सरकार ने सेंसर बोर्ड का पुनर्गठन किया:7 साल बाद बदलाव, 18 नए सदस्य शामिल किए; प्रीति जिंटा, सुनील शेट्टी और पंकज त्रिपाठी को मिली जगह
सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने सेंसर बोर्ड यानी सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) का पुनर्गठन कर दिया है। मंत्रालय ने 18 सदस्यों वाले नए बोर्ड का ऐलान किया है। इस नई टीम में सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री के कई बड़े चेहरों को शामिल किया गया है। इनमें एक्ट्रेस प्रीति जिंटा, एक्टर सुनील शेट्टी, पंकज त्रिपाठी, टीवी एक्ट्रेस रुपाली गांगुली, पल्लवी जोशी और बंगाली सिनेमा के दिग्गज एक्टर प्रोसेनजीत चटर्जी का नाम प्रमुख है। नया बोर्ड सिनेमाग्राफ एक्ट के तहत 3 साल की अवधि या अगले आदेश तक काम करेगा। निर्देशकों और संगीतकारों को भी मिली जिम्मेदारी 18 सदस्यीय बोर्ड में सिर्फ एक्टर्स ही नहीं, बल्कि सिनेमा और संगीत जगत की अन्य हस्तियों को भी जगह दी गई है। इनमें तीन बार के ग्रैमी अवॉर्ड विजेता संगीतकार रिकी केज, जाने-माने निर्देशक प्रियदर्शन, हंसराज हंस और नीला माधब पांडा शामिल हैं। इसके अलावा मनोज जोशी, विनोद अनुपम, अभिषेक जैन, सुप्रिया यार्लागड्डा, यतींद्र मिश्र, निशिगंधा वाड, वामन केंद्रे और रमेश पतंगे को भी बोर्ड में मेंबर बनाया गया है। 2017 के बाद पहली बार हुआ बोर्ड पुनर्गठन CBFC के बोर्ड का यह पुनर्गठन लंबे समय के अंतराल के बाद हुआ है। इससे पहले सेंसर बोर्ड का औपचारिक पुनर्गठन अगस्त 2017 में किया गया था। इस महीने की शुरुआत में सेंसर बोर्ड ने 6 साल में अपनी पहली बैठक की थी। उस बैठक में बोर्ड के मेंबर्स ने फिल्मों के सर्टिफिकेशन से जुड़े मुद्दों, रिवाइजिंग कमेटियों के कामकाज और नियम-कायदों पर विस्तार से चर्चा की थी। 3 साल के कार्यकाल के लिए बनी है नई टीम सिनेमैटोग्राफ एक्ट के तहत मिले अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए केंद्र सरकार ने यह नई टीम बनाई है। नया बोर्ड अगले 3 साल तक या सरकार के अगले आदेश तक अपने पद पर बना रहेगा। यह टीम भारतीय सिनेमा में कंटेंट की प्रामाणिकता, उम्र के हिसाब से सर्टिफिकेशन और समाज पर पड़ने वाले प्रभावों को ध्यान में रखकर फिल्मों को सर्टिफिकेट जारी करने का काम करेगी। शशि शेखर वेम्पति होंगे सेंसर बोर्ड के चेयरमैन सूचना और प्रसारण मंत्रालय की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, पुनर्गठित CBFC बोर्ड की कमान चेयरमैन शशि शेखर वेम्पति के हाथों में होगी। शशि शेखर वेम्पति मंत्रालय के तहत काम करने वाली इस वैधानिक फिल्म प्रमाणन संस्था के प्रमुख के रूप में जिम्मेदारी संभालेंगे। नया बोर्ड फिल्मों के सर्टिफिकेशन, कंटेंट की समीक्षा और रिवाइजिंग कमेटियों के कामकाज की निगरानी करेगा। क्या है CBFC और इसका काम? सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) एक वैधानिक संस्था है, जो सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के तहत काम करती है। सिनेमाघरों और टेलीविजन पर दिखाई जाने वाली किसी भी फिल्म के लिए इस बोर्ड से सर्टिफिकेट लेना अनिवार्य होता है। बोर्ड फिल्मों को 'U', 'UA', 'A' और 'S' जैसी श्रेणियों में बांटता है, जिससे दर्शकों को पता चलता है कि फिल्म किस आयु वर्ग के लिए है।
वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे टीम में रोहित-विराट:जडेजा की वापसी, नमनधीर को पहली बार मौका; टी-20 में वैभव सूर्यवंशी बरकरार
भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली वनडे और टी-20 सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया है। तीन वनडे के लिए शुभमन गिल कप्तान और केएल राहुल उपकप्तान बनाए गए हैं। रोहित शर्मा और विराट कोहली को टीम में बरकरार रखा गया है। टीम में रवींद्र जडेजा की वापसी हुई है। वहीं नमन धीर को पहली बार मौका मिला है। टी-20 टीम में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को टीम में जगह मिली है। कप्तान श्रेयस अय्यर होंगे। वेस्टइंडीज दौरे की शुरुआत तीन मैचों की वनडे सीरीज से होगी। पहला मुकाबला 27 सितंबर को तिरुवनंतपुरम, दूसरा 30 सितंबर को गुवाहाटी और तीसरा 3 अक्टूबर को मुल्लांपुर, न्यू चंडीगढ़ में खेला जाएगा। इसके बाद 6 अक्टूबर से पांच मैचों की टी-20 सीरीज शुरू होगी। रोहित-कोहली पर भरोसा कायम चयनकर्ताओं के सामने सबसे बड़ा सवाल रोहित शर्मा को लेकर था। 39 साल के रोहित को वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे टीम में शामिल किया गया है। रोहित ने 2026 में इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के तीसरे वनडे में लॉर्ड्स पर शतक लगाया था। इसी सीरीज में विराट कोहली ने भी लय हासिल की। शुरुआती मैच में 5 रन बनाने के बाद कोहली ने अगले दो मैचों में 65 और 74 रन की पारियां खेलीं। तीन मैचों की सीरीज में उनके नाम 144 रन रहे। गिल कप्तान, राहुल को उपकप्तानी शुभमन गिल वनडे टीम की कप्तानी करेंगे। श्रेयस अय्यर के एशियन गेम्स में भारतीय टीम का हिस्सा होने के कारण केएल राहुल को उपकप्तान की जिम्मेदारी दी गई है। राहुल विकेटकीपिंग का भी विकल्प हैं और वनडे में टीम की पहली पसंद बने हुए हैं। ऐसे में ऋषभ पंत की वापसी के बावजूद प्लेइंग-11 में विकेटकीपर की जगह के लिए मुकाबला रहेगा। खबर लगातार अपडेट की जा रही है…
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 









