Responsive Scrollable Menu

TMC के सिंबल पर फैसला लेगा चुनाव आयोग:बंगाल उपचुनाव से पहले दोनों गुटों को बुलाया; 6 अक्टूबर को नंदीग्राम और रेजीनगर में वोटिंग

चुनाव आयोग गुरुवार को तृणमूल कांग्रेस के चुनाव चिह्न पर अंतरिम आदेश दे सकता है। दोनों गुटों ने एक ही चिह्न पर उम्मीदवार उतारे हैं। पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम और रेजीनगर विधानसभा सीटों पर 6 अक्टूबर को उपचुनाव हैं। आयोग ने दोनों गुटों को गुरुवार की बैठक में मौजूद रहने को कहा है। आयोग इस चिह्न को किसी एक गुट को दे सकता है या दोनों से वापस ले सकता है। एक अधिकारी के मुताबिक, आयोग के पास कुछ और विकल्प भी हो सकते हैं। चुनाव आयोग के अधिकारियों के मुताबिक, दोनों गुटों ने नंदीग्राम और रेजीनगर सीटों पर अपने-अपने उम्मीदवार उतारे हैं। दोनों ने तृणमूल कांग्रेस के आधिकारिक चुनाव चिह्न ‘घास पर दो फूल’ का इस्तेमाल किया है। आयोग ने अब तक तृणमूल कांग्रेस में विवाद स्वीकार करने की औपचारिक घोषणा नहीं की है। हालांकि, वह उपचुनावों को देखते हुए दोनों गुटों के दावों पर विचार कर रहा है। बुधवार को दोनों गुटों के लिए अपने-अपने दावों के समर्थन में दस्तावेज जमा करने की अंतिम तारीख थी। इसी दिन उपचुनावों के लिए नामांकन दाखिल करने की भी आखिरी तारीख थी। गुरुवार को नामांकन पत्रों की जांच होगी। अधिकारियों ने बताया कि आयोग उपचुनावों को ध्यान में रखते हुए उसी दिन तदर्थ फैसला ले सकता है। खबर अपडेट हो रही है…

Continue reading on the app

  Sports

पाकिस्तान की टीम ने भारत आने से किया इनकार, एशियन चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर

पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन ने अपनी टीम भारत भेजने से इनकार कर दिया है. उसने अपने मुकाबले न्यूट्रल वेन्यू पर शिफ्ट करने की मांग की है. Wed, 16 Sep 2026 20:18:25 +0530

  Videos
See all

UPI Charges Controversy: 'देश में 100% UPI यूजर में से 96% इस कैटेगरी में हैं ही नहीं' #shorts #bjp #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-16T15:07:41+00:00

UPI Charges: 'UPI चार्ज पर राहुल गांधी देश में भ्रम फैला रहे हैं' #shorts #digitalpayments #congress #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-16T15:05:51+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers