Responsive Scrollable Menu

Xiaomi Watch S5 41mm और REDMI Buds 8S जल्द होंगे लॉन्च: डिजाइन और कलर ऑप्शन हुए टीज, देखें फीचर्स

Xiaomi अपने वियरेबल और ऑडियो प्रोडक्ट पोर्टफोलियो में दो नए डिवाइस जोड़ने की तैयारी कर रही है। कंपनी ने लॉन्च से कुछ दिन पहले Xiaomi Watch S5 41mm और REDMI Buds 8S के डिजाइन और कलर ऑप्शन को टीज किया है। दोनों डिवाइस के लिए चीन में प्री-ऑर्डर भी शुरू हो गए हैं। REDMI Buds 8S की बिक्री 22 सितंबर से शुरू होने की उम्मीद है, जबकि Xiaomi Watch S5 41mm को इस महीने के अंत में Xiaomi 18 Pro सीरीज के साथ पेश किया जा सकता है।

Xiaomi Watch S5 41mm का डिजाइन
Xiaomi Watch S5 41mm को पहले लॉन्च किए गए 46mm मॉडल के मुकाबले ज्यादा कॉम्पैक्ट वर्जन के तौर पर पेश किया जा रहा है। इसमें क्लासिक राउंड वॉच डिजाइन दिया गया है। इसका वजन करीब 36 ग्राम है, जबकि इसकी मोटाई 0.99cm बताई गई है।

डिजाइन की बात करें तो स्मार्टवॉच में व्हाइट सिरेमिक बेजल दिया गया है। इसके अलावा इसमें डायमंड शेप का क्राउन मिलता है, जिसमें 24 बारीकी से कटे हुए फैसेट्स दिए गए हैं। इससे वॉच का लुक प्रीमियम नजर आता है।

HyperOS 4 के साथ आएगी स्मार्टवॉच
Xiaomi Watch S5 41mm कंपनी के HyperOS 4 पर चलेगी। स्मार्टवॉच को रोजाना की हेल्थ और लाइफस्टाइल जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इसमें स्मार्ट वर्कआउट सजेशन, कैलोरी इनटेक मैनेजमेंट और UV इंटेंसिटी अलर्ट जैसे फीचर्स दिए जाएंगे।

बैटरी को लेकर कंपनी का दावा है कि यह स्मार्टवॉच एक बार चार्ज करने पर 14 दिनों तक की बैटरी लाइफ दे सकती है। ऐसे में सामान्य इस्तेमाल करने वाले यूजर्स को बार-बार चार्ज करने की जरूरत नहीं पड़नी चाहिए।

ये भी पढ़े-ः Oppo K14 Lite 5G भारत में लॉन्च: 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले से है लैस, जानें कीमत

REDMI Buds 8S में मिलेगा सेमी-इन-ईयर डिजाइन
ऑडियो सेगमेंट में आने वाले REDMI Buds 8S को सेमी-इन-ईयर डिजाइन के साथ पेश किया जा रहा है। कंपनी के अनुसार, इसका डिजाइन लंबे समय तक इस्तेमाल के दौरान आराम को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। ईयरबड्स में 11mm डायनेमिक ड्राइवर दिया गया है, जो ऑडियो आउटपुट संभालेगा। इसके अलावा REDMI Buds 8S में Xiaomi HyperConnect का सपोर्ट मिलेगा, जिससे इसे कम्पैटिबल Xiaomi फोन और अन्य डिवाइसेज के साथ ज्यादा आसानी से कनेक्ट किया जा सकेगा।

Xiaomi के वियरेबल और ऑडियो पोर्टफोलियो में होगा विस्तार
Xiaomi Watch S5 41mm और REDMI Buds 8S कंपनी के मिड-टू-प्रीमियम वियरेबल और ऑडियो सेगमेंट को और मजबूत करेंगे। जहां Watch S5 41mm छोटा और हल्का डिजाइन, हेल्थ फीचर्स और लंबी बैटरी लाइफ पर फोकस करती है, वहीं REDMI Buds 8S को आसान कनेक्टिविटी और आरामदायक डिजाइन के साथ पेश किया जा रहा है।

फिलहाल कंपनी ने इन दोनों डिवाइसेज की पूरी कीमत और सभी कलर वेरिएंट की जानकारी साझा नहीं की है। लॉन्च के करीब आने पर इनके स्पेसिफिकेशन, कीमत और उपलब्धता से जुड़ी बाकी जानकारी सामने आने की उम्मीद है।

चीन में शुरू हुई प्री-बुकिंग
फिलहाल Xiaomi Watch S5 41mm और REDMI Buds 8S की चीन में आधिकारिक चैनल्स के जरिए प्री-बुकिंग शुरू हो चुकी है। REDMI Buds 8S की बिक्री 22 सितंबर से शुरू होने की उम्मीद है, जबकि Watch S5 41mm को Xiaomi 18 Pro सीरीज के लॉन्च इवेंट के आसपास पेश किया जा सकता है। कंपनी आने वाले दिनों में इन दोनों प्रोडक्ट्स से जुड़ी अन्य जानकारियां भी जारी कर सकती है।

Continue reading on the app

हिचकी आखिर आती क्यों है? अचानक शुरू होने और खुद-ब-खुद बंद होने के पीछे क्या होता है, जानिए पूरा विज्ञान

हिचकी कभी अचानक शुरू होती है और कुछ ही देर में अपने आप बंद भी हो जाती है. लेकिन शरीर में ऐसा क्या होता है, जिससे बार-बार 'हिक' की आवाज निकलती है? जानिए हिचकी आने के पीछे का विज्ञान, इसके सामान्य कारण और यह खुद-ब-खुद कैसे रुक जाती है.

Continue reading on the app

  Sports

केएल राहुल बने उप कप्तान, हार्दिक पंड्या की वापसी पर फंसा पेच, फेंकने होंगे 10 ओवर, ध्रुव जुरेल बैकअप विकेटकीपर

KL Rahul named vice-captain: वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो चुका है. शुभमन गिल की कप्तानी वाली इस टीम में केएल राहुल को उप-कप्तानी की अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है. वहीं, स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या और ऋषभ पंत टीम से बाहर हैं. चयनकर्ताओं ने साफ किया है कि हार्दिक को वापसी के लिए भारत 'ए' की तरफ से 10 ओवर गेंदबाजी कर अपनी फिटनेस साबित करनी होगी. 27 सितंबर से शुरू हो रही इस सीरीज में रोहित-विराट का अनुभव और नए चेहरों का जोश देखने को मिलेगा. Wed, 16 Sep 2026 22:54:11 +0530

  Videos
See all

3 KM की गंध से सुराग तलाशेगी Sniffer Dog Mary #shorts #viralnews #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-16T17:34:17+00:00

Shehnaaz Gill | प्लेन में बाल बाल बची शहनाज गील... वीडियो वायरल #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-16T17:33:41+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers