Responsive Scrollable Menu

Luxury SUV: वोल्वो XC60 और XC90 को मिला लॉन्ग-रेंज PHEV पावरट्रेन, जानें फीचर्स

Luxury SUV: वोल्वो कार्स ने यूरोप और अमेरिका के बाजारों में एक्ससी60 और एक्ससी90 के लिए नए लंबी दूरी वाले प्लग-इन हाइब्रिड पावरट्रेन पेश किए हैं। नए पावरट्रेन में बड़ी बैटरी और ज्यादा शक्तिशाली इलेक्ट्रिक मोटर का इस्तेमाल किया गया है। कंपनी के मुताबिक, एक्ससी60 इलेक्ट्रिक मोड में 200 किलोमीटर तक, जबकि एक्ससी90 160 किलोमीटर तक चल सकती है।

वोल्वो का कहना है कि नए लंबी दूरी वाले प्लग-इन हाइब्रिड मॉडल मौजूदा प्लग-इन हाइब्रिड वर्जन की तुलना में बड़ी फ्लोर-इंटीग्रेटेड बैटरी और ज्यादा क्षमता वाली इलेक्ट्रिक मोटर के साथ आते हैं। दोनों एसयूवी में प्लग-इन हाइब्रिड के साथ माइल्ड-हाइब्रिड पावरट्रेन का विकल्प भी उपलब्ध रहेगा।

वोल्वो एक्ससी60: इंजन और प्रदर्शन
वोल्वो एक्ससी60 के लंबी दूरी वाले प्लग-इन हाइब्रिड मॉडल को टी6 एडल्यूडी और टी8 एडल्यूडी ट्रिम में पेश किया गया है। इसमें 2.0-लीटर, 4-सिलेंडर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन दिया गया है, जिसे 41.2 किलोवाट-घंटे की बैटरी और 130 किलोवाट की इलेक्ट्रिक मोटर के साथ जोड़ा गया है।

यह पावरट्रेन कुल 454 बीएचपी की शक्ति और 669 एनएम का टॉर्क पैदा करता है। एसयूवी की इलेक्ट्रिक रेंज 200 किलोमीटर तक है, जबकि कुल ड्राइविंग रेंज करीब 1,240 किलोमीटर तक बताई गई है।

कंपनी के मुताबिक, इसका सबसे शक्तिशाली वर्जन 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार महज 4.8 सेकंड में पकड़ सकता है। 16 एम्पियर के चार्जर की मदद से बैटरी को करीब 4 घंटे में चार्ज किया जा सकता है।

वोल्वो एक्ससी90: इंजन और रेंज
वोल्वो एक्ससी90 को माइल्ड-हाइब्रिड पावरट्रेन के साथ एक सिंगल प्लग-इन हाइब्रिड ट्रिम में पेश किया गया है। इसमें एक्ससी60 वाला ही 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन इस्तेमाल किया गया है।

हालांकि, एक्ससी90 की इलेक्ट्रिक रेंज एक्ससी60 के मुकाबले 40 किलोमीटर कम है। यह इलेक्ट्रिक मोड में 160 किलोमीटर तक चल सकती है, जबकि इसकी कुल रेंज करीब 1,110 किलोमीटर तक बताई गई है। पावर और टॉर्क के आंकड़े एक्ससी60 के समान हैं।

एक्ससी90 में कंपनी का 7-सीटर लेआउट बरकरार रखा गया है। इसे आराम, सुरक्षा और स्कैंडिनेवियाई डिजाइन के साथ पेश किया गया है।

एक्ससी60 के डिजाइन में भी बदलाव
नई प्लग-इन हाइब्रिड तकनीक के साथ एक्ससी60 के बाहरी डिजाइन में भी कई बदलाव किए गए हैं। एसयूवी में नई ग्रिल, फ्रंट बंपर, बोनट, फ्रंट फेंडर और नए डिजाइन के अलॉय व्हील दिए गए हैं।

इसके अलावा, इसमें नए थॉर हैमर मैट्रिक्स एलईडी हेडलैंप मिलते हैं। पीछे की तरफ टेलगेट, एलईडी टेललैंप और बंपर के डिजाइन को भी अपडेट किया गया है। पीछे की ओर क्षैतिज डिजाइन एलिमेंट्स को ज्यादा प्रमुखता दी गई है।

नया इंटीरियर और सुरक्षा फीचर्स
केबिन में भी एक्ससी60 को अपडेट किया गया है। इसमें नया डैशबोर्ड और दरवाजों के पैनल का डिजाइन मिलता है। एसयूवी में लकड़ी की सजावट और हवादार नप्पा लेदर सीटों का विकल्प दिया गया है।

इसके अलावा, इसमें वोल्वो का नया इंफोटेनमेंट इंटरफेस और 11.2 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। सुरक्षा और चालक सहायता के लिए स्वचालित आपातकालीन स्टीयरिंग, स्वचालित आपातकालीन ब्रेकिंग, साइकिल सवार चेतावनी, लेन बदलने में सहायता और 3डी व्यू वाले 360 डिग्री कैमरे जैसे फीचर्स मिलते हैं।

गूगल जेमिनी एआई सहायक
नई एक्ससी60 और एक्ससी90 में गूगल जेमिनी एआई सहायक भी दिया गया है। इसकी मदद से चालक और यात्री सामान्य भाषा में कार से बातचीत कर सकते हैं।

गूगल जेमिनी यात्रा की योजना बनाने, रास्ते में रुकने की जगह खोजने और संदेशों को संभालने जैसे कामों में मदद कर सकता है। इसके अलावा, दोनों एसयूवी को ओटीए सॉफ्टवेयर अपडेट भी मिलते रहेंगे।

एक्ससी90 में 7-सीटर लेआउट के साथ प्रीमियम केबिन और आराम से जुड़े फीचर्स जारी रहेंगे। वहीं, एक्ससी60 में वैकल्पिक बॉवर्स एंड विल्किंस प्रीमियम साउंड सिस्टम भी उपलब्ध है।

2026 के अंत में शुरू होगा उत्पादन
वोल्वो ने चुनिंदा बाजारों में नई लंबी दूरी वाली प्लग-इन हाइब्रिड एक्ससी60 और एक्ससी90 की बुकिंग शुरू कर दी है। इन एसयूवी को कुछ बाजारों में ब्लैक एडिशन वेरिएंट के साथ भी पेश किया जाएगा। कंपनी के मुताबिक, इन नए मॉडल का उत्पादन 2026 के अंत में शुरू होगा।

(मंजू कुमारी)

Continue reading on the app

अधिक मूल्य के लेनदेन पर शुल्क से यूपीआई के विस्तार को मिलेगा प्रोत्साहन: विशेषज्ञ

अधिक मूल्य के लेनदेन पर शुल्क से यूपीआई के विस्तार को मिलेगा प्रोत्साहन: विशेषज्ञ

Continue reading on the app

  Sports

पाकिस्तान ने 18 रन पर गिराए 5 विकेट, आखिरी वनडे में इंग्लैंड U19 को 200 रन से हराकर जीती सीरीज

पाकिस्तान की अंडर 19 टीम ने अपने सीनियर्स के नक्शेकदम पर ना चलकर इंग्लैंड में धमाकेदार सीरीज जीत की शानदार स्क्रिप्ट लिखी है. Thu, 17 Sep 2026 10:00:31 +0530

  Videos
See all

PM Modi Birthday:चाय की दुकान से PM की कुर्सी तक का सफर, PM Modi के बारे में आप क्या-क्या जानते हैं? #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-17T04:20:46+00:00

Hindi News | Narendra Modi 76th Birthday: Ahmedabad से Delhi तक... जलेगा 'आशीर्वाद की दीया' | News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-17T04:14:40+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers