Cruiser Bike: कावासाकी वल्कन एस का 2027 मॉडल अपडेट, जानें कीमत और नए कलर
Cruiser Bike: कावासाकी ने अपनी क्रूजर मोटरसाइकिल वल्कन एस को 2027 मॉडल ईयर के लिए अपडेट किया है। बाइक में 2026 मॉडल की तुलना में ज्यादातर मैकेनिकल पार्ट्स को पहले जैसा ही रखा गया है। हालांकि, कंपनी ने इसके 649 सीसी पैरेलल-ट्विन इंजन के टॉर्क आउटपुट में बदलाव किया है। इसके अलावा बाइक को नया कलर ऑप्शन मिला है, जबकि ब्रेक सेटअप में भी बदलाव किया गया है।
इंजन और पावर
2027 कावासाकी वल्कन एस में ज्यादातर मैकेनिकल पार्ट्स पहले जैसे ही हैं। बाइक की पावर और पावर-टॉर्क मिलने वाले आरपीएम में भी कोई बदलाव नहीं किया गया है।
2026 मॉडल को अपडेट करते समय कंपनी ने इसके 649 सीसी पैरेलल-ट्विन इंजन के टॉर्क में 1.4 एनएम की कमी की थी। तब बाइक 61 बीएचपी की पावर और 61 एनएम का टॉर्क जनरेट करती थी।
अब 2027 मॉडल के साथ कावासाकी ने टॉर्क को फिर से बढ़ा दिया है। नई वल्कन एस अब 62.4 एनएम का टॉर्क जनरेट करती है, जो 2024 मॉडल के आंकड़े के बराबर है।
फीचर्स और सस्पेंशन
फीचर्स की बात करें तो 2027 वल्कन एस में पहले जैसा ही एनालॉग-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है। राइडर सेफ्टी के लिए इसमें डुअल-चैनल एबीएस मिलता है।
बाइक में पहले 272 मिलीमीटर का फ्रंट डिस्क और 216 मिलीमीटर का रियर डिस्क ब्रेक दिया गया था। 2027 मॉडल में ब्रेक सेटअप में बदलाव किया गया है और दोनों डिस्क को पहले की तुलना में थोड़ा छोटा किया गया है।
सस्पेंशन सेटअप में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसमें आगे 130 मिलीमीटर ट्रैवल वाला फ्रंट फोर्क और पीछे 80 मिलीमीटर ट्रैवल वाला लिंकेज मोनोशॉक मिलता है।
सीट हाइट और ग्राउंड क्लीयरेंस
कावासाकी वल्कन एस की सीट हाइट 705 मिलीमीटर है। कम सीट हाइट के कारण इसे छोटे कद वाले राइडर्स के लिए भी चलाना अपेक्षाकृत आसान हो सकता है। बाइक में 130 मिलीमीटर का ग्राउंड क्लीयरेंस मिलता है।
नया कलर और कीमत
2027 कावासाकी वल्कन एस को मेटैलिक कार्बन ग्रे कलर में पेश किया गया है, जिसमें ब्लूइश-ग्रीन रंग की हल्की झलक दिखाई देती है। इस नए रंग ने 2026 मॉडल में उपलब्ध मैटेलिक फ्लैट स्पार्क ब्लैक कलर की जगह ली है।
2027 वल्कन एस की एक्स-शोरूम कीमत 8.23 लाख रुपये रखी गई है। इसकी डिलीवरी सितंबर 2026 के मध्य से शुरू होने की उम्मीद है। नई कीमत 2026 मॉडल की तुलना में 10,000 रुपये ज्यादा है।
(मंजू कुमारी)
₹23,000 में Samsung का नया फोन लॉन्च! मिलेगा 6,000mAh बैटरी और MediaTek Helio G99 प्रोसेसर
दक्षिण कोरिया की टेक कंपनी Samsung ने चुपचाप कुछ ग्लोबल मार्केट में अपना नया एंट्री-लेवल स्मार्टफोन Samsung Galaxy A08 लॉन्च कर दिया है। यह नया स्मार्टफोन अभी कंपनी की वेबसाइट पर बिक्री के लिए उपलब्ध है और इसे सिर्फ एक ही RAM और स्टोरेज कॉन्फिगरेशन में पेश किया गया है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
Moneycontrol








