Responsive Scrollable Menu

खनिज खोज में तेजी के लिए NITI Aayog ने निजी भागीदारी और आसान नियमों की सिफारिश की

नीति आयोग ने बुधवार को कहा कि सरकार को खनिज संसाधनों की नई खोज में तेजी लाने के लिए भू-वैज्ञानिक आंकड़ों तक पहुंच आसान बनाने, खोज से जुड़ी छोटी कंपनियों के लिए जोखिम पूंजी और वित्तीय सहायता तथा निजी क्षेत्र की भागीदारी बढ़ाने के उपाय करने चाहिए। नीति आयोग ने व्यापार पर अपनी तिमाही रिपोर्ट (ट्रेड वॉच क्वार्टरली) में सुझाव दिया कि सरकार को अनुपालन रिपोर्ट की वैधता अवधि बढ़ानी चाहिए, बार-बार होने वाली मंजूरी की प्रक्रियाओं को कम करना चाहिए, वन और वन भूमि के उपयोग के बाद बदले में दूसरी जगह वन लगाने से जुड़ी प्रक्रियाओं को सरल बनाना चाहिए तथा पहले से मौजूद परियोजनाओं के विस्तार के लिए स्पष्ट नियम बनाने चाहिए। इससे परियोजनाओं में होने वाली देरी को कम करने में मदद मिलेगी।

आयोग ने पुराने औद्योगिक क्षेत्रों के विस्तार से जुड़ी परियोजनाओं के लिए भी स्पष्ट नियम बनाने का सुझाव दिया है। रिपोर्ट में नवीकरणीय ऊर्जा की खुली पहुंच से जुड़े नियमों में एकरूपता लाने, औद्योगिक उपभोक्ताओं के लिए बैंकिंग सीमा बढ़ाने और बिजली पारेषण शुल्क को तर्कसंगत बनाने की सिफारिश की गई है। साथ ही, खनिजों के गारे के परिवहन के लिए पाइपलाइन परियोजनाओं को तेजी से मंजूरी देने और परियोजना स्थल से बाहर की लॉजिस्टिक सुविधाओं पर माल एवं सेवा कर के प्रावधान से जुड़े मसलों को दूर करने की बात कही गई है।

नीति आयोग ने विमानन क्षेत्र के लिए जरूरी उच्च गुणवत्ता वाले मिश्र धातु इस्पात, विशेष मिश्र धातु, एल्युमीनियम और टाइटेनियम मिश्र धातुओं का घरेलू उत्पादन बढ़ाने की जरूरत बताई। इसके साथ चरणबद्ध तरीके से घरेलू सामग्री के उपयोग की अनिवार्यता लागू करने और विमान उद्योग की आपूर्ति श्रृंखला में भारतीय कंपनियों की भागीदारी बढ़ाने का सुझाव दिया गया है। नीति आयोग ने यूरोपीय संघ की कार्बन सीमा समायोजन व्यवस्था के तहत सत्यापन की क्षमता बढ़ाने और निर्यातकों को यूरोपीय संघ की कार्बन संबंधी रिपोर्टिंग जरूरतों को पूरा करने में मदद देने की भी सिफारिश की है।

वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही की रिपोर्ट के अनुसार, वैश्विक स्तर पर धातु की मांग 1.63 लाख करोड़ डॉलर रही। इसमें भारत का निर्यात 34.8 अरब डॉलर रहा, जो वैश्विक मांग का 2.1 प्रतिशत है। लौह एवं इस्पात (उनसे बनी वस्तुओं समेत) वैश्विक धातु मांग का 50.9 प्रतिशत यानी 826.8 अरब डॉलर रही।

भारत इस मांग का केवल 2.5 प्रतिशत हिस्सा पूरा करता है। भारत प्राथमिक एल्युमीनियम और इस्पात उत्पादन में दुनिया में दूसरे, लौह अयस्क, क्रोमाइट और जस्ता उत्पादन में तीसरे तथा मैंगनीज अयस्क उत्पादन में पांचवें स्थान पर है। रिपोर्ट के अनुसार, भारत प्रमुख थोक खनिजों के मामले में काफी हद तक आत्मनिर्भर है।

लौह अयस्क में आत्मनिर्भरता 100 प्रतिशत, जस्ता में 94 प्रतिशत, क्रोमाइट में 92 प्रतिशत और बॉक्साइट में 90 प्रतिशत है। वहीं मैंगनीज अयस्क में यह 37 प्रतिशत, तांबे में 35 प्रतिशत और मैग्नेसाइट में 17 प्रतिशत है।

Continue reading on the app

India vs West Indies: वेस्टइंडीज सीरीज के लिए हुआ स्क्वॉड का ऐलान, नमन धीर और आकिब नबी की टीम इंडिया में एंट्री

India vs West Indies: पंजाब के बल्लेबाज नमन धीर और जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज औकिब नबी को पहली बार भारत की वनडे टीम में जगह मिली है। दोनों को वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया है।

Continue reading on the app

  Sports

West Indies के खिलाफ Team India ऐलान, ODI और T20I में युवा चेहरों को मौका

भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली वनडे और टी20 इंटरनेशनल सीरीज़ के लिए अपनी 15-सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। श्रेयस अय्यर की गैर-मौजूदगी में ऋषभ पंत की वापसी की काफी चर्चा थी, लेकिन उन्हें टीम में जगह नहीं मिल पाई क्योंकि टीम मैनेजमेंट ने उनकी जगह ध्रुव जुरेल को चुना। पंत अब आने वाले ईरानी कप में 'रेस्ट ऑफ़ इंडिया' टीम की कप्तानी करेंगे।

इसे भी पढ़ें: Asian Games के लिए Sri Lanka Women Cricket टीम घोषित, चमारी अटापट्टू संभालेंगी कमान

दूसरी ओर, एशियाई खेलों की टीम में चुने गए नितीश कुमार रेड्डी को उस टीम से हटाकर वनडे टीम में शामिल किया गया है। ऐसा इसलिए किया गया है क्योंकि हार्दिक पांड्या अभी तक पूरी तरह फिट नहीं हो पाए हैं और खेल में वापसी नहीं कर सके हैं। भारत के वेस्टइंडीज़ दौरे में तीन वनडे और तीन T20 इंटरनेशनल मैच खेले जाएंगे।

भारत की वनडे टीम


शुबमन गिल [सी], रोहित शर्मा, विराट कोहली, रुतुराज गायकवाड़, केएल राहुल [वीसी], ध्रुव जुरेल, नितीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जड़ेजा, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, मोहम्मद सिराज, औकिब नबी, यशस्वी जयसवाल, नमन धीर।

भारत की T20I टीम


श्रेयस अय्यर [सी], अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन [विकेटकीपर], संजू सैमसन [विकेटकीपर], तिलक वर्मा [वीसी], शिवम दुबे, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, नितीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, मयंक यादव।

T20I के लिए मयंक और प्रिंस पर विचार


जसप्रीत बुमराह को आराम दिए जाने के बाद मयंक यादव और प्रिंस यादव की T20I टीम में वापसी हुई है, जबकि यश ठाकुर अपनी जगह नहीं बचा पाए। दिलचस्प बात यह है कि कुलदीप यादव को वापस बुलाया गया है, क्योंकि वरुण चक्रवर्ती साइड स्ट्रेन (मांसपेशियों में खिंचाव) के कारण सीरीज़ से बाहर हो गए हैं।

रोहित की जगह बरकरार; वनडे में नबी और नमन चुने गए


इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे से पहले रोहित शर्मा की जगह पर सवाल उठ रहे थे। हालांकि, मुंबई के इस बल्लेबाज ने लॉर्ड्स में शानदार पारी खेली, जिससे उन्हें टीम में बने रहने का मौका मिला। इस बीच, BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने पूर्व भारतीय कप्तान का समर्थन किया है, लेकिन टीम मैनेजमेंट ने भविष्य में बदलाव की गुंजाइश रखी है, क्योंकि यशस्वी जायसवाल को भी टीम में चुना गया है।

इसे भी पढ़ें: Sanju Samson ने T20 में 57 रन जड़कर आलोचकों को दिया जवाब, बोले- मैं रोबोट नहीं हूं

गेंदबाजी की बात करें तो काउंटी क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के बाद आकिब नबी को पहली बार वनडे टीम में बुलाया गया है। नमन धीर को भी टीम में जगह मिली है, जबकि ऋतुराज गायकवाड़ की वापसी हुई है और उनके चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने की पूरी संभावना है क्योंकि श्रेयस एशियाई खेलों के लिए टीम से बाहर रहेंगे।

Thu, 17 Sep 2026 12:32:00 +0530

  Videos
See all

इस्लामी मुल्क बांग्लादेश में एक बार फिर से हिन्दुओं पर हमला #bangladeshhindus #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-17T08:02:55+00:00

पीएम मोदी के जन्मदिन पर CM Yogi ने दी बधाई | PM Modi Birthday | Yogi Adityanath | UP News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-17T08:12:40+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers