Responsive Scrollable Menu

इंदौर के सांवेर में जर्जर मकान तोड़ने के दौरान हादसा, दीवार गिरने से 4 महिलाओं की मौत, तीन लोग हुए घायल

इंदौर जिले के सांवेर से दुखद खबर सामने आई है। दरअसल एक जर्जर मकान तोड़ने के दौरान अचानक पास के मकान की दीवार भरभराकर गिर गई। वहीं इस दौरान मलबे में कई मजदूर दब गए जिनमें चार महिलाओं की मौत हो गई। मृतकों की पहचान चंदा बाई, सीमा बाई, सुशीला बाई और रीना बाई के रूप में हुई है। हादसे में तीन अन्य लोग घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।

दरअसल पुलिस और नगर परिषद की टीम ने मौके पर पहुंचकर जेसीबी से मलबा हटाया और दबे लोगों को निकालने का अभियान शुरू किया। एसडीओपी देवेंद्र धुर्वे ने चार महिलाओं की मौत की पुष्टि की है।

सांवेर हादसा कैसे हुआ?

जानकारी दे दें कि यह हादसा टशन चौराहे के पास उस समय हुआ जब इलाके की एक पुरानी और जर्जर इमारत को तोड़ा जा रहा था। जिस भवन को गिराया जा रहा था वह स्थानीय लोगों के बीच ‘नेताजी’ के नाम से जाना जाता है। वहीं तोड़फोड़ के दौरान पास के दूसरे मकान की पुरानी दीवार अचानक ढह गई। उस समय वहां मजदूर काम कर रहे थे जिससे कई लोग मलबे के नीचे दब गए। घटना के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोगों ने बचाव की कोशिश शुरू की और पुलिस को सूचना दी। पुलिस और नगर परिषद की टीम ने जेसीबी की मदद से मलबा हटाना शुरू किया। राहत अभियान के दौरान घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। मौके पर लोगों की भीड़ बढ़ने पर पुलिस ने सुरक्षा के लिहाज से क्षेत्र खाली कराया ताकि बचाव कार्य में किसी तरह की बाधा न आए।

जांच के घेरे में पूरा मामला

वहीं स्थानीय लोगों के अनुसार जिस मकान को तोड़ा जा रहा था उसका छज्जा करीब एक महीने पहले गिर चुका था। इसके बाद नगर परिषद ने मकान मालिक दिनेश जैन को भवन खाली करने का नोटिस जारी किया था। हादसे के समय मकान मालिक और ठेकेदार भी मौके पर मौजूद बताए गए हैं। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने नगर परिषद की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि भवन की जर्जर स्थिति पहले से सामने आ चुकी थी, इसलिए सुरक्षा इंतजाम और बेहतर किए जाने चाहिए थे। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। अधिकारियों की ओर से यह पता लगाया जा रहा है कि मकान तोड़ने के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था या नहीं और हादसे की वजह क्या रही।

Continue reading on the app

  Sports

पाकिस्तान ने चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारत टीम भेजने से किया इनकार, न्यूट्रल वेन्यू की मांग की

Pakistan wants hockey matches to be shifted from India to a neutral venue: पाकिस्तान ने भारत के साथ संवेदनशील द्विपक्षीय स्थिति और सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए पुरुष एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी के लिए अपनी हॉकी टीम भारत भेजने से इनकार कर दिया है. पाकिस्तान हॉकी महासंघ ने एशियाई हॉकी महासंघ से टूर्नामेंट या अपने सभी मुकाबले न्यूट्रल वेन्यू पर शिफ्ट करने का अनुरोध किया है. Wed, 16 Sep 2026 23:13:01 +0530

  Videos
See all

AI Threat : इंसानों को AI से क्यों लग रहा डर? AI Become a Danger to Humanity Bill Gates #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-16T20:30:01+00:00

Why is Ed Sheeran’s tour falling apart over Gaza? | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-16T20:15:20+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers