किचन सिंक से आ रही सड़ी हुई बदबू? प्लंबर बुलाने से पहले करें ये छोटा सा काम, 2 मिनट में साफ़ हो जाएगा नाला!
Clogged Drain Home Remedy : किचन सिंक से आने वाली सड़ी हुई बदबू और जाम नाले की समस्या से परेशान हैं? महंगे प्लंबर को बुलाने और पैसे खर्च करने की कोई ज़रूरत नहीं है. रसोई में मौजूद चीजों की मदद से सिर्फ 2 मिनट में नाला खुद साफ हो जाएगा और बदबू भी छूमंतर हो जाएगी. जानिए इस आसान ट्रिक और भविष्य में सिंक को साफ रखने के खास टिप्स!
वेस्टइंडीज सीरीज के लिए हुआ टीम इंडिया का ऐलान, रोहित-विराट की वापसी, इन स्टार बड़े खिलाड़ियों की हुई छुट्टी
Team India Squald Announced For West Indies Series: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 3 वनडे और 5 टी20I मैचों की सीरीज खेली जाएगी. इस वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली जाने वाली वनडे और टी20 सीरीज के लिए बीसीसीआई ने टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है. वनडे टीम में रोहित शर्मा और विराट कोहली की वापसी हुई है, लेकिन हैरानी वाली बात है कि ऋषभ पंत और हार्दिक पांड्या को दोनों स्क्वाड में जगह नहीं मिली है. जबकि ऋतुराज गायकवाड़ और नमन धीर को वनडे टीम में मौका मिला है. इसके अलावा रवींद्र जडेजा की भी वनडे टीम में वापसी हो रही है. वहीं टी20 स्क्वाड की बात करें तो ज्यादा बदलाव नहीं हुआ है. टी20 की कप्तानी श्रेयस अय्यर संभालेंगे, तो उन्हें वनडे टीम में शामिल नहीं किया गया है.
रोहित-विराट की वापसी, गायकवाड़, जायसवाल और नमन धीर को मौका
वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड में रोहित शर्मा और विराट कोहली की वापसी हुई है. शुभमन गिल कप्तान और केएल राहुल उपकप्तान के साथ विकेटकीपर की जिम्मेदारी भी निभाएंगे. वहीं लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे रुतुराज गायकवाड़, यशस्वी जायसवाल और नमन धीर जैसे बल्लेबाजों को भी वनडे स्क्वाड में शामिल किया गया है.
ऑलराउंड की भूमिका में होंगे नितीश कुमार रेड्डी और रवींद्र जडेजा
वहीं वनडे स्क्वाड में विकेटकीपर के तौर पर ध्रुव जुरेल को मौका मिला है. वहीं ऑलराउंडर की भूमिका में नितीश कुमार रेड्डी और रवींद्र जडेजा होंगे. जबकि मुख्य स्पिनर जडेजा के अलावा कुलदीप यादव होंगे. वहीं तेज गेंदबाजी डिपार्टमेंट को प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज और आकिब नबी के साथ गुरनूर बराड़ संभालेंगे.
???? News ????#TeamIndia ODI & T20I squads announced for West Indies tour of India 2026, along with updated squad for Japan T20I & Asian Games.
— BCCI (@BCCI) September 16, 2026
More Details ▶️https://t.co/Lxx3Bz8Q14 pic.twitter.com/Y9RGlQ09XK
वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारत का स्क्वाड
शुभमन गिल, रोहित शर्मा, विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, केएल राहुल, ध्रुव जुरेल, नितीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर ब्रार, मोहम्मद सिराज, औकिब नबी, यशस्वी जायसवाल और नमन धीर.
वेस्टइंडीज के खिलाफ T20I सीरीज के लिए भारत का स्क्वाड
श्रेयस अय्यर, अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन, संजू सैमसन, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, नितीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव और मयंक यादव.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
News Nation









