Responsive Scrollable Menu

बालाघाट में बच्चों की मौत पर Congress हमलावर, स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ला के इस्तीफे की मांग

कांग्रेस ने मध्यप्रदेश के बालाघाट में कुपोषण, मलेरिया और कुछ अन्य बीमारियों से 35 से अधिक बच्चों की मौत के मुद्दे पर बुधवार को राज्य की भाजपा सरकार पर निशाना साधा और उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ला के इस्तीफे की मांग की। पार्टी के आदिवासी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष और मध्यप्रदेश विधानसभा के सदस्य विक्रांत भूरिया ने संवाददाताओं से कहा कि बालाघाट की घटना के खिलाफ आवाज उठाने वालों पर दबाव बनाया जा रहा है और उन्हें रोकने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार ने वर्ष 2025 में विधानसभा में उनके एक सवाल के जवाब में बताया था कि अति गंभीर कुपोषित बच्चों में कुपोषण खत्म करने के लिए रोजाना प्रति बच्चा 12 रुपये खर्च किए जा रहे हैं।

भूरिया ने दावा किया, ‘‘मध्यप्रदेश में कुपोषण एक बड़ी समस्या है और इसी के चलते बालाघाट में बच्चों की मौत हुई। क्षेत्र के लोगों को छह महीने से राशन नहीं मिल रहा है।’’ भूरिया ने कहा कि बालाघाट जैसे इलाकों में टीकाकरण की दर 70 प्रतिशत से भी कम है और इसी वजह से खसरा फैला। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने मलेरिया जैसी बीमारियों की रोकथाम के लिए भी पर्याप्त काम नहीं किया।

भूरिया ने सवाल किया कि क्या 12 रुपये में कुपोषण खत्म किया जा सकता है? उन्होंने मध्यप्रदेश में स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर कई अन्य घटनाओं का भी उल्लेख किया और आरोप लगाया कि राज्य में ‘‘भ्रष्टाचार का पूरा सिस्टम’’ बन गया है। कांग्रेस नेता साधना भारती ने उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ला के इस्तीफे की मांग की।

उन्होंने पीड़ित परिवारों को एक-एक करोड़ रुपये का मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की भी मांग की। भारती ने बालाघाट की घटना की विस्तृत जांच कराने तथा प्रभावित परिवारों को पर्याप्त राहत और स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की भी मांग की।

Continue reading on the app

कर्नाटक: बेलगावी में फ्रिज विस्फोट से लगी आग में एक ही परिवार के छह लोगों की मौत

कर्नाटक: बेलगावी में फ्रिज विस्फोट से लगी आग में एक ही परिवार के छह लोगों की मौत

Continue reading on the app

  Sports

'दोनों ट्रॉफी भारत आएंगी', नकवी से एशिया कप ट्रॉफी लेने से इनकार के बाद बीसीसीआई का दावा

BCCI assured Asia Cup Trophies: बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया ने स्पष्ट किया है कि भारतीय पुरुष और महिला टीमों द्वारा जीती गई एशिया कप की ट्रॉफियां आखिरकार बीसीसीआई मुख्यालय जरूर पहुंचेंगी. दोनों टीमों ने एसीसी अध्यक्ष और पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से मना कर दिया था. Fri, 18 Sep 2026 22:44:02 +0530

  Videos
See all

Brewdog's unpaid workers to receive nothing after takeover deal. #Brewdog #Pubs #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-18T18:30:01+00:00

Uttarakhand News Today: 12 बजते ही उत्तराखंड से आई बड़ी खबर! | CM Dhami | BJP | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-18T18:30:07+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers