कि पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर विनोद कुमार यादव और बृजेश कुमार यादव को बुधवार दोपहर में हंडिया थानाक्षेत्र में सराय कस्तूरी बाग के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक अभियुक्त विनोद कुमार यादव ने पूछताछ करने पर बताया कि उसने चुनावी रंजिश के चलते पवन कुमार यादव की हत्या कराई है। इस घटना को जितेंद्र उर्फ लल्ला यादव और निहाल अहमद ने अंजाम दिया।
डीसीसी ने बताया कि विनोद कुमार द्वारा दी गई सूचना पर पुलिस टीम जसवा क्षेत्र में नहर रोड स्थित एक बाग के पास पहुंची जहां पुलिस टीम को देखकर दो संदिग्ध व्यक्ति मोटरसाइकिल से भागने लगे। उन्होंने कहा कि पुलिस टीम ने उनका पीछा किया तो उन लोगों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। डीसीपी के मुताबिक पुलिस की जवाबी गोलीबारी में दोनों व्यक्तियों के पैर में गोली लगी और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
इनकी पहचान जितेंद्र उर्फ लल्ला यादव और निहाल अहमद के रूप में हुई। गुणावत ने कहा कि पुलिस टीम ने जितेंद्र के कब्जे से एक तमंचा, एक खोखा कारतूस और निहाल के कब्जे से एक तमंचा और एक कारतूस बरामद की। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ करने पर यह तथ्य प्रकाश में आया कि विनोद कुमार यादव और पवन कुमार यादव एक ही राजनैतिक दल के सदस्य थे जिनके बीच पंचायत चुनाव को लेकर रंजिश थी।
पुलिस के मुताबिक विनोद कुमार यादव ने अपनी पत्नी को गांव में ही संविदा पर नौकरी पर रखवाया था जिसे पवन कुमार ने नौकरी से हटवा दिया था। इन्ही बातों को लेकर विनोद कुमार यादव की पवन कुमार यादव से दुश्मनी हो गयी थी। पुलिस के अनुसार पूछताछ से पता चला कि विनोद ने जितेन्द्र को 25,000 रुपये दिये थे।
इस रकम से तमंचा और कारतूस खरीदा गया था। जितेन्द्र ने घटना को अंजाम देने के लिए अपने साथी बृजेश यादव और निहाल अहमद से संपर्क किया था।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News18
prabhasakshi









