Responsive Scrollable Menu

PM Narendra Modi के जन्मदिन पर Varanasi में जुटेंगे NDA के शीर्ष नेता

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 76वें जन्मदिन और निर्वाचित प्रतिनिधि के तौर पर जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने के मौके पर आयोजित बाइक रैली को हरी झंडी दिखाने के लिए आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के कई अन्य बड़े नेता बृहस्पतिवार को वाराणसी में इकट्ठा होंगे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय मंत्री एवं लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) प्रमुख चिराग पासवान भी मोदी के लोकसभा क्षेत्र में होने वाले इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मोदी के जन्मदिन को एक महीने तक चलने वाले जन-संपर्क अभियान की शुरुआत के तौर पर मनाना चाहती है।

वाराणसी में प्रस्तावित बाइक रैली इस अभियान का हिस्सा है। मोदी सात अक्टूबर 2001 से 22 मई 2014 तक गुजरात के मुख्यमंत्री रहे। उन्होंने 26 मई 2014 को प्रधानमंत्री पद संभाला।

वह पहली बार 2014 में वाराणसी से लोकसभा सदस्य चुने गए थे। उन्होंने 2019 और 2024 के लोकसभा चुनावों में भी यह सीट बरकरार रखी। वाराणसी से वडनगर तक ‘सेवा संकल्प’ बाइक रैली को उसी समय हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा, जब गुजरात में मोदी के जन्मस्थान वडनगर से विपरीत दिशा में निकलने वाली एक और रैली शुरू होगी।

दोनों रैली 17 सितंबर को मोदी के जन्मदिन के मौके पर शुरू होंगी और सात अक्टूबर को समाप्त होंगी। यह वही तारीख है, जब मोदी ने 2001 में पहली बार गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में कार्यभार संभाला था। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुजरात में वडनगर से वाराणसी के लिए रवाना होने वाली ‘सेवा संकल्प’ बाइक रैली को हरी झंडी दिखाएंगे, जहां मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे।

आयोजकों के मुताबिक, दोनों बाइक रैली 10 राज्यों के 193 जिलों और लगभग 1,159 गांवों से गुजरते हुए करीब 40,000 किलोमीटर की दूरी तय करेंगी। उन्होंने कहा कि इन रैलियों में लगभग 1,000 युवाओं के हिस्सा लेने की उम्मीद है। बाइक रैली के मार्ग पर स्वच्छता, वृक्षारोपण, पानी बचाने और नशा-मुक्त, टीबी-मुक्त तथा प्लास्टिक-मुक्त भारत संबंधी अभियान चलाए जाएंगे।

तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) प्रमुख नायडू बाइक रैली की शुरुआत से जुड़े कार्यक्रम में शामिल होने से पहले काशी विश्वनाथ मंदिर जाएंगे। सूत्रों के मुताबिक, शिंदे ने भी वाराणसी में प्रस्तावित कार्यक्रम में शामिल होने की पुष्टि कर दी है। इसके अलावा, देशभर में आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों के तहत भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन उज्जैन के राम घाट पर ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाएंगे।

भाजपा ने लोगों से अपील की है कि वे मोदी के सार्वजनिक जीवन में बिताए गए समय के प्रति आभार जताने के लिए शाम को अपने घरों में दीये जलाएं। भाजपा मोदी के जन्मदिन को ‘सेवा दिवस’ के रूप में मनाएगी, जिसके तहत देशभर में रक्तदान शिविर भी आयोजित किए जाएंगे। पार्टी इस अवसर पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी, जो 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा।

इसके तहत लोगों को कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी देने वाली प्रदर्शनियां, संगोष्ठियां और खास तौर पर युवाओं पर लक्षित कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

Continue reading on the app

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के सफल आयोजन के लिए मोदी के नेतृत्व की सराहना की

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के सफल आयोजन के लिए मोदी के नेतृत्व की सराहना की

Continue reading on the app

  Sports

IND vs WI: कब से शुरू होगी वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे-T20 सीरीज, जिसके लिए आज हुआ टीम इंडिया का ऐलान

India squad announcement vs West Indies: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 27 सितंबर से तीन वनडे और पांच टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले जाएंगे. वेस्टइंडीज के इस दौरे का पहला मैच तिरुवनंतपुरम में खेला जाएगा. वेस्टइंडीज के खिलाफ यह शृंखला चयनकर्ताओं को नए खिलाड़ियों और अनुभवी खिलाड़ियों को परखने का मौका देगी. जडेजा की वापसी से टीम में अनुभव का भी इजाफा होगा. Wed, 16 Sep 2026 22:56:21 +0530

  Videos
See all

Jammu: MHA के दौरे के बाद रोहिंग्या बस्तियों पर बड़ा एक्शन, खुद झुग्गियां खाली कर भाग रहे घुसपैठिए! #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-16T18:11:31+00:00

News Ki Pathshala: मक्का पर हूती का ड्रोन हमला | Houthi Drone Attack | Hindi News | Middle East News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-16T18:15:40+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers